बजट में आने वाली Office Chairs के साथ पाएं बेहतर सहारा और आराम

अगर आप भी बजट में रहते हुए एक आरामदायक Office वाली Chair की तलाश में हैं, तो यहां कुछ बढ़िया विकल्पों को शामिल किया गया है। इनकी गद्देदार सीट, बेहतर बैक सपोर्ट और आर्मरेस्ट के साथ आने वाला शानदार डिजाइन आपके घंटों बैठकर काम करने के अनुभव को आराम से भर सकता है।
बजट में आने वाली बढ़िया ऑफिस चेयर्स
बजट में आने वाली बढ़िया ऑफिस चेयर्स

आजकल, घर से काम करना या लंबे समय तक डेस्क पर बैठना आम बात हो गई है, और ऐसे में एक आरामदायक ऑफिस चेयर की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस होती है। लेकिन क्या इसका मतलब है कि आपको अपनी जेब खाली करनी पड़ेगी? बिल्कुल नहीं! हमने कई बजट-फ्रेंडली विकल्पों को अमेजन से ढूंढ़ निकाला है और पाया है कि क्वालिटी और एर्गोनोमिक डिजाइन वाली कुर्सियां किफायती दामों पर भी उपलब्ध हैं। इस लेख में, हम आपको उन बेहतरीन बजट Office Chairs के विकल्प देंगे जो आपके बैठने के अनुभव को बेहतर बनाएंगी और आपकी पीठ को सहारा देंगी, बिना आपके बजट को बिगाड़े। इनमें आपको अलग-अलग ऊंचाई, मटेरियल और डिजाइन वाली कुर्सियां मिलती हैं, जिन्हें आप अपने अनुसार ले सकते हैं। हालांकी, सभी कुर्सियों को मजबूती मटेरियल के साथ तैयार की गई हैं, ताकी आरामदायक होने के साथ ही टिकाऊ भी साबित हो सकें। ये पीठ को सहारा देने वाला बैकरेस्ट, हाथों की आराम के लिए आर्मरेस्ट और साथ ही बेहतरीन गद्देदार सीट के साथ आती हैं, जिनपर घंटों बैठकर काम करने पर भी थकान का एहसास कम होता है। तो चलिए एक नजर इनके विकल्पों पर भी डाल लेते हैं-

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OGGON Ergolux Mid Back Ergonomic Mesh Chair for Home Office

    इस कुर्सी में एर्गोनोमिक मेश बैक के साथ ही लुंबर सपोर्ट मिलता है, जो हवा के प्रवाह को बनाए रखने के साथ ही घंटों बैठे रहने पर भी बेहतर पॉश्चर के साथ पीठ और कमर दर्द से बचा सकता है। दिनभर आरामदायक एहसास देने के लिए इसे बेहद लचीली फोम सीट के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे बैठने पर सहज एहसास मिल सकता है। इसका स्मूद न्यूमैटिक लिफ्ट और टिल्ट-लॉक मैकेनिज्म आपको अपने हिसाब से सीट की ऊंचाई को कम-ज्यादा करने की सुविधा देता है। वहीं, यह ऑफिस चेयर 360 डिग्री घूमने वाले पहियों और मजबूत मेटल बेस के साथ आती है, जो इसे एक जगह पर स्थिर रखने के साथ ही चारों दिशाओं में घुमाने योग्य बनाता है। इसमें गोल कोने वाले डिजाइन के साथ बनाए गए आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जिनपर हाथों को आराम से फैलाकर रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- OGGON
    • रंग- ग्रे सीट
    • मटेरियल- नायलॉन फ्रेम
    • डाइमेंशन- 61D x 59W x 89H सेमी
    • साइज- मिड बैक
    • वजन- 12 किलोग्राम
    • बैक स्टाइल- मिड बैक
    • फ्रेम मटेरियल- टीक वुड
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल हाइट, आर्म रेस्ट, एर्गोनोमिक

    खूबियां

    • मोल्डेड फोम सीट कई घंटों तक बैठे रहने के लिए आरामदायक हो सकती है।
    • इसका फ्रेम मजबूत और टिकाऊ नायलॉन फाइबर से बनाया गया है।
    • सीट की ऊंचाई को आसानी से एडजस्ट करने के लिए क्लास 4 गैसलिफ्ट मिलता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • ASTRIDE Ergofit Ergonomic Office Chair for Home

    कई घंटों तक भी बैठे रहने पर आपको पसीना, थकान और असहज महसूस करने से बचाने के लिए यह कुर्सी ब्रीदेबल कोरियन मेश वाले बैकरेस्ट के साथ आती है। इसका 90 से लेकर 135 डिग्री तक झुकने वाला बैकरेस्ट आपको हर एंगल पर आराम से भरा अनुभव दे सकता है। यह एडजस्टेबल लुंबर सपोर्ट के साथ आती है, जिसे अपनी आराम का ध्यान रखते हुए सेट करके आप पीठ में होने वाले दर्द से बच सकते हैं। इसमें उच्च-घनत्व वाली PU फोम सीट दी गई है, जो आपको दर्द और थकान से दूर आरामदायक एहसास दे सकती है। इस Chair For Office में मिलने वाले हेडरेस्ट को भी ऊपर-नीचे करके अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, यह एडजस्टेबल आर्मरेस्ट के साथ आती है, यानी इनकी ऊंचाई को भी आप अपने आराम का ध्यान रखते हुए कम-ज्यादा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASTRIDE
    • रंग- ग्रे
    • मटेरियल- मेटल
    • डाइमेंशन- 64D x 61W x 119H सेमी
    • साइज- स्टैंडर्ड
    • वजन- 17 किलोग्राम
    • बैक स्टाइल- मेश बैक
    • फ्रेम मटेरियल- पॉलीप्रॉपलीन, पॉलियामाइड
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल हाइट, एडजस्टेबल लुंबर, हेड सपोर्ट

    खूबियां

    • एर्गोनोमिक डिजाइन रीढ़ की हड्डी के अनुसार पीठ को सहारा देने का काम करता है।
    • कुर्सी को आसानी से घुमाने और खिसकाने के लिए 60 मिमी के कास्टर पहिए मिलते हैं।
    • क्लास-4 हाइड्रॉनिक गैस स्प्रिंग कुर्सी की ऊंचाई को आसानी से घटाने-बढ़ाने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसका बैक सपोर्ट पसंद नहीं आया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • CELLBELL Desire C104 Mesh Mid Back Chair

    यह कुर्सी आपकी कमर और पीठ को लंबे समय तक बैठने पर भी बेहतर सहारा देने के लिए 90-120 डिग्री तक के टिल्ट मैकेनिज्म के साथ आती है, यानी आप बैकरेस्ट को अलग-अलग एंगल पर झुका सकते हैं। इसमें मजबूत सांस लेने योग्य मेश वाला बैकरेस्ट दिया गया है, ताकी हवा आसानी से आर-पार होती रहे और आप असहज ना महसूस करें। इस CELLBELL ऑफिस चेयर में मेटल से बना पहियों का बेस मिलता है, जो मजबूत होने के साथ ही कुर्सी को स्थिर बनाने में मदद करता है। इसका शानदार थाई सपोर्ट बैठने पर आपकी जांघों को भी आरामदायक एहसास देता है। इसके अलावा यह मल्टी-लेयर्ड सीट के साथ आती है, जो गुदगुदा और नरम अनुभव दे सकती है। इसके 360 स्विवेल कुर्सी को चारों दिशाओं में आसानी से घुमाने में मदद करते हैं। इसमें मजबूत आर्मरेस्ट भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- CELLBELL
    • रंग- काला
    • मटेरियल- मेटल
    • डाइमेंशन- 53D x 61W x 109H सेमी
    • साइज- मिड बैक
    • वजन- 14 किलोग्राम
    • बैक स्टाइल- मीडियम बैक
    • फ्रेम मटेरियल- नायलॉन
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल हाइट, आर्म रेस्ट, एर्गोनोमिक

    खूबियां

    • इसका हवादार डिजाइन आपकी अधिक पसीना आने की समस्या से बचा सकता है।
    • हाइड्रॉलिक हाइट एडजस्टमेंट सीट की ऊंचाई को आसानी से सेट करने में मदद करता है।
    • इसकी 2 इंच मोटी फोम सीट आपके लिए आरामदायक साबित हो सकती है।

    कमी

    • कुछ लोग बैक सपोर्ट को लेकर समस्याओं की शिकायत करते हैं।
    03
  • Casa Copenhagen,Mesh Office Desk Chair

    सीट की ऊंचाई को अपने आराम का ध्यान रखते हुए आसानी से एडजस्ट करने के लिए इस कुर्सी में हाई क्वालिटी लिफ्टिंग रेंच दिया गया है। यह लिफ्टेबल हेडरेस्ट के साथ आता है, यानी आप अपने सिर को बेहतर सहारा देने के लिए इसे भी अपने हिसाब से उचित ऊंचाई पर सेट कर सकते हैं। इसमें आरामदायक पोजिशन के लिए 360 डिग्री स्विवेल डिजाइन दिया गया है। वहीं, इसकी एडजस्टेबल सीट हाइट आपको अपने आराम के अनुसार 3 इंच तक घटाने-बढ़ाने की अनुमति देता है। इस ऑफिस Chair की सीट और बैकरेस्ट दोनों में हवादार मेश मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो हल्का और आरामदायक होने के साथ हवा को आसानी से आर-पार होने देता है और पसीना आने से बचाता है। इसमें उच्च-घनत्व वाली स्पॉन्ज कुशन सीट मिलती है, जिसपर आप घंटों बैठे हुए काम करने पर भी सहज और आराम का अनुभव पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Casa Copenhagen
    • रंग- ऐश ग्रे और ब्लैक हैंडल
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • डाइमेंशन- 52D x 25W x 30H सेमी
    • साइज- मेश ऑफिस डेस्क चेयर
    • पैटर्न- सॉलिड

    खूबियां

    • हैवी ड्यूटी मेटल बेस कुर्सी को सतह पर स्थिर रखने का काम करता है।
    • एडजस्टेबल लुंबर सपोर्ट बेहतर आराम का अनुभव दे सकता है।
    • दोहरे कास्टर पहिए कुर्सी को अलग-अलग दिशाओं में घुमाना आसान बनाते हैं।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।

    साज-सज्जा पर आप ऐसी ही अन्य जानकारी देख सकते हैं।

    04
  • Green Soul Seoul X Office Chair

    आराम और मजबूती का ध्यान रखने हुए यह कुर्सी मोटी मोल्डेड फोम सीट और फैब्रिक मटेरियल के साथ डिजाइन की गई है, जो गर्माहट पैदा होने और ज्यादा पसीना आने से रोकता है। इसके फाइबर-बेस्ड आर्मरेस्ट आपके हाथों को बेहतर सहारा और आराम प्रदान कर सकते हैं। वहीं, यह Green Soul Chair हैवी-ड्यूटी मेटल बेस के साथ आती है, स्थिरता देने के साथ ही 90 किलोग्राम तक का वजन झेलने में सक्षम है। इसमें टिल्ट मोशन टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसकी मदद से कुर्सी के बैकरेस्ट को आरामदायक एहसास के लिए 90 से 135 डिग्री तक के एंगल पर झुकाया जा सकता है। इस ऑफिस चेयर में 360 डिग्री घूमने वाले 50 मिमी के पहिए दिए गए हैं और साथ ही इसमें आपको कई रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Green Soul
    • रंग- फुल ब्लैक
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • डाइमेंशन- 60D x 60W x 109H सेमी
    • साइज- मिड बैक
    • वजन- 12 किलोग्राम
    • बैक स्टाइल- मेश बैक
    • फ्रेम मटेरियल- लकड़ी
    • स्पेशल फीचर्स- एडजस्टेबल हाइट, आर्म रेस्ट

    खूबियां

    • क्लास-2 गैसलिफ्ट सीट की ऊंचाई को आसानी से एडजस्ट करने में मदद करता है।
    • डुअल कास्टर पहिए कुर्सी को खिसकाने और घुमाने में आसान बनाते हैं।
    • यह आरामदायक मोल्डेड फोम सीट के साथ आती है।

    कमी

    • कुछ लोगों को मजबूती के मामले में यह पसंद नहीं आई है।
    05

तुलना: कौन-सी बजट ऑफिस चेयर आपके लिए सही रहेगी?

एक अच्छी बजट Chair For Office चुनना सिर्फ कीमत देखने से कहीं ज्यादा है। आपको एर्गोनॉमिक्स, मटेरियल की गुणवत्ता, एडजस्टेमेंट विकल्प और स्थिरता जैसे कई पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल, आप नीचे की गई कुर्सियों की तुलना के आधार पर भी अपने लिए एक अच्छी कुर्सी का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

मटेरियल

वजन

प्रमुख फीचर्स

Ergolux Mid Back Ergonomic Mesh Chair for Home Office

नायलॉन फाइबर

12 किग्रा

टिल्ट मैकेनिज्म, कॉर्नर डिजाइन आर्मरेस्ट, मोल्डेड फोम सीट

ASTRIDE Ergofit Ergonomic Office Chair

मेटल फ्रेम

17 किग्रा

हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ब्रीदेबल कोरियन मेश, PU फोम सीट

CELLBELL Desire C104 Mesh Mid Back Chair

मजबूत मेटल

14 किग्रा

मल्टी-लेयर्ड सीट, हाइड्रॉलिक कवर, फिक्स्ड आर्मरेस्ट

Casa Copenhagen,Mesh Office Desk Chair

प्लास्टिक

-

360 डिग्री स्विवेल डिजाइन, एडजस्टेबल सीट, मेश बैकरेस्ट

Green Soul Seoul X Office Chair

प्लास्टिक

12 किग्रा

हैवी ड्यूटी मेटल व्हीलबेस, क्लास 2 गैसलिफ्ट, डुअल कास्ट पहिए

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एक बजट ऑफिस चेयर कितने समय तक चलनी चाहिए?
    +
    एक अच्छी गुणवत्ता वाली बजट ऑफिस चेयर, उचित देखभाल के साथ, आमतौर पर 2 से 5 साल तक चल सकती है। सामग्री की गुणवत्ता और इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
  • ऑफिस चेयर के लिए क्या मेश (Mesh) मटेरियल अच्छा है?
    +
    हां, मेश मटेरियल पीठ के लिए सही हवा का प्रवाह प्रदान करता है, जिससे गर्मी और पसीना कम होता है, खासकर गर्म मौसम में। यह आमतौर पर टिकाऊ और रखरखाव में आसान भी होता है।
  • एर्गोनोमिक सुविधाएं क्या बजट चेयर्स में मिलती हैं?
    +
    हां, आजकल कई बजट ऑफिस चेयर्स में एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट, आर्मरेस्ट और सीट हाइट जैसी आवश्यक एर्गोनोमिक सुविधाएं मिलती हैं जो आराम और सही पोस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।