अगर आप भी पसीने या नमी के कारण मेकअप के जल्दी खराब होने से परेशान हैं, तो वॉटरप्रूफ सेटिंग स्प्रे आपकी ब्यूटी किट का सबसे जरूरी हिस्सा होना चाहिए। ये इतने असरदार होते हैं कि मेकअप को पसीने, पानी और उमस में भी टिकाए रखते हैं, जिससे आपका चेहरा पूरे दिन एकदम फ्रेश और फ्लॉलेस नजर आता है। वहीं इन सेटिंग स्प्रे में शामिल एलोवेरा, विटामिन-ई, ग्रीन टी और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्व मेकअप लॉक करने के साथ-साथ त्वचा हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं।
नीचे आप इन सेटिंग स्प्रे के विकल्पों को देख सकते हैं।
RENEE Bollywood Filter Blurring Setting Spray
अगर आपको एकदम स्मूथ फिनिश वाला मेकअप चाहिए, तो RENEE का यह ब्लरिंग सेटिंग स्प्रे आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। यह चेहरे के एक्स्ट्रा तेल और चमक को कंट्रोल करके आपके मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है।
क्यों लें?
- यह चेहरे के बड़े पोर्स और झुर्रियों को हल्का करके एकदम परफेक्ट बेस देता है।
- इसमें मौजूद नाइसीनमाइड और हयालूरोनिक एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और दाग-धब्बे कम करते हैं।
- इसका स्प्रे इतना बारीक है कि यह पूरे चेहरे पर एक समान बिखर जाता है।
- यह ऑयली-लुक को तुरंत खत्म करके चेहरे को फ्रेश मैट फिनिश देता है।
किस स्किन टाइप के लिए सही?
ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह बढ़िया है, क्योंकि इसमें नाइसीनमाइड और तेल को नियंत्रित करने वाले तत्व मौजूद हैं, जो अतिरिक्त तेल को सोखकर त्वचा को चिपचिपा होने से बचाते हैं।
01
L'Oreal Paris Infallible 3-Second Setting Spray
अगर आपको बारिश, पसीने या उमस में भी 36 घंटे तक टिकने वाला मेकअप लुक चाहिए, तो L'Oreal Paris का यह एडवांस सेटिंग स्प्रे आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। यह स्प्रे सिर्फ 3 सेकंड में पूरी तरह सूखकर आपके मेकअप को सेट कर देता है।
क्यों लें?
- यह 36 घंटे तक मेकअप को चेहरे पर टस से मस नहीं होने देता।
- स्प्रे छिड़कते ही यह मात्र तीन सेकंड में सूख जाता है।
- यह पानी या पसीने से भी मेकअप को फैलने या छूटने नहीं देता।
- इसका नोजल चेहरे पर बहुत ही बारीक लेयर बनाता है।
किस स्किन टाइप के लिए सही?
बहुत पसीना आने वाली और नॉर्मल से ऑयली स्किन के लिए यह बढ़िया रहेगी, क्योंकि इसका वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ फॉर्मूला भारी पसीने और नमी में भी बेस को पिघलने नहीं देता।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Swiss Beauty Long lasting Misty Finish Professional Makeup Fixer Spray
अगर आपको रोजमर्रा के इस्तेमाल या शादियों के लिए एक बजट-फ्रेंडली लेकिन प्रोफेशनल फिनिश देने वाला स्प्रे चाहिए, तो Swiss Beauty का यह मेकअप फिक्सर आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। यह चेहरे को तुरंत ताजगी देता है और मेकअप के खराब होने से बचाता है।
क्यों लें?
- यह एलोवेरा और विटामिन-ई जैसे तत्वों के साथ आता है, जो त्वचा को पोषण देता है और स्किन ड्राई नहीं होती।
- यह चेहरे पर बिल्कुल भारी महसूस नहीं होता और छिड़कने के तुरंत बाद तेजी से सूख जाता है।
- यह फाउंडेशन और पाउडर को आपस में अच्छी तरह ब्लेंड करके नेचुरल लुक देता है।
- कम बजट में भी यह लंबे समय तक बेहतर काम करता है।
किस स्किन टाइप के लिए सही?
ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए यह बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इसमें एलोवेरा और विटामिन-ई के गुण हैं, जो सूखी त्वचा को जलन से बचाते हैं और दिनभर हाइड्रेशन देते हैं।
03
FACES CANADA Ultime Pro Shimmer Makeup Fixer
अगर आपको किसी शाम की पार्टी, शादी या त्योहार में अपने चेहरे पर एक चमकदार ग्लो चाहिए, तो FACES CANADA का यह शिमर सेटिंग स्प्रे आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। यह मेकअप को लंबे समय तक सेट रखने के साथ-साथ एक एक्स्ट्रा ग्लैमरस टच देता है।
क्यों लें?
- इसका शिमर चेहरे को बिना चिपचिपा बनाए एक बहुत ही सुंदर और चमकदार पार्टी-ग्लो देते है।
- इसमें अल्कोहल बिल्कुल नहीं है, जिससे यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
- यह त्वचा की थकान को खत्म करके उसे तुरंत कूलिंग एहसास देता है।
- यह हानिकारक केमिकल्स से पूरी तरह मुक्त है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है।
किस स्किन टाइप के लिए सही?
अगर आपकी डुल, नॉर्मल या ड्राई स्किन है तो यह आपके लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसका शाइनी फॉर्मूला बेजान त्वचा में तुरंत चमक लाता है और चेहरे को चमकता हुआ हाइड्रेटेड लुक देता है।
04
Maybelline New York Super Stay Double Fixer Setting Spray
क्या आप भी अक्सर दिन से लेकर रात तक चलने वाले किसी बड़े इवेंट के लिए जाते रहते हैं, तो 24 घंटे तक टिकने वाला Maybelline New York का यह सुपर स्टे डबल फिक्सर आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। यह मेकअप को लॉक करने के साथ-साथ त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है।
क्यों लें?
- यह पूरे 24 घंटे तक मेकअप को फ्रेश बनाए रखता है, जिससे बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती।
- इसका डबल फिक्सिंग फॉर्मूला मेकअप की ऊपरी और निचली दोनों परतों को मजबूती से सील करता है।
- यह चेहरे को सुखाए बिना उसे हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखता है।
- यह त्वचा के पोर्स को बंद नहीं करता, जिससे मुहांसे होने का खतरा खत्म हो जाता है।
किस स्किन टाइप के लिए सही?
मुंहासे वाली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह सेटिंग स्प्रे बढ़िया रहेगा, क्योंकि यह पोर को बंद नहीं होने देता है और त्वचा पर तेल को कंट्रोल करके नमी देता है।
05
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।