भारत में 2026 के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ Microwave Oven आपकी कुकिंग को आसान बना देंगे!

2026 में, जब भारतीय रसोई स्मार्ट और अधिक कुशल हो रही हैं, एक सही Microwave ओवन चुनना एक चुनौती हो सकता है। हमने आपके लिए इस चुनौती को आसान बनाया है! इस गाइड में हम भारत में अमेजन पर मिलने वाले 8 बढ़िया मॉडलों के बारे में जानेंगे, जो आपके किचन के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
2026 के लिए भारत में उपलब्ध बढ़िया माइक्रोवेव ओवन
2026 के लिए भारत में उपलब्ध बढ़िया माइक्रोवेव ओवन

माइक्रोवेव ओवन अब सिर्फ खाना गर्म करने का उपकरण नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय रसोई का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है जो बेकिंग, ग्रिलिंग और कई तरह के व्यंजनों को पकाने में मदद करता है। 2026 में बाजार में इतने सारे विकल्पों के साथ, सही चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में हम आपके लिए उन 8 मॉडलों की जानकारी लेकर आए हैं, जो कि भारत में अमेजन पर बढ़िया रेटिंग और रिव्यूज के साथ मौजूद हैं। इनमें आपको Samsung, IFB, Godrej, LG, Bosch, Midea, Panasonic जैसे अलग-अलग ब्रांड के Microwave Oven देखने को मिलेंगे। इनकी क्षमताएं, कीमत से लेकर पावर, प्रदर्शन तक भिन्न रहने वाला है, जिस वजह से आप अपनी जरूरत व बजट के अनुसार इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं। हालांकी, ये लगभग सभी अपने तेज, ऊर्जा कुशल और खाने पकाने की कुशल क्षमता के कारण ग्राहकों द्वारा पसंद किए गए हैं, जो कि आपकी रसोई के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। इनमें आप खाने को ग्रिल, रोस्ट और बेक भी कर सकते हैं, जिस वजह से घर में ही कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

नीचे आप शीर्ष 10 माइक्रोवेव ओवन के विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Faber 34L Built-In Black Finish Microwave Oven

    34 लीटर क्षमता में आने वाला यह फेबर माइक्रोवेव ओवन बिल्ट-इन प्रकार वाला है, जिसमें दीवार में अंदर करके इंस्टॉल किया जा सकता है। इसमें पिज्जा, स्टीक, चिकन, केक, कुकीज़ जैसे अलग-अलग व्यंजन फटाफट तैयार किए जा सकते हैं। यह सुविधाजनक टच कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी मदद से तापमान से लेकर टाइमर और मोड्स को सेट करना आपके लिए आसान हो सकता है। इसका ब्लैक फिनिश ना सिर्फ देखने में शानदार लगता है, बल्कि इसपर खरोंच, निशान पड़ने से भी रोकता है। वहीं, इस Faber माइक्रोवेव ओवन डीफ्रॉस्ट, कॉम्बीनेशन कुकिंग, और ग्रिल कंवेक्शन की सुविधा भी मिलती है, जिससे कई प्रकार की कुकिंग आसान और तेज हो सकती है। यह ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है, जिनमें से आप किसी को भी अपनी डिश के अनुसार सेट करके आसान तरीके से खाना पकाने का अनुभव पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Faber
    • रंग- काला
    • क्षमता- 34 लीटर
    • स्पेशल फीचर- ऑटो कुक
    • वॉटेज- 2800 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • हीटिंग मेथेड- ग्रिल
    • कुकिंग प्रोग्राम- कुक, डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • खाने को सटीक समय में पकाने के लिए टाइमर फंक्शन मिलता है।
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट के जरिए फ्रोज़न फूड को आसानी से पका सकते हैं।
    • यह स्मार्ट और आसान कंट्रोल के लिए टचस्क्रीन के साथ आता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • IFB 24L Solo Microwave Oven with 69 Auto Cook Menus

    सोलो प्रकार वाला यह आईएफबी माइक्रोवेव ओवन 24 लीटर की क्षमता में आता है। इसे खास तौर पर खाने को दोबारा गर्म करने, पकाने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें छोटे से लेकर मीडियम साइज परिवारों के लिए रोजमर्रा का खाना आसानी से बनाया जा सकता है। इस IFB Microwave की 900 वॉट की पावर तेज व कुशल प्रदर्शन देती है, जिससे खाना कम समय में ही अच्छी तरह पक सकता है। इसके अलावा, इस्तेमाल में आसान रहने वाला टच कीपैड इसकी पावर, टाइमर, टेंप्रेचर आदि को सुविधाजनक तरीके से कंट्रोल करने की अनुमति देता है। यह पिज्जा से लेकर डेजर्ट और पॉट मील्स जैसी अलग-अलग डिशेज बिना किसी झंझट के तैयार करने के लिए 69 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • रंग- सिल्वर
    • क्षमता- 24 लीटर
    • स्पेशल फीचर- 10 पावर लेवल, ऑटो रीहीट
    • वॉटेज- 900 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच कीपैड
    • हीटिंग मेथेड- रेडिएंट
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप

    खूबियां

    • मल्टी स्टेज कुकिंग लगातार बेहतचर परिणाम देने का काम करती है।
    • सुविधाजनक शैड्यूलिंग के लिए इसमें डिले स्टार्ट फीचर मिलता है।
    • इसमें 30 सेकेंड का एक्सप्रेस कुक प्रोग्राम भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने तेज हीटिंग साउंड की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 25L Solo Microwave Oven

    यह पैनासोनिक ब्रांड का सोलो माइक्रोवेव ओवन है, जो 25 लीटर क्षमता में आता है। बैचलर्स और छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाले इस माइक्रोवेव में ग्रिलिंग, प्रीपेरिंग, रीहीटिंग और कुकिंग जैसे कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें खाने को तेज, समान और स्वादिष्ट तरीके से पकाने वाली 900 वॉट की शक्ति मिलती है। वहीं, फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए टच कीपैड और तापमान आदि की जानकारी देखने के लिए डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। इस Panasonic सोलो माइक्रोवेव ओवन में ऑटो प्रोग्राम्ड रीहीट और डीफ्रॉस्ट मोड, स्वाद और टेस्कचर से समझौता किए बिना खाने को समान रूप से गर्म या डीफ्रॉस्ट करने का काम करते हैं। इसका वैपोर क्लीन फीचर मात्र एक बटन को दबाने भर से ओवन को गंध और धब्बों से मुक्त करने में सक्षम है। यह 85 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic
    • रंग- काला
    • क्षमता- 25 लीटर
    • स्पेशल फीचर- ऑटो रीहीट, डिजिटल कंट्रोल
    • वॉटेज- 900 वॉट
    • कंट्रोलर टाइप- टच कीपैड
    • हीटिंग मेथेड- सोलो
    • इंस्टॉलेशन टाइप- काउंटरटॉप

    खूबियां

    • पाउडर कोटेड कैविटी इसे लंबे समय के लिए टिकाऊ बनाती है।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन काउंटरटॉप पर आसानी से फिट हो सकता है।
    • क्विक 30 सेकेंड फीचर खाने को तेजी से पकाने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने हीटिंग प्रदर्शन से जुड़ी समस्या बताई है।
    03
  • Bosch Series 4 BEL550MS0I Stainless Steel Microwave Oven

    इस बॉश माइक्रोवेव ओवन में मिलने वाले मैकेनिकल कंट्रोल के जरिए इसे बेहद आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह शक्तिशाली ग्रिल के साथ आता है, जो खाने को हर तरफ से एक जैसा भूनने का काम करती है। वहीं, उन्नत इंस्टॉलेशन के लिए इसमें किनारे से खुलने वाला हिंन्ज्ड डोर दिया गया है। इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल इसे मजबूत और टिकाऊ बनाने के साथ ही इसे ज़ंग से बचाता है और साथ ही खाने को भी सुरक्षित रखने का काम करता है। यह Bosch माइक्रोवेव 25 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि छोटे परिवारों से लेकर बैचलर्स तक के लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें पावर, तापमान, समय से लेकर मोड तक को आसानी से नियंत्रित करने के लिए नॉब कंट्रोल दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • रंग- काला
    • क्षमता- 25 लीटर
    • स्पेशल फीचर- प्रोग्रामेबल
    • कंट्रोलर टाइप- बटन
    • कुकिंग प्रोग्राम- डीफ्रॉस्ट, रोटिसरी, टाइमर
    • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसे दीवार में अंदर करके इंस्टॉल किया जा सकता है।
    • यह ज़ंगप्रतिरोधी और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील से बना है।
    • इसकी 25 लीटर क्षमता छोटे परिवारों के लिए उपयोगी हो सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने प्रदर्शन और सर्विस से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
    04
  • LG 20 L Solo Microwave Oven

    छोटे परिवारों, सिंगल्स और कपल्स के लिए 20 लीटर क्षमता वाला यह एलजी सोलो माइक्रोवेव ओवन उपयोगी हो सकता है। इसके 5 अलग-अलग पावर लेवल आपको खाने की जरूरत के अनुसार सही ऊर्जा खपत के साथ पकाने में मदद करते हैं। इस LG Microwave में इंडियन कूज़ीन, स्वीट कॉर्नर, ब्रेकफास्ट, स्नैक्स, हेल्थ प्लस जैसे कुल 44 ऑटो कुक मेन्यू मिलते हैं, जिनकी मदद से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को सटीक समय और तापमान में पकाया जा सकता है। इसमें मिलने वाली i-wave टेक्नोलॉजी चारों तरफ समान गर्म हवा प्रसारित करते हुए खाने को कम समय में ज्यादा बेहतर व एक बराबर तरीके से पकाने का काम करती है। वहीं, इस ओवन की एंटी बैक्टेरिया कैविटी अंदर बैक्टेरिया को पनपने से रोकती है और खाने को शुद्ध बनाए रखने का काम करती है। इसका टच कंट्रोल पैनल सुविधाजनक और सफाई में आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • रंग- काला
    • क्षमता- 20 लीटर
    • स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, चाइल्ड लॉक
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • हीटिंग मोड- सोलो
    • फ्रेक्वेंसी- 50 Hz
    • वॉटेज- 700 वॉट

    खूबियां

    • क्वार्ट्ज हीटर तेज और सुरक्षित प्रदर्शन देने का काम करता है।
    • स्टीम क्लीन के जरिए सफाई का काम आसान हो सकता है।
    • स्टेनलेस स्टील कैविटी टिकाऊ और जर्म फ्री साबित हो सकती है।

    कमी

    • कुछ लोग माइक्रोवेव से आवाज आने की शिकायत करते हैं।
    05
  • Godrej 30 L Convection Microwave Oven

    यह कंवेक्शन माइक्रोवेव गोदरेज ब्रांड का है और 30 लीटर की क्षमता में आता है। इसकी 900 वॉट की पावर खाने को तेज और समान रूप से पकाने का काम करती है। इसमें 4 सामान्य स्टेप के जरिए ऑटो कुकिंग सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वहीं, इस Godrej माइक्रोवेव ओवन में मिलने वाली 360 डिग्री रोटिसरी आपको बस एक बटन दबाते ही घर पर स्वादिष्ट बार्बीक्यू व्यंजन तैयार करने की सुविधा देती है। इसका स्टेनलेस स्टील कैविटी में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है और साथ ही यह कई सालों तक मजबूती के साथ चल सकती हैं। इसमें इंडियन तड़का, इंडियन रेसिपी, इंटरनेशनल रेसिपी और ब्रेकफास्ट रेसिपी जैसे कई मोड्स दिए गए हैं। यह ओवन को अंदर से दुर्गन्ध मुक्त रखने वाले डिओडराइज़र फीचर के साथ आता है। इसके अलावा, सुविधाजनक कंट्रोल के लिए एलईडी डिस्प्ले के साथ टच कीपैड दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • रंग- काला
    • क्षमता- 30 लीटर
    • स्पेशल फीचर- इंस्टासेफ ऐप, हेल्दी फ्राई
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • हीटिंग मोड- कंवेक्शन
    • वॉटेज- 900 वॉट
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं

    खूबियां

    • डुअल ग्रिल टेक्नोलॉजी लगातार और समान हीटिंग के साथ रोस्ट, बेक और ग्रिल करने की सुविधा देती है।
    • इस माइक्रोवेव ओवन में पनीर, घी और दही भी बनाया जा सकता है।
    • सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसमें डुअल थर्मल प्रोटक्शन भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने बॉडी पर निशान और डेंट्स आने की शिकायत करते हैं।

    अन्य कैटेगरी के लिए क्लिक करें जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर।

    06
  • Samsung 28L, Convection Microwave Oven

    सैमसंग ब्रांड का यह 28 लीटर क्षमता वाला कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन 4-6 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका कंवेक्शन हीटिंग मेथेड बेकिंग, रीहीटिंग, ग्रिलिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाएं देता है। यह 6 पावर लेवल के साथ आता है, जिन्हें खाना पकाने की जरूरत के हिसाब से सेट करके बिजली की बचत की जा सकती है। वहीं, इंडियन रेसिपी के लिए डेडिकेटेड सेटिंग्स के साथ मिलने वाले मल्टीपल ऑटो-कुक विकल्प खाना बनाने का काम आसान और तेज बनाते हैं, जिससे समय की भी बचत हो सकती है। इस Samsung माइक्रोवेव ओवन का डिओडराइजेशन फीचर आंतरिक हिस्से से दुर्गन्ध हटाने का काम करता है। इसमें यूजर-फ्रेंडली टच कीपैड दिया गया है, जो आसान सफाई और कंट्रोल सुनिश्चित करता है। यह टर्नटेबल को ऑन और ऑफ करने की सुविधा के भी साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • रंग- काला
    • क्षमता- 28 लीटर
    • स्पेशल फीचर- ऑटो कुक, डीफ्रॉस्ट, ग्रिल फंक्शन
    • कंट्रोलर टाइप- टच
    • हीटिंग मोड- कंवेक्शन, ग्रिल, माइक्रोवेव
    • वॉटेज- 900 वॉट
    • डोर ओरिएंटेशन- बाएं

    खूबियां

    • चौड़े आकार वाला ग्रिल 99% तक बेहतर कवरेज प्रदान करता है।
    • अंदर की गई सेरेमिक कोटिंग कैविटी को खरोंच से बचाते हुए स्वच्छ रखती है।
    • यह लोकल फूड बनाने के लिए 121 प्री-प्रोग्राम मेन्यू के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने टच कीपैड सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    07
  • Midea 20L Solo Microwave Oven

    इस सोलो माइक्रोवेव ओवन की क्षमता 20 लीटर है और यह ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए 5 पावर लेवल के साथ आता है। इसमें सुविधाजनक ऑपरेशन के लिए 2 मैकेनिकल नॉब कंट्रोल दिए गए हैं, जिनके जरिए पावर, टाइमर, टेंप्रेचर आदि आसानी से सेट किया जा सकता है। यह Midea माइक्रोवेव रोजाना इस्तेमाल और सफाई में आसान रहने वाली पाउडर कोटेड कैविटी के साथ आता है, जिसे खास तौर पर कम रख-रखाव के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इस Microwave Oven का कॉम्पैक्ट और जगह बचाने वाला डिजाइन इसे किचन के काउंटरटॉप पर आसानी से फिट करने योग्य बनाता है। इसे सामान्य कुकिंग के साथ ही खाने को दोबारा गर्म करने, उबालने और भाप से पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके किचन के लिए एक ऊर्जा कुशल विकल्प साबित हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Midea
    • रंग- काला
    • क्षमता- 20 लीटर
    • स्पेशल फीचर- डीफ्रॉस्ट, लाइटवेट, टाइमर
    • कंट्रोलर टाइप- नॉब
    • हीटिंग मोड- माइक्रोवेव रेडिएशन
    • वॉटेज- 700 वॉट
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम टाइप- क्विक डीफ्रॉस्ट

    खूबियां

    • इसे लो, मीडियम और हाई मोड पर सेट किया जा सकता है।
    • इसके जरिए खाने को मिनटों में डीफ्रॉस्ट कर सकते हैं।
    • साधारण डिजाइन के कारण इसे चलाना आपके लिए आसान हो सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने ड्यूरेबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
    08

तुलना: कौन-सा माइक्रोवेव ओवन आपके लिए अच्छा है?

जहां एक तरफ ये अलग-अलग प्रकार के माइक्रोवेव हैं, तो वहीं इनकी क्षमताएं भी एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में अपने लिए एक सबसे अच्छे माइक्रोवेव का चुनाव करते समय आप इनकी मॉडलों की तपलना के साथ अपनी जरूरतों का ध्यान रखते हुए इनमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं-

मॉडल्स

प्रकार

क्षमता

फीचर

Faber 34L Built-In Black Finish Microwave Oven

बिल्ट-इन

34 लीटर

टच कंट्रोल, ऑटो कुक मेन्यू

IFB 24L Solo Microwave Oven

सोलो

24 लीटर

स्टीम क्लीन, ऑटो रीहीट

Panasonic 25L Solo Microwave Oven

सोलो

25 लीटर

85 ऑटो कुक मेन्यू

Bosch Series 4 BEL550MS0I Stainless Steel Microwave Oven

ग्रिल

25 लीटर

मैकेनिकल कंट्रोल

LG 20 L Solo Microwave Oven

सोलो

20 लीटर

हेल्थ प्लस मेन्यू, i-wave टेक्नोलॉजू

Godrej 30 L Convection Microwave Oven

कंवेक्शन

30 लीटर

डुअल ग्रिल टेक्नोलॉजी, इंस्टाकुक मेन्यू

Samsung 28L, Convection Microwave Oven

कंवेक्शन

28 लीटर

कर्ड मेकिंग, सेरेमिक इनेमल कैविटी

Midea 20L Solo Microwave Oven

सोलो

20 लीटर

5 पावर लेवल, मैकेनिकल नॉब कंट्रोल

अन्य घरेलू उपकरणों के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सोलो, ग्रिल और कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन में क्या अंतर है?
    +
    सोलो माइक्रोवेव केवल खाना गर्म करने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए होते हैं। ग्रिल माइक्रोवेव में अतिरिक्त ग्रिलिंग कॉइल होते हैं जिससे आप टोस्टिंग और ग्रिलिंग कर सकते हैं। कन्वेक्शन माइक्रोवेव सबसे बहुमुखी होते हैं, जो बेकिंग, रोस्टिंग, ग्रिलिंग और हीटिंग सहित सभी कार्य कर सकते हैं।
  • क्या कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन एक अच्छा निवेश है?
    +
    हां, यदि आप बेकिंग और ग्रिलिंग भी करना चाहते हैं तो कंवेक्शन माइक्रोवेव ओवन एक बहुमुखी विकल्प है।
  • माइक्रोवेव ओवन खरीदते समय क्षमता का चुनाव कैसे करें?
    +
    क्षमता आपके परिवार के आकार पर निर्भर करती है। एकल व्यक्ति या छोटे परिवार (1-2 सदस्य) के लिए 15-20 लीटर, मध्यम परिवार (3-4 सदस्य) के लिए 21-25 लीटर, और बड़े परिवार (5+ सदस्य) के लिए 25 लीटर से अधिक क्षमता वाला माइक्रोवेव ओवन उपयुक्त होता है।