इन राइस वॉटर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से पाएं चमकदार और स्वस्थ त्वचा!

अगर आप भी चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाना चाहते हैं, तो चावल के पानी से बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प रहेंगे। इन प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये त्वचा को गहराई से निखारते हैं और उसे हाइड्रेटेड रखते हैं।
राइस वॉटर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स
राइस वॉटर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स

बदलते मौसम, प्रदूषण और तनाव के कारण चेहरे की चमक खो जाना और त्वचा का बेजान दिखना आजकल एक आम समस्या है। ऐसे में आप चावल के पानी से बने स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। राइस वॉटर में अमीनो एसिड, विटामिन B और E तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा की रंगत को सुधारते हैं, पोर्स को टाइट करते हैं और बेजान त्वचा को बेहतर करने में मदद करते हैं। सबसे खास बात है कि ये प्रोडक्ट्स त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए एक ग्लो देते हैं। 

घर पर बने राइस वॉटर के इस्तेमाल में गलतियां और बैक्टीरिया का जोखिम

आजकल अधिकतर लोग घर पर चावल का पानी बनाकर उसे इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बिना सही जानकारी के इसका इस्तेमाल त्वचा को फायदा पहुँचाने के बजाय नुकसान पहुँचा सकता है। नीचे हमने घर बनाए गए चावन के पानी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी है - 

  • अगर उबाले या भिगोए हुए चावल के पानी को रूम टेम्परेचर पर 24 से 48 घंटे से ज्यादा छोड़ दिया, तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं।
  • बैक्टीरिया वाला राइस वॉटर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
  • बाजार के चावलों में कीटनाशक और पॉलिशिंग केमिकल्स होते हैं। ऐसे में अगर चावल को अच्छे से धोया ना जाए, तो ये केमिकल्स सीधे आपकी स्किन में जा सकते हैं।
  • घर पर बने राइस वॉटर का pH लेवल हर बार अलग हो सकता है, जिससे सेंसिटिव स्किन पर रेडनेस, रूखापन या जलन की समस्या हो सकती है।

त्वचा के प्रकार के अनुसार राइस वॉटर रूटीन

अगर आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही राइस वॉटर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा में बेहतर और जल्दी असरदार हो सकती है।

ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए

  • राइस वॉटर, सैलिसिलिक एसिड या नाइयासिनामाइड क्लीन्जर से चेहरा धोएं।
  • पोर्स को टाइट करने के लिए राइस वॉटर टोनर लगाएं।
  • हल्का जेल-बेस्ड राइस मॉइस्चराइजर से त्वचा को हाइड्रेट करें।

ड्राई स्किन के लिए

  • जेंटल और क्रीमी राइस वॉटर क्लीन्जर का उपयोग करें।
  • राइस और सिरामाइड्स वाले टोनर या सीरम को त्वचा पर लगाएं।
  • राइस एक्सट्रेक्ट वाली डीप मॉइस्चराइजिंग मोटी क्रीम से त्वचा को हाइड्रेट रखें।

सेंसिटिव स्किन के लिए

  • फ्रेग्नेंस-फ्री राइस वॉटर क्लीन्जर से चेहरा साफ करें।
  • सेंटेला या प्रो-विटामिन B5 के साथ मिलाकर बने राइस टोनर का इस्तेमाल करें।
  • एक्वा-बेस्ड राइस लोशन चेहरे पर अच्छी तरह से इस्तेमाल करें।

चमकदार त्वचा के लिए क्यों खास हैं राइस वॉटर प्रोडक्ट्स?

राइस वॉटर में अमीनो एसिड, विटामिन B, C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स का पाया जाता है। यही कारण है कि कोरियन ब्यूटी रूटीन से लेकर भारतीय घरों तक स्किन ब्राइटनिंग के लिए इसे बेहद खास माना जाता है। इसके कुछ फायदे हैं जिन्हें आप नीचे जानेंगे -

  • राइस वॉटर में फैरुलिक एसिड और एन्जाइम्स होते हैं, जो चेहरे के काले धब्बों, पिगमेंटेशन और सन टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं।
  • यह त्वचा में नमी को लॉक करता है, जिससे रूखापन दूर होता है और चेहरे पर चमकदार ग्लो आता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलाजन को बढ़ाते हैं जिससे झुर्रियां कम होती हैं।
  • यह पोर्स को टाइट करने और त्वचा के pH लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स प्रदूषण और धूप से खराब त्वचा को ठीक करने का काम करता है।
  • वहीं यह मुंहासे, जलन या संवेदनशील त्वचा पर सूजन और रेडनेस को भी शांत करने का काम करता है।

नीचे आप राइस वॉटर वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Mamaearth Rice Dewy Bright Face Wash With Rice Water

    अगर आपकी त्वचा रूखी, बेजान है और आपके चेहरे की चमक खो गई है, तो Mamaearth का यह Rice Water और नाइयासिनामाइड फेस वॉश आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह त्वचा में नमी को बनाए रखता है और चेहरे की गंदगी को साफ करता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और ग्लो मिलता है।

    इसे चुनने का कारण?

    • राइस वॉटर और नियासिनमाइड त्वचा को गहराई से नमी देते हैं।
    • यह चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करके त्वचा की रंगत को बेहतर करता है।
    • यह त्वचा को रूखा नहीं बनाता है और गहराई से सफाई करता है।
    • इसमें हानिकारक केमिकल्स नहीं है, जिससे रोजाना के इस्तेमाल के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित है।

    किसके लिए सही?

    • बेजान त्वचा
    • पिगमेंटेटिड स्किन
    01
  • Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner

    अगर आप ओपन पोर्स, रूखेपन या पिंपल्स के बाद चेहरे पर दिखने वाले धब्बों से परेशान हैं, तो Plum का यह Rice Water Toner आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह अल्कोहल-फ्री टोनर है, जो राइस फर्मेंट एक्सट्रेक्ट के साथ आता है। यह पोर्स को टाइट करने, स्किन की रंगत सुधारने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसमें 3% नियासिनमाइड है जो बड़े और खुले पोर्स को छोटा करने में बेहद असरदार है।
    • यह बिना किसी जलन या आर्टिफिशियल खुशबू के साथ आता है।
    • राइस फर्मेंट एक्सट्रेक्ट त्वचा को मुलायम और बेदाग बनाता है।
    • यह त्वचा के pH लेवल को बैलेंस करता है।

    किसके लिए सही?

    • खुले पोर्स
    • आसामन रंगत वाली त्वचा
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pilgrim 10% Niacinamide Face Serum for Acne Marks with Korean Rice Water

    क्या आपके भी जिद्दी एक्ने के निशान नहीं जा रहे हैं और डार्क स्पॉट्स व बहुत ज्यादा ऑयली स्किन से परेशान हैं? तो Pilgrim का यह Korean Rice Water फेस सीरम आपके लिए असरदार हो सकता है। यह पिंपल्स के दागों को हल्का करने और ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    इसे चुनने का कारण

    • यह मुंहासों के पुराने से पुराने जिद्दी निशानों और डार्क स्पॉट्स को तेजी से कम करता है।
    • चेहरे पर अधिक तेल आने से रोकता है।
    • कोरियन राइस वॉटर त्वचा की परत को मजबूत बनाता है।
    • यह त्वचा में बिना कोई चिपचिपाहट छोड़े तुरंत समा जाता है।

    किसके लिए सही?

    • एक्ने वाली त्वचा
    • ऑयली स्किन
    03
  • The Face Shop Rice & Ceramide Face Cream

    अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी या खींची-खींची रहती है तो The Face Shop का यह राइस एंड सिरामाइड क्रीम आपको एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए। यह राइस एक्सट्रेक्ट और सिरामाइड से बना है, जो 12 घंटे तक नमी को बनाए रखता है और त्वचा को गहराई से बेहतर करने में मदद करता है।

    इसे चुनने का कारण?

    • यह सूखी और फटी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेशन प्रदान करता है।
    • त्वचा की खराब परत को दोबारा हेल्दी और मजबूत बनाता है।
    • राइस एक्सट्रेक्ट त्वचा को अंदर से पोषण देता है और उसे मुलायम करता है।
    • हल्का होने के कारण यह चेहरे पर भारी या चिपचिपा नहीं लगता।

    किसके लिए सही?

    • ड्राई स्किन
    • डैमेज्ड बैरियर
    04
  • Beauty of Joseon Relief Sun Aqua-fresh Rice + B5, SPF 50+ PA++++ Sun Cream

    अगर आप धूप की वजह से टैनिंग या सनबर्न की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपके त्वचा के लिए Beauty of Joseon का यह राइस + B5 सनस्क्रीन बढ़िया हो सकता है। यह SPF 50+ PA++++ सुरक्षा के साथ आता है, जो यूवी किरणों से आपकी त्वचा को बचाकर ठंडक और हाइड्रेशन देता है।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसमें SPF 50+ और PA++++ है जो धूप की हानिकारक किरणों से बचाव देता है।
    • यह पानी जैसा हल्का है जो त्वचा पर सफेद परत नहीं छोड़ता।
    • सूरज की गर्मी से परेशान त्वचा को तुरंत ठंडक देता है।
    • ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन पर भी कोई चिपचिपाहट महसूस नहीं होने देता।

    किसके लिए सही?

    • सन टैनिंग
    • अधिक ड्राय स्किन
    05

राइस वॉटर प्रोडक्ट लेते समय ध्यान देने योग्य बातें - 

बाजार में आजकल हर दूसरे प्रोडक्ट में आपको राइस वॉटर के गुण देखने को मिलेंगे। ऐसे में राइस वॉटर प्रोडक्ट लेने से पहले कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखें।

  • सबसे पहले देखें कि Rice Water के साथ नियासिनमाइड, सिरामाइड्स या ह्यूलोरोनिक एसिड जैसे असरदार इंग्रीडिएंट्स मौजूद हैं या नहीं।
  • देखें कि प्रोडक्ट में पैराबेन, सल्फेट, मिनरल ऑयल और किसी तरह का आर्टिफिशियल डाई तो नहीं है।
  • ऑयली स्किन वाले वाटर-बेस्ड व जेल प्रोडक्ट्स और ड्राई स्किन वाले क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट का चुनाव करें।
  • अगर संवेदनशील या एक्ने वाली त्वचा है, तो ध्यान रखें कि प्रोडक्ट में आर्टिफिशियल खुशबू ना हो।
  • प्रोडक्ट लेने से पहले पैकेट पर चेक करें कि डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया या Cruelty-Free का लेबल लगा है या नहीं।

नोट - चावल के पानी से बने स्किनकेयर प्रोडक्ट त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपनी कोहनी या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित है या नहीं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या राइस वॉटर प्रोडक्ट्स सच में चेहरे की रंगत को साफ करते हैं?
    +
    जी हां, इसमें मौजूद एंजाइम्स और विटामिन B पिगमेंटेशन और काले धब्बों को हल्का करके त्वचा को निखार दे सकते हैं।
  • क्या राइस वॉटर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    जी हां, ये प्रोडक्ट्स बहुत हल्के होते हैं, जिन्हें आप दिन में दो बार अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
  • क्या राइस वॉटर ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए सुरक्षित है?
    +
    जी हां, यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण मुंहासों की सूजन को शांत करता है।
  • चेहरे पर राइस वॉटर प्रोडक्ट्स का असर दिखने में कितना समय लगता है?
    +
    नियमित रूप से सही तरीके से इस्तेमाल करने पर लगभग 2 से 4 सप्ताह में त्वचा की रंगत में बदलाव दिखने लगता है।
  • क्या राइस वॉटर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट हो सकता है?
    +
    आमतौर पर ये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं, लेकिन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।