स्किनकेयर की दुनिया में आजकल लैक्टिक एसिड की सबसे ज्यादा चर्चा है, क्योंकि यह चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर की त्वचा को बेहतर करने में मददगार माना जाता है। दूध से मिलने वाला यह खास Lactic Acid त्वचा की ऊपरी परत से डेड सेल्स को हटाकर पोर्स को साफ करता है और नमी को लॉक रखता है। अगर आप भी सिर से लेकर पैर तक एकसमान निखार और मुलायम त्वचा पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं लैक्टिक एसिड के फायदे और इसके 5 बेहतरीन प्रोडक्ट्स के बारे में।
त्वचा पर कैसे फायदेमंद है लैक्टिक एसिड?
अगर आप भी पहली बार लैक्टिक एसिड का इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं या उसके फायदे के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हमने आपको इसके कुछ जरूरी फायदे बताए हैं -
- यह ऊपरी डेड स्किन को हटाकर बेजान त्वचा को तुरंत चमकदार और एकसमान बनाता है।
- इसके नियमित इस्तेमाल से धूप से हुई टैनिंग, झाइयां और मुहांसों के पुराने दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के हो सकते हैं।
- यह त्वचा को रूखा किए बिना एक्सफोलिएट करता है, जिससे रूखी और संवेदनशील स्किन भी मुलायम और हाइड्रेट करने में मदद करती है।
- यह पोर्स में जमा गंदगी को साफ करके शरीर की खुरदुरी त्वचा और बम्प्स को मक्खन जैसा मुलायम बनाता है।
- यह त्वचा में कोलाजन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे महीन रेखाएं और झुर्रियां कम दिखने लगती हैं।
The Ordinary Lactic Acid 10% + Hyaluronic Acid 2%, High-Strength Exfoliating Serum
हमारी राय: अगर आप चेहरे की फाइन लाइन्स, अनइवन टोन और जिद्दी दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो यह सीरम आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। यह चेहरे पर माइल्ड एक्सफोलीएटर की तरह काम करता है।
क्यों चुनें?
- 10% लैक्टिक एसिड और 2% हयालूरोनिक एसिड का मिश्रण है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
- पिगमेंटेशन और असमान रंगत को तेजी से कम करता है।
- त्वचा को जलन और रेडनेस से बचाने के लिए इसमें खास बोटैनिकल एक्सट्रैक्ट है।
- चेहरे को बिना रूखा किए नेचुरल ग्लो देता है।
01
Be Bodywise 5% AHA Lactic Acid Body Lotion
हमारी राय: जिन लोगों को पैरों और हाथों पर छोटे-छोटे बम्प्स यानी स्ट्रॉबेरी लेग्स या रूखेपन की समस्या है, उनके लिए यह बॉडी लोशन एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह शरीर की स्किन के टेक्सचर को बेहतर करने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
- स्ट्रॉबेरी लेग्स और बॉडी बम्प्स को कम करने में असरदार।
- 48 घंटे तक लगातार डीप मॉइस्चराइजेशन।
- स्किन को शांत रखने के लिए एलोवेरा और सिका का मिश्रण।
- डर्मेटोलॉजिकल रूप से टेस्टेड और चिपचिपाहट नहीं छोड़ता।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Be Bodywise 5% AHA BHA De-Tan Exfoliating Body Wash
हमारी राय: क्या आप भी टैनिंग और शरीर पर मौजूद पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप अपनी डेली शावर रूटीन में इस बॉडी वॉश को शामिल कर सकते हैं। यह नहाते समय ही त्वचा की गहराई से सफाई करता है और टैनिंग हटाने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
- 3% लैक्टिक, 1% सैलिसिलिक और 1% ग्लाइकोलिक एसिड का मिश्रण है।
- बॉडी टैनिंग और जिद्दी बॉडी एक्ने से तुरंत राहत दे सकता है।
- नॉन-ड्राइंग फॉर्मूला के कारण स्किन को रूखा नहीं होने देता है।
- पैराबेन-फ्री और सेंसिटिव स्किन के लिए सुरक्षित माना जाता है।
03
Foxtale Exfoliating Face Toner
हमारी राय: यह टोनर उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो चेहरे के खुले और बड़े पोर्स को छोटा करना चाहते हैं। यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, पोर्स को टाइट करता है और बिना किसी जलन के चेहरे को एक जैसा रंग और चमक देने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
- खुले पोर्स को टाइट करने में बेहद मददगार।
- 5% जेंटल लैक्टिक एसिड जो सभी स्किन टाइप्स के लिए सही है।
- अल्कोहल-फ्री फॉर्मूला जिससे त्वचा में जलन या सूखापन नहीं होता।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए बना है।
04
Chemist At Play UnderArm Roll On Deodorant
हमारी राय: यह सिर्फ एक डिओडरेंट नहीं बल्कि अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने का एक असरदार माने जाने वाला प्रोडक्ट है। जो लोग अंडरआर्म्स की बदबू और कालेपन दोनों से परेशान हैं वह इन्हें ट्राय कर सकते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक और मेंडेलिक एसिड अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
- इसमें 5% AHA लैक्टिक + 1% मेंडेलिक एसिड है, जो कालेपन को हल्का करता है।
- 0% एल्युमिनियम और 0% अल्कोहल फॉर्मूला है।
- सेंसिटिव स्किन के लिए सुरक्षित और फ्रेगरेंस-फ्री है।
- पसीने की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है।
05
लैक्टिक एसिड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां -
- लैक्टिक एसिड लगाने के बाद त्वचा धूप के प्रति संवेदनशील हो जाती है, इसलिए दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- किसी भी नए एसिड प्रोडक्ट को चेहरे या बॉडी पर लगाने से पहले हाथों पर पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर आप एसिड्स का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हफ्ते में 2 से 3 बार से शुरुआत करें।
निष्कर्ष - यहां हमने लैक्टिक एसिड के कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बताया है जो शरीर और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन हमारी सलाह है कि आप अपनी जरूरत अनुसार सही विकल्प चुनें और कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।