क्या मेकअप करने के कुछ घंटों बाद आपका भी फाउंडेशन पिघलने लगता है? खासकर गर्मी और पसीने में आपका मेकअप जल्दी खराब हो जाता है? तो आपको एक अच्छे मेकअप सेटिंग स्प्रे की जरूरत है, जो मेकअप को चेहरे पर लॉक करते हैं और फाउंडेशन, ब्लश, कंसीलर आदि को लंबे समय तक अपनी जगह पर बने रहने में मदद करते हैं। इससे आपका मेकअप ज्यादा स्मूद और नेचुरल लग सकता है। यहां हमने जिन 5 मेकअप Setting Spray की जानकारी दी है उनमें से कुछ त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं और कुछ ऑयल कंट्रोल करके मैट लुक दे सकते हैं। सबसे बढ़िया बात है कि यह सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इसके अलावा इनमें एलोवेरा, विटामिन E, नियासिनामाइड, विच हेजल और हायल्यूरोनिक एसिड जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और उसे हाइड्रेशन देने के साथ-साथ मुलायम बनाने में भी मदद करते हैं। नीचे आप इन सेटिंग स्प्रे के बारे में अधिक जान सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Swiss Beauty Long lasting Misty Finish Professional Makeup Fixer Spray
स्विस ब्यूटी का यह मेकअप फिक्सर स्प्रे उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो मेकअप लंबे समय तक फ्रेश और सेट बनाए रखना चाहते हैं। यह काफी हल्का होता है जिस कारण यह जल्दी सूख जाता है और मेकअप को चेहरे पर अच्छी तरह लॉक कर देता है। इससे बार-बार टचअप करने की जरूरत कम पड़ती है। इस Makeup Fixer Spray में एलोवेरा और विटामिन E जैसे तत्व मौजूद हैं, जो त्वचा को ड्राय होने से बचाता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। वहीं यह त्वचा को मुलायम रखने में भी मदद करता है। इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है। आपको मेकअप पूरा होने के बाद बोतल को हल्का हिलाकर चेहरे से थोड़ी दूरी बनाकर स्प्रे करना है। यह 70 ML पैक में आता है, जिससे यह लंबे समय तक चल सकता है।
खूबी
- यह चेहरे पर ज्यादा चिपचिपापन महसूस नहीं होने देता और मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है।
01
L'Oreal Paris Infaillible 3-Second Setting Mist
यह एक प्रीमियम मेकअप सेटिंग स्प्रे है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिका रह सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह मेकअप को ट्रांसफर-प्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाने में मदद करता है, जिससे पसीना या पानी से भी मेकअप जल्दी खराब नहीं होता। यह काफी जल्दी सूख जाता है, जिससे आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह मेकअप पर सफेद धब्बे या पैच नहीं बनाता है। यह सेटिंग स्प्रे चेहरे को भारी महसूस नहीं होने देता और मेकअप को स्मूद लुक देने में मदद करता है। वहीं यह त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को भी कुछ हद तक कंट्रोल करने में भी मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह 36 घंटे तक मेकअप को बनाए रख सकता है।
खूबी
- यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है जो पोर्स को बंद नहीं होने देते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Maybelline New York Setting Spray
अगर आपकी भी ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन है, तो आपके लिए यह मेकअप सेटिंग स्प्रे बढ़िया हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 24 घंटे तक ऑयल कंट्रोल कर सकता है, जिससे त्वचा कम ऑयली दिखती है और मेकअप लंबे समय तक फ्रेश और मैट बना रहता है। इस सेटिंग स्प्रे में Witch Hazel मौजूद है, जो त्वचा को फ्रेश महसूस कराने और पोर्स को कम दिखाने में मदद करता है। यह काफी हल्का होता है, जिससे इसे लगाने पर चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होता है। यह Makeup Fixer ट्रांसफर-प्रूफ होता है यानी अगर आप चेहरे पर मास्क भी लगाते हैं, तो यह फैलता नहीं है। वहीं गर्मी और पसीने में भी यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है। वहीं यह त्वचा को अधिक चमकदार दिखाने में भी मदद करता है।
खूबी
- यह मैट फिनिश देता है जिससे चेहरा अधिक साफ और फ्रेश दिख सकता है।
03
RENEE Makeup Fixer Setting Spray Infused With Aloe Vera & Niacinamide
यह काफी हल्का मेकअप सेटिंग स्प्रे है, जो लंबे समय तक मेकअप को फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है। यह मेकअप को क्रैक होने से बचाने के साथ-साथ चेहरे को स्मूद लुक भी देता है। इस सेटिंग स्प्रे में एलोवेरा और नियासिनमाइड मौजूद है। जहां एलोवेरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, तो वहीं नियासिनमाइड पोर्स को कम दिखाने में मदद करता है। हल्का होने के कारण यह चेहरे पर चिपचिपा भी नहीं लगता है। यह Cruelty फ्री है यानी इसे बनाने में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह मेकअप स्प्रे चेहरे पर दिखने वाले फाइन लाइन्स को भी कम दिखाता है, जिससे स्मूद मेकअप लुक मिलता है। यह उन लोगों के लिए काफी बढ़िया हो सकता है लंबे समय तक अपने मेकअप को फ्रेश बनाए रखना चाहते हैं।
खूबी
- इसमें नियासिनमाइड शामिल है, जो पोर्स को कम दिखाने में मदद करता है।
04
FACESCANADA Ultime Pro Makeup Fixer
अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहे तो यह सेटिंग स्प्रे आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह एक लॉन्ग लास्टिंग सेटिंग स्प्रे है, जिससे मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश और सेट बनाए रखा जा सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा अधिक रूखी नहीं लगती है। इस मेकअप Setting Spray में हयालूरोनिक एसिड और विटामिन E जैसे तत्व मौजूद हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसे मुलायम व स्मूद रखने में मदद करता है। यह अल्कोहल-फ्री स्प्रे है यानी यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है जिससे सेंसिटिव स्किन वाले भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मेकअप पर आसानी से फैलता है, जिससे मेकअप पैची नहीं लगता है और आपको फ्रेश ग्लोइंग लुक मिल सकता है।
खूबी
- यह मेकअप को टिकाए रखने के साथ-साथ त्वचा को ड्रायनेस से भी बचाता है।
05
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।