एक कंवेक्शन माइक्रोवेव सिर्फ खाना गर्म करने से कहीं ज्यादा है क्योंकि यह आपकी रसोई का मल्टीटास्कर है जो बेकिंग, ग्रिलिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसे काम आसानी से कर सकता है। लेकिन क्या 14,000 रुपये के बजट में एक बेहतरीन कंवेक्शन माइक्रोवेव मिलना संभव है? बिल्कुल! हमने आपके लिए अमेजन से कुछ बेहतरीन विकल्प खोजे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स भी प्रदान करते हैं। बता दें कि, Convection Microwave साधारण माइक्रोवेव की तुलना में कहीं अधिक ज्यादा वर्सटाइल होते हैं। ये न केवल खाना गर्म करते हैं, बल्कि बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग के लिए भी उपयुक्त होते हैं, ठीक एक पारंपरिक ओवन की तरह। इनमें एक पंखा और हीटिंग एलिमेंट होता है जो गर्म हवा को पूरे कैविटी में समान रूप से फैलाता है, जिससे खाना अंदर से पकता है और बाहर से कुरकुरा बनता है। यह केक, पिज्जा, कबाब और चिकन जैसे व्यंजन बनाने के लिए आदर्श है। इसके अलावा, ये ऊर्जा कुशल होते हैं और आपकी रसोई में जगह भी बचाते हैं क्योंकि आपको अलग से ओवन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
नीचे आप ऐसे ही 5 बढ़िया कंवेक्शन माइक्रोवेव के विकल्प देख सकते हैं-
IFB 20L Convection Microwave Oven
यह माइक्रोवेव ओवन 20 लीटर क्षमता में आता है, जो कि छोटे परिवारों के लिए आदर्श रहने वाला है। इसे बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसे अलग-अलग कामों को आसानी से करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें टच कीपैड वाला सुविधाजनक कंट्रोल पैनल दिया गया है, जो इस्तेमाल और सफाई दोनों में आसान रहता है। इस IFB कंवेक्शन माइक्रोवेव का ग्रिल मोड आपको घर पर ही स्वादिष्ट ग्रिल्ड आइटम तैयार करने की सुविधा देता है। वहीं, मल्टी-स्टेज कुकिंग के साथ खाना पकाने के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसका ओवरहीटिंग प्रोटक्शन सुरक्षा और प्रदर्शन का ध्यान रखता है, साथ ही कीप वॉर्म फंक्शन पके हुए खाने को गर्म बनाए रखता है। यह 24 स्टैंडर्ड मेन्यू के साथ आता है, जिनकी मदद से अलग-अलग व्यंजनों को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हीटिंग मोड- कंवेक्शन
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटर टॉप
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- एंटी बैक्टेरियल कैविटी, ऑटो कुक, ऑटो डीफ्रॉस्ट
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- फिनिश टाइप- पॉलिश्ड
- मटेरियल- ग्लास, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसमें पके हुए खाने को ठंडा होने पर खुद से दोबार गर्म करने वाला ऑटो रीहीट फीचर मिलता है।
- बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस माइक्रोवेव में चाइल्ड लॉक दिया गया है।
- इसकी एंटी बैक्टेरियल कैविटी हानिकारक किटाणुओं से आपके खाने को दूर रखती है।
कमी
- अभी तक अमेजन पर कोई खास कमी ग्राहकों ने नहीं बताई है।
01
Panasonic 27L Convection Microwave Oven
बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, डीफ्रॉस्टिंग और रीहीटिंग जैसे विभिन्न काम आप इस एक पैनासोनिक माइक्रोवेव में कर सकते हैं। यह 27 लीटर की क्षमता में आता है और कॉम्पैक्ट होने की वजह से कम जगह में फिट हो सकता है। इसके 61 प्री-लोडेड मेन्यू आपको स्टार्टर और मीठे से लेकर हेल्दी व स्वादिष्ट जैसे विभिन्न व्यंजनों को बस एक बटन दबाते ही तैयार करने की सुविधा देते हैं। Panasonic के इस Microwave Oven में मिलने वाली मैजिक ग्रिल आपनी दोहरी शक्ति से ऊपर और पीछे की ग्रिल से मिलकर खाने को बाहर से कुरकुरा और अंदर से रसदार रसीला बनाती है। इसकी 360 डिग्री हीटिंग अंदर एकसमान गर्मी फैलाते हुए खाने को हर तरफ से एक बराबर पकाने का काम करती है। वहीं, 101 गार्मेट प्रोग्राम के साथ आप रोजमर्रा का खाना फटाफट से बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- अतिरिक्त फीचर- ऑटो कुक
- कंट्रोलर टाइप- टच
- वॉटेज- 900 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- हीटिंग मेथेड- कंवेक्शन
- प्रोग्राम की संख्या- 101
- कुकिंग प्रोग्राम- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट, ग्रिल, हाई पावर, रीहीट
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- चाइल्ड लॉक की सुविधा घर में मौजूद बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखता है।
- टिकाऊ स्टेनलेस स्टील कैवेटी साफ करने में आसान, ज़ंगरोधी और तेज प्रदर्शन देती है।
- इसमें 33.5 सेमी आकार वाली बड़ी टर्नटेबल दी गई है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने इस्तेमाल के कुछ सालों बाद यूनिट टूटने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 21 L, Convection Microwave Oven
यह सैमसंग ब्रांड का 21 लीटर क्षमता वाला कंवेक्शन माइक्रोवेव है। इसमें मल्टीपल कुकिंग मोड के साथ 6 पावर लेवल मिलते हैं, जिससे आप खाने को उसकी जरूरत के अनुसार पकाते हुए बिजली की बचत भी कर सकते हैं। इस माइक्रोवेव ओवन में टच पैनल दिया गया है, जिसके जरिए आप फंक्शन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका बिल्ट-इन ऑटो कुक और ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर खाना पकाने की मुश्किल स्टेप्स को आसान और तेज बनाता है। Samsung के इस माइक्रोवेव में चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिया गया है, ताकी बच्चों द्वारा छेड़खानी करने पर कोई नुकसान ना हो। खाने पकने के समय के बारे में जानकारी देने के लिए यह एक डिजिटल घड़ी के साथ आता है और इसमें चौड़ी ग्रिल भी दी गई है। यह अंदर की तरफ सेरेमिक कोटिंग के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ बनाने के साथ ही साफ-सफाई में आसान और हाइजनिक बनाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हीटिंग मोड- कंवेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
- इंस्टॉलेशन टाइप- फ्रीस्टैंडिंग
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- क्षमता- 21 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- अलग-अलग व्यंजनों को तेज और आसानी से बनाने के लिए 59 प्री प्रोग्राम दिए गए हैं।
- चौड़े ग्रिल के साथ इसमें अलग से टिक्का रेसिपी की सुविधा भी मिलती है।
- खाने को दोबारा तेजी से गर्म करने के लिए 30 सेकेंड प्लस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ लोग टच पैनल सही से काम ना करने की समस्या बताते हैं।
03
LG 21 L Convection Microwave Oven
इस 21 लीटर क्षमता के एलजी माइक्रोवेव ओवन को 3-4 सदस्य वाले परिवार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 151 ऑटो कुक मेन्यू और रेसिपी के साथ आता है, जिसकी वजह से हेल्दी से लेकर चटपटे नाश्ते और अन्य प्रकार के व्यंजन बेहतरीन स्वाद के साथ तैयार किए जा सकते हैं। इसका +30 सेकेंड फीचर आपको सिंगल टच में हाई पावर कुकिंग की सुविधा देता है, जिससे आप बने हुए खाने को फटाफट से दोबारा गर्म कर सकते हैं। यह LG Microwave में मिलने वाला क्वार्ट्ज हीटर तेज और एकसमान गर्माहट के साथ खाने को कम समय में अच्छी तरह से पकाने का काम करता है। इसकी स्टेनलेस स्टील कैविटी ज्यादा टिकाऊ और हाइजनिक साबित होती है। वहीं, 5 अलग-अलग पावर लेवल आपको जरूरत के अनुसार इसे एडजस्ट करते हुए बिजली की बचत करने की भी अनुमति देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- हीटिंग मोड- कंवेक्शन
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- वॉटेज- 1860 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी- 2450 MHz
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, इंटीरियर लाइट, डीफ्रॉस्ट
- डोर ओरिएंटेशन- बाएं
- क्षमता- 21 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- पेटेंटेड i-wave टेक्नोलॉजी खाने को तेज और हेल्दी तरीके से पकाती है।
- इसमें पनीर और दही तैयार करने की सुविधा भी मिलती है।
- यह नम हुई चीजों को कुरकरा बनाने के लिए डीह्यूमीडिफिकेशन के साथ आता है।
कमी
- कुछ लोगों ने माइक्रोवेव के साथ कुकिंग मैनुअल ना मिलने की बात कही।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04
Haier 22L Convection Microwave Oven
हायर के इस 22 लीटर क्षमता वाले माइक्रोवेव ओवन में 10 पावर लेवल दिए गए हैं, ताकी आप बिजली की बचत करके हुए खाने को उसकी जरूरत के अनुसार सही ऊर्जा पर पका सकें। यह 205 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको इसमें आसानी से कई प्रकार की चीजों को सही तापमान और समय में पकाने की सुविधा मिलती है। इसमें किड्स स्पेशल रेसिपी का फंक्शन दिया गया है, जो बच्चों के लिए स्वाद और सेहत से भरपूर व्यंजन बनाने के लिए अच्छा हो सकता है। इस Haier कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन में स्टीम क्लीन की सुविधा दी गई है, जिसके जरिए आप कैविटी को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसमें कंवेक्शन मोड के साथ प्रीहीटिंग का फीचर मिलता है, जिससे खाने को ज्यादा तेजी से पकाया जा सकता है। इसका कंपलीशन बीपर कुकिंग प्रक्रिया पूरी होने पर आपको अलर्ट कर देता है, जिससे ओवरकुकिंग की समस्या नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हीटिंग मोड- कंवेक्शन
- इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, चाइल्ड लॉक, डीफ्रॉस्ट
- पावर लेवल- 10
- क्षमता- 22 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डिजिटल पैनल मिलता है।
- डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ फ्रोजेन फूड को आसानी से पका सकते हैं।
- मल्टी पावर लेवल ऊर्जा की बचत करने में मदद करते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने प्रदर्शन से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
05
14 हजार रूपए के अंदर आने वाले कंवेक्शन माइक्रोवेव की तुलना
ऊपर शामिल किए गए LG, Samsung, IFB, Hair और Panasonic जैसे ब्रांड के कंवेक्शन माइक्रोवेव अलग-अलग क्षमता, कीमत और फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में आपको अपनी जरूरत, पसंद और बजट का ध्यान रखते हुए किसी एक का चुनाव करना होगा। इसके लिए आप नीचे की गई विकल्पों की तुलना भी देख सकते हैं-
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर अन्य उपकरण संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।