होम मेड केक और कुकीज़ के लिए Convection Microwave के ये टॉप 5 विकल्प देखना ना भूलें!

आजकल घर पर बेकिंग एक शौक बन गया है। लेकिन क्या आपका Microwave Oven आपकी बेकिंग जरूरतों को पूरा कर रहा है? अगर आप बेकिंग के शौकीन हैं और चाहते हैं कि आपके केक और कुकीज़ हर बार बेकरी जैसे बनें, तो एक शक्तिशाली कन्वेक्शन माइक्रोवेव में निवेश करना अच्छा हो सकता है।
परफेक्ट केक और कुकीज़ के लिए देखें टॉप 5 कंवेक्शन माइक्रोवेव
परफेक्ट केक और कुकीज़ के लिए देखें टॉप 5 कंवेक्शन माइक्रोवेव

घर पर बेकिंग का आनंद लेना किसे पसंद नहीं? लेकिन सही उपकरण के बिना, यह एक चुनौती हो सकती है। अगर आप अपने रसोईघर में एक ऐसा साथी चाहते हैं जो केक को फूला हुआ और कुकीज़ को सुनहरा बना सके, तो कन्वेक्शन माइक्रोवेव आपका जवाब है। Convection Microwave पारंपरिक माइक्रोवेव से कई मायनों में अलग होते हैं। इनमें एक हीटिंग एलिमेंट और एक पंखा होता है जो गर्म हवा को पूरे कैविटी में समान रूप से फैलाता है। यह ओवन में समान वातावरण बनाता है, जिससे केक और कुकीज़ को बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनाने में मदद मिलती है। यह सुविधा बेकिंग के परिणामों में बेहतर बनाती है, जो एक समान ब्राउनिंग और परफेक्ट कुकिंग के देने का काम करती है। आप यहां अमेजन पर बढ़िया रेटिंग और रिव्यू के साथ मिलने वाले टॉप 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जिनके साथ आपका होम मेड बेकिंग का सपना पूरा हो सकता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Panasonic 23L Convection Microwave Oven

    यह पैनासोनिक कंवेक्शन माइक्रोवेव 23 लीटर की क्षमता में आता है, जो 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए अच्छा हो सकता है। इसका 800 वॉट का पावर आउटपुट बेकिंग के दौरान तेज, एकसमान और स्वादिष्ट परिणाम दे सकता है। इस Panasonic माइक्रोवेव ओवन का 360 डिग्री गर्म हवा को एकसमान रूप से फैलाते हुए खाने के तेज व हर तरफ से बराबर पकाने का काम करता है। इसमें रीहीट और डीफ्रॉस्ट मोड भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप खाने को दोबारा गर्म और साथ ही फ्रोज़न फूड को पका भी सकते हैं। यह मैजिक ग्रिल के साथ आता है, जो खाने को बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसीला बनाते हुए पकाने का काम करती है। वहीं, माइक्रोवेव को वैपोर क्लीन के जरिए बेहद आसानी से साफ भी किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • क्षमता- 23 लीटर
    • स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
    • वॉटेज- 800 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • पावर लेवल- 5
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz

    खूबियां

    • चाइल्ड लॉक सेफ्टी बच्चों द्वारा माइक्रोवेव में छेड़खानी किए जाने से बचा सकता है।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण इसे छोटी जगहों में भी फिट करना आसान रहता है।
    • टिकाऊ स्टेनलेस स्टील कैविटी में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • LG 21 L Convection Microwave Oven

    21 लीटर क्षमता वाले इस एलजी माइक्रोवेव ओवन को बेकिंग के साथ ही ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्टेनलेस स्टील कैविटी के साथ आता है, जो कि लंबे समय तक हाइजनिक और मजबूत बनी रह सकती है। इसमें कुकिंग कंपलीशन बीपर भी मिलता है, जिसके जरिए आप खाना पकने की प्रक्रिया पूरी होने पर अलर्ट मिलता है। इस LG Microwave में 151 ऑटो कुक मेन्यू भी दिए गए हैं, ताकी भारतीय व्यंजनों से लेकर हेल्दी ब्रेकफास्ट और अन्य रेसिपीज बिना किसी झंझट के आसानी से तैयार की जा सकें। इसका कुल पावर आउटपुट 800 W है, मगर इसे जरूरत के हिसाब से 5 अलग-अलग पावर लेवल पर सेट किया जा सकता है। वहीं, टच कीपैड के जरिए इसे कंट्रोल करना भी आपके लिए आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 21 लीटर
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • वॉटेज- 800 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • पावर लेवल- 5
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • फ्रेक्वेंसी- 2450 MHz

    खूबियां

    • क्वार्ट्ज हीटर एकसाथ ज्यादा मात्रा में खाने को भी तेजी से पका सकता है।
    • I-wave टेक्नोलॉजी खाने को तेज और हेल्दी तरीके पकाती है।
    • इसमें नम हुए फूड आइटम्स को डीह्यूमीडिफाई भी किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने माइक्रोवेव के साथ कुकिंग मैनुअल ना मिलने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • IFB 20L Convection Microwave Oven

    यह आईएफबी ब्रांड का 20 लीटर क्षमता वाला माइक्रोवेव है, जो सिंगल्स या फिर छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें बेकिंग के साथ ही ग्रिलिंग, रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग जैसे अलग-अलग काम आसानी से किए जा सकते हैं। इस कंवेक्शन माइक्रोवेव का टच कीपैड फंक्शन को कंट्रोल करना आसान बनाता है, और साफ-सफाई के लिहाज से भी सुविधाजनक रहता है। यह IFB माइक्रोवेव ओवन मल्टी-स्टेज कुकिंग और बेकिंग सुविधा के साथ आता है, जिस वजह से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसका ओवरहीटिंग प्रोटक्शन मोटर को सुरक्षा प्रदान करता है, ताकी वह ज्यादा गर्म होकर खराब ना हो। इसके अलावा, 24 स्टैंडर्ड कुक मेन्यू के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को आदर्श तापमान और समय में पकाते हुए आप बेहतरीन स्वाद पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 20 लीटर
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • वॉटेज- 800 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz

    खूबियां

    • डुअल हीटर टेक्नोलॉजी लगातार और समान कुकिंग परिणाम देती है।
    • मल्टीपर्पज बेकिंग प्लेट में तमाम तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं।
    • यह ज़ंग से सुरक्षित रहने वाली स्टेनलेस स्टील कैविटी के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने माइक्रोवेव ओवन में खराबी की शिकायत की है।
    03
  • Samsung 21 L, Convection Microwave Oven

    अगर आपके परिवार में 3-4 सदस्य हैं, तो यह 21 लीटर क्षमता का सैमसंग माइक्रोवेव काफी उपयोगी हो सकता है। यह 6 पावर लेवल के साथ आता है, जिससे आप खाना पकाने की जरूरत के हिसाब से इसे सेट करके बिजली की भी बचत कर सकते हैं। इसका बिल्ट-इन ऑटो कुक और ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर खाना पकाने के कठिन चरणों को आसान बनाने का काम करता है। वहीं, टच कीपैड वाले पैनल के जरिए इसे बेहद सुविधाजनक तरीके से कंट्रोल भी किया जा सकता है। इस Samsung माइक्रोवेव Oven में चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी दिया गया है, ताकी बच्चे इससे छेड़खानी ना करें और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना कम रहे। इसमें मिलने वाले 30 सेकेंड प्लस मोड का इस्तेमाल करके आप खाने को 30 सेकेंड के अंदर फटाफट से दोबारा गर्म कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 21 लीटर
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • वॉटेज- 800 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz

    खूबियां

    • चौड़े आकार वाला ग्रिल 99% तक बेहतर कवरेज प्रदान करता है।
    • इसमें स्वच्छ और खरोंच से सुरक्षित रहने वाली सेरेमिक कोटिंग की गई है।
    • इसकी एंटी बैक्टेरियल कैविटी को आसानी से साफ किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने टच कंट्रोल सही से काम ना करने की समस्या बताई है।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी की जानकारी।

    04
  • Haier 30L Convection Microwave Oven

    30 लीटर क्षमता वाले इस हायर माइक्रोवेव ओवन को रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग, बेकिंग, रोस्टिंग और कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 4-6 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। वहीं, 900 वॉट का पावर आउटपुट खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज और समान बनाने का काम करता है। इस Haier कंवेक्शन माइक्रोवेव के 5 पावर लेवल आपको डिश के अनुसार उसे सही बिजली खपत के साथ पकाने में मदद करते हैं। इसमें 305 ऑटो कुक मेन्यू और रेसिपी के भी विकल्प मिलते हैं, जिनकी मदद से आप कई रेस्टोरेंट स्टाइल वाली डिशेज भी फटाफट से घर में ही तैयार कर सकते हैं। यह 12.40 इंच के टर्नटेबल और स्टेनलेस स्टील कैविटी के साथ आता है, जो कि ज़ंग से सुरक्षित होने के साथ ही सफाई में आसान रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 30 लीटर
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • वॉटेज- 900 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
    • हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz

    खूबियां

    • यह माइक्रोवेव इन-बिल्ट एयर फ्रायर सुविधा के साथ आता है।
    • इसमें सुविधाजनक टच कंट्रोल पैनल दिया गया है।
    • खाने को तेजी से पकाने के लिए एक्सप्रेस कुकिंग मोड मिलता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत की है।
    05

परफेक्ट बेकिंग के लिए टॉप 5 कंवेक्शन माइक्रोवेव मॉडलों की तुलना

एक बेहतरीन बेकिंग अनुभव के लिए सही कन्वेक्शन माइक्रोवेव का चुनाव महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको कुछ मुख्य बातों पर ध्यान देना चाहिए: क्षमता (लीटर में), पावर आउटपुट (वॉट में), तापमान नियंत्रण की सटीकता, प्रीसेट मेनू विकल्प, और बिल्ड क्वालिटी। Baking के लिए, 25-30 लीटर की क्षमता और 800-1000 वॉट का पावर आउटपुट आदर्श होता है। साथ ही, डिजिटल डिस्प्ले और आसान नियंत्रण पैनल भी उपयोग में आसानी प्रदान करते हैं।

मॉडल्स

क्षमता

पावर आउटपुट

फीचर

Panasonic Convection Microwave

23 लीटर

800 वॉट

360 डिग्री हीट रैप, मैजिक ग्रिल

LG Convection Microwave Oven

21 लीटर

800 वॉट

ऑटो कुक मेन्यू, डीफ्रॉस्ट

IFB Convection Microwave Oven

20 लीटर

800 वॉट

24 स्टैंडर्ड कुक मेन्यू, स्टीम क्लीन

Samsung Convection Microwave Oven

21 लीटर

1200 वॉट

प्री हीट, पावर डीफ्रॉस्ट

Haier Convection Microwave Oven

30 लीटर

900 वॉट

इन-बिल्ट एयर फ्रायर, ऑटो कुक मेन्यू

अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कन्वेक्शन माइक्रोवेव में केक बेक करने का सही तापमान और समय क्या है?
    +
    यह केक के प्रकार और माइक्रोवेव मॉडल पर निर्भर करता है। आमतौर पर, 160-180°C पर 30-45 मिनट लगते हैं। हमेशा अपनी रेसिपी और माइक्रोवेव की मैनुअल जांच करें।
  • सामान्य माइक्रोवेव और कन्वेक्शन माइक्रोवेव में क्या अंतर है?
    +
    सामान्य माइक्रोवेव केवल भोजन को गर्म करने के लिए माइक्रोवेव तरंगों का उपयोग करते हैं, जबकि कन्वेक्शन माइक्रोवेव में हीटिंग एलिमेंट और पंखा होता है जो ओवन की तरह बेकिंग और रोस्टिंग के लिए गर्म हवा प्रसारित करता है।
  • क्या कन्वेक्शन माइक्रोवेव बिजली की अधिक खपत करता है?
    +
    कन्वेक्शन मोड में, यह पारंपरिक माइक्रोवेव मोड की तुलना में थोड़ी अधिक बिजली की खपत कर सकता है क्योंकि इसमें हीटिंग एलिमेंट और पंखा चलता है। हालांकि, यह पारंपरिक ओवन की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल हो सकता है।