Corner वाले L Shape Sofa बदल देंगे आपके लिविंग रूम का लुक!

L शेप में आने वाले Corner Sofa लिविंग रूम के लिए बढ़िया हो सकते हैं क्योंकि ये कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। इनमें 4 सीटर और 5 सीटर सोफा सेट के विकल्प मिलेंगे, जिनका चयन आप अपने बजट और आवश्यकता के हिसाब से कर सकते हैं।
लिविंग रूम के लिए सबसे अच्छे एल शेप कॉर्नर सोफे
लिविंग रूम के लिए सबसे अच्छे एल शेप कॉर्नर सोफे

अगर आपके घर में कम जगह है और आप घर के लिए सोफा लेना का सोच रहे हैं लेकिन कंफ्यूज हैं कि कैसा सोफा लिया जाएं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि L शेप कॉर्नर सोफा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये Corner सोफा न सिर्फ स्टाइलिश होता है बल्कि काफी आरामदायक भी होता है। इसे आसानी से आप अपने लिविंग रुम में एडजस्ट कर सकते हैं। इन L Shape Sofa की खासियत है कि इसमें विभिन्न रंग, फैब्रिक और आराम प्रदान करने वाले फीचर्स में मिलते हैं। जैसे इनमें कुशन बैक सपोर्ट, रीक्लाइनर सेगमेंट और स्टोरेज विकल्प शामिल है। इन एल शेप कॉर्नर सोफा सेट से कमरा काफी खुला और व्यवस्थित लगता है जिससे आपके लिविंग रूम की चमक और भी ज्यादा बढ़ जाती है। 

यहां आपको एल शेप में आने वाले कॉर्नर सोफा के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे।

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • EverCozy Italino 5 Seater Luxurious L Shape Fabric Sofa Set

    स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह 5 सीटर सोफा लिविंग रूम की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकता है। L शेप में आने वाला यह कॉर्नर सोफा सेट कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। इटैलिनो स्टाइल में आने वाला यह सोफा सेट लिविंग रूम रूम के अलावा, ऑफिस, बेडरूम, लिविंग रूम या अन्य किसी भी बैठने की जगह के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस 5 सीटर सोफे के पैर फाइबर से बनाए गए हैं। इसकी सीट 110 किलोग्राम तक का भार सह सकती है, जिस वजह से यह बेहद टिकाऊ है। एल शेप में आने वाला यह कॉर्नर सोफा ठोक लकड़ी के फ्रेम और उच्च घनत्व वाले फोम से तैयार किया गया है, जो लंबे समय तक बैठने के लिए बेहद आरामदायक है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • रंग - बेज 
    • स्टाइल - इटैलिनो
    • खास सुविधा - जगह की बचत 
    • बैठने की क्षमता - 5.0 
    • आइटम का वजन - 550 किलोग्राम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 0.81 इंच x 2.57 इंच x 0.81 इंच मीटर
    01
  • Torque Brave L Shape 4 Seater Sofa for Living Room

    L शेप में आने वाला यह 4 सीटर कॉर्नर सोफा सेट उच्च गुणवत्ता वाली लकड़ी से तैयार किया गया है, जो लंबे समय तक उपयोग करने के लिए मजबूत और टिकाऊ है। साथ ही इसमें उच्च घनत्व वाला फोम वाला मिलता है, जो वेलवेट फिनिश के साथ-साथ बैठने में आरामदायक है। यह 4 सीटर सोफा सेट छोटे आकार वाले लिविंग रूम के लिए बढ़िया हो सकता है। यह एल शेप सोफा 400 किलोग्राम तक का भार सह सकता है। कॉर्नर में आसानी से फिट होने वाले इस सोफा सेट की ऊंचाई 86 सेंटीमीटर और सीट की गहराई 152 सेंटीमीटर है। खूबसूरत डिजाइन में आने वाला यह एल शेप सोफा 4 कुशन के साथ आता है। इस 4 सीटर कॉर्नर सोफे में चार रंग उपलब्ध है, जिनका चयन आप अपने लिविंग रूम के इंटीरियर के हिसाब से कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • सीट की गहराई - 152 सेंटीमीटर
    • सीट की ऊंचाई - 86 सेंटीमीटर
    • वजन सीमा - 400 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 1.52D x 2.18W x 0.86H मीटर
    • आइटम का वजन - 40 किलोग्राम
    • सामग्री - लकड़ी
    • रंग - ग्रे बेज
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • GLOBALFURNITUREHUB Blush 4 Seater Sofa Set

    हरे रंग में आने वाला यह एल शेप कन्वर्टिबल सोफा सोट मजबूत ठोस लकड़ी के साथ तैयार किया गया है, जो लंबे समय तक उपयोग करने की सुविधा देता है। इसकी सीट फ्रेम में L आकार के स्प्रिंग लगे हैं, जो बेहतर सपोर्ट प्रदान करते हैं। प्रीमियम फैब्रिक से लिपटा यह सोफा सेट त्वचा के अनुकूल सतह प्रदान करता है जिसे वजह से इसे साफ करना आसान है। इस 4 सीटर सोफे के साथ कुशन मिलते हैं, जो शानदार आराम देते हैं। वहीं इसके बैकरेस्ट अतिरिक्त आराम प्रदान करते हैं। इस L Shape Sofa सेट पर 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। वेलवेट फैब्रिक वाला यह कन्वर्टिबल सोफा लिविंग रूम की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। छोटे साइज में आने वाला यह सोफा सेट कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • आकार - 4 सीटर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 188 x 76 x 81 सेंटीमीटर
    • स्टाइल - मॉर्डन 
    • आइटम का वजन - 50 किलोग्राम 
    03
  • Casaliving Ravonna RHS 4 Seater L Shape Corner Sofa Cum Bed

    क्रीम रंग में आने वाला यह सोफा सेट उच्च गुणवत्ता वाली ठोस लकड़ी के साथ तैयार किया गया है, जिसमें सीट की ऊंचाई 34 इंच और गहराई 152.4 सेंटीमीटर है। L शेप में आने वाला यह कॉर्नर सोफा 350 किलोग्राम तक का वजन सह सकता है। इस 4 सीटर सोफे में बैक रेस्ट और हैंड रेस्ट के लिए वेब सस्पेंशन अतिरिक्त आराम प्रदान करता है। मॉर्डन डिजाइन में आने वाले इस एल शेप सोफा कम बेड की सीट में वेबिंग बेल्ट सपोर्ट है, जो टिकाऊ और उच्च घनत्व वाला फोम आराम देता है। यह सोफा कम बेड लिविंग रूम के लिए बढ़िया हो सकता है और इस पर आसानी से 4 लोग सो भी सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • सीट की गहराई - 152.4 सेंटीमीटर
    • सीट की ऊंचाई - 34 इंच 
    • वजन सीम - 350 किलोग्राम 
    • रंग - क्रीम 
    • बैठने की क्षमता - 4 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 1.52 मीटर गहराई x 2.08 मीटर चौड़ाई x 0.88 मीटर ऊचाई
    • आइटम का वजन - 70 किलोग्राम 
    04
  • Torque - Moscow 5 Seater Dark (Dark Brown) Corner Fabric L Shape Sofa

    डार्क ब्राउन रंग में आने वाला यह 5 सीटर सोफा दिखने में बेहद स्टाइलिश है, जो आपके लिविंग रूम के साथ आसानी से मैच हो जाता है। L शेप में आने वाले इस कॉर्नर सोफे में बैक रेस्ट और हैंड रेस्ट में वेब सस्पेंशन दिया गया है, जो काफी आरामदायक होता है। इस एल शेप सोफे पर 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। साथ ही इस Sofa Set के साथ ओटोमन भी दिया गया है जो काफी आरामदायक होता है। इस 5 सीटर सोफे की लंबाई 88 इंच, गहराई 34 इंच, और ऊंचाई 33 इंच है। हाई डेंसिटी फोम और वेबिंग बेल्ट सपोर्ट से तैयार की गई इस सोफा सेट की सीट काफी मजबूत और टिकाऊ है। लिविंग रूम को शानदार लुक देने वाला यह सोफा सेट स्टाइल और आराम दोनों प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • सीट की गहराई - 86.4 सेंटीमीटर
    • बैठने की क्षमता - 5 
    • खासियत - स्टोरेज 
    • आइटम का वजन - 45 किलोग्राम 
    • रंग - गहरा भूरा 
    • स्टाइल - क्लासिक 
    • सामग्री - लकड़ी 
    • बैक स्टाइल - कुशन बैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 0.86D x 2.24W x 0.84H मीटर
    05

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एल शेप सोफा छोटे लिविंग रूम के लिए उपयुक्त है?
    +
    हां, एल शेप सोफा छोटे लिविंग रूम के लिए बहुत उपयुक्त होते हैं क्योंकि वे कॉर्नर स्पेस का प्रभावी ढंग से उपयोग करके बैठने की अधिक जगह प्रदान करते हैं।
  • एल शेप सोफा लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    एल शेप में आने वाला सोफा लेने से पहले कमरे का आकार, सोफे का माप, सामग्री, रंग और बैठने की क्षमता पर विचार करना चाहिए।
  • एल शेप सोफा और रेगुलर सोफा में क्या अंतर है?
    +
    एल शेप सोफा दो या अधिक हिस्सों से बना होता है जो L आकार में जुड़ते हैं, जो कोनों के लिए उपयुक्त होता है और अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था करता है। रेगुलर सोफा आमतौर पर सीधा होता है और कम जगह घेरता है।