ऑयली स्किन के लिए हमेशा हल्का, ऑयल-फ्री और नॉन-स्टिकी मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए। दरअसल, इस तरह के मॉइश्चराइजर स्किन के लिए इसलिए बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि ये त्वचा में जल्दी समा जाते हैं। इससे त्वचा पर चिपचिपापन या भारीपन महसूस नहीं होता है। इसके अलावा इस तरह के मॉइश्चराइजर पोर्स को भी बंद नहीं करते है, जिससे त्वचा पर पिंपल्स और छोटे दानों की संभावना कम रहती है। यहां हमने जिन मॉइश्चराइजर की जानकारी आपको दी है उन्हें खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए बनाया गया है। इनमें नियासिनामाइड, हायलूरोनिक एसिड, विटामिन B5 और सेरामाइड्स जैसे तत्व शामिल हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने, अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और स्किन बैरियर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। सबसे बढ़िया बात है कि ये ऑयली और कॉम्बिनेशन सभी प्रकार के स्किन टाइप के लिए अच्छे माने जाते हैं। नीचे आप इन मॉइश्चराइजर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
