ये स्टाइलिश 7 सीटर Sofa Sets घर को देंगे लग्जरी और स्पेसियस लुक

अपने घर को दें रॉयल लुक इन 7 सीटर सोफा सेट के साथ! स्टाइलिश डिज़ाइन, मजबूत फ्रेम, सही कुशनिंग और अच्छी क्वालिटी का मटेरियल न केवल आराम देता है, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी टिकाऊ विकल्प हैं।
7 सीटर सोफा सेट
7 सीटर सोफा सेट

7 सीटर सोफा सेट आज के समय में बड़े और मीडियम साइज के लिविंग रूम के लिए बेहतरीन विकल्प माने गए हैं। ये न सिर्फ बैठने के लिए ज्यादा जगह देते हैं, बल्कि घर की खूबसूरती और रुतबे को भी बढ़ाते हैं। इनके होने से मेहमानों के आने पर अलग-अलग कुर्सियां लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इनके मॉडर्न डिज़ाइन, सॉफ्ट कुशन और मजबूत फ्रेम के साथ ये सोफा सेट घर को प्रीमियम लुक देते हैं। आजकल 7 सीटर सोफा सेट अलग-अलग डिज़ाइन और मटेरियल में उपलब्ध हैं। इनके स्टाइलिश 5 विकल्प को यहां नीचे लिस्ट किया है। ये फैब्रिक सोफा, लेदर सोफा और वुडन फ्रेम सोफा जैसे पैटर्न में मौजूद हैं, जिनको आप रंग और डिज़ाइन के हिसाब से चुनकर अपने घर के इंटीरियर को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

आइए रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्टाइलिश 7 सीटर सोफा सेट के 5 विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sky Rise Decor Modern Classic 7 Seater Sofa

    यह टील ग्रीन रंग का मॉडर्न क्लासिक 7 सीटर सोफा सेट घर के लिए एक प्रीमियम और एलिगेंट विकल्प है। इसका मॉडर्न डिजाइन गहरे बटन टफ्टिंग, नेलहेड एक्सेंट, घुमावदार आर्म्स और स्टाइलिश गोल्डन लेग्स के साथ आता है। वहीं इसके चटक टील ग्रीन रंग से कमरे को तुरंत फ्रेश और लग्जरी महसूस कराते हैं। है। इसमें हाई डेंसिटी फोम से बने मोटे और आरामदायक सीट कुशन दिए गए हैं, जो बैठने पर हल्का महसूस होता है। सीट, बैक और आर्मरेस्ट सभी जगह मोटी पैडिंग की गई है, जिससे बैठने का अनुभव बेहद सुकून से भरा रहता है। इसका फ्रेम मजबूत लकड़ी से बना है, जो टिकाऊ और मजबूत है। 

    01
  • Zivanto Wooden 7 Seater Sofa Set for Living Room

    यह 7 सीटर सोफा सेट घर के लिए स्टाइलिश और टिकाऊ विकल्प है। इसे शीशम की लकड़ी से बनाया गया है, जो अपनी मजबूती और लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छा माना जाता है। यह सोफा 3+2+2 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में आता है, यानी इसमें एक थ्री-सीटर और दो टू-सीटर सोफा शामिल हैं, जिन पर एक साथ सात लोग आराम से बैठ सकते हैं। 3 सीटर सोफा की साइज लगभग 68 × 26 × 23 इंच और 2 सीटर सोफा की साइज 47 × 26 × 23 इंच है, जिससे बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इसका बेज रंग और हनी फिनिश घर के इंटीरियर को सादा, एलिगेंट और क्लासिक लुक देता है, जो हर तरह की सजावट के साथ आसानी से मेल खा जाता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Torque - Moscow 7 Seater U Shape Fabric Sofa Set

    इस U शेप के फैब्रिक 7 सीटर सोफा सेट को घर या किसी भी बड़े स्पेस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिस पर आराम से 7 लोग बैठ सकते हैं। यह राइट साइड U / L शेप डिज़ाइन में आता है, जो कमरे के कोने का सही इस्तेमाल करता है और बैठने की जगह को ज्यादा खुला और व्यवस्थित बनाता है। इसका डार्क ग्रे रंग मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है, जो हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो सकता है। इस कॉर्नर सोफा की साइज लगभग 120 इंच लंबाई, 34 इंच गहराई और 33 इंच ऊंचाई है, जिससे पूरे परिवार और मेहमानों के लिए पर्याप्त स्पेस मिलता है। इसको बनाने के लिए मजबूत सॉलिड वुड फ्रेम और हाई डेंसिटी फोम का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक आराम और सपोर्ट देता है। वहीं ऊपर से चढ़ा हुआ प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री न केवल देखने में अच्छा लगता है, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए भी टिकाऊ है। बैठने की क्षमता 7 लोगों की है, जिससे यह बड़े परिवारों और गेट-टुगेदर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

    03
  • AS Furniture Wooden 7 Seater Sofa Set

    सॉलिड शीशम लकड़ी से बना यह सोफा सेट अपनी मजबूती और लंबे समय तक उपयोग के लिए बढ़िया माना जाता है। वहीं सेकेंडरी मटेरियल के रूप में MDF का उपयोग किया गया है। इसका हनी फिनिश घर को नेचुरल, गर्माहट भरा और एलिगेंट लुक देता है, जो हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच करता है। इस पर बैठने के लिए 3+2+2 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन मिलती है, यानी इसमें एक 3 सीटर और दो 2 सीटर सोफे शामिल हैं। 3 सीटर सोफे की साइज लगभग 75 इंच चौड़ाई, 29.52 इंच गहराई और 27.95 इंच ऊंचाई है, जबकि 2 सीटर सोफे की साइज 54 इंच चौड़ाई, 29.52 इंच गहराई और 27.95 इंच ऊंचाई में है। इस पर पूरा परिवार और मेहमान के लिए बैठकर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं। इसके हाई-डेंसिटी फोम वाले कुशन लंबे समय तक बैठने पर भी अच्छा सपोर्ट और रिलैक्सेशन देते हैं।

    04
  • Fabrique Bossberry U-Shape 7 Seater Classy Sofa Set

    अगर आपको बड़ा सा स्टाइलिश सोफा सेट चाहिए, तो इस 7 सीटर सोफा ले सकते हैं। यह U शेप डिज़ाइन में आता है, जिसकी साइज लगभग 116 इंच लंबाई, 34 इंच चौड़ाई और 32 इंच ऊंचाई है। इसमें लेफ्ट लाउंजर 60 इंच और राइट लाउंजर 72 इंच लंबा है, जिससे बैठने और रिलैक्स करने के लिए भरपूर जगह मिलती है। इसके फ्रेम को मजबूत साल की लकड़ी से बनाया गय है, जिसमें इलास्टिक बेल्ट और स्प्रिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मजबूती और आराम दोनों मिलता है। यह लकड़ी बहुत ही टिकाऊ होती है और पानी, दीमक और फंगस से भी काफी हद तक सुरक्षित रहती है। इसमें 40 डेंसिटी फोम का उपयोग किया गया है। इसकी Molfino अपहोल्स्ट्री फैब्रिक हाई ग्रेड क्वालिटी की है, जो देखने में शानदार और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। यह स्टेनलेस स्टील के मजबूत लेग्स के साथ आता है। साथ ही इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिया हुआ है, जिसे तीन अलग-अलग एंगल में सेट किया जा सकता है, जिससे बैठने और लेटने में अतिरिक्त आराम मिलता है। 

    05

इसी तरह के घरेलू सामान के लिए साज-सज्जा कैटेगरी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 7 सीटर सोफा सेट किसके लिए सबसे बेहतर होता है?
    +
    7 सीटर सोफा सेट बड़े परिवारों, ज्यादा मेहमान आने वाले घरों और बड़े लिविंग रूम के लिए सबसे अच्छा होता है। इसमें एक साथ 6 से 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं, जिससे अलग-अलग कुर्सियां लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • 7 सीटर सोफा सेट में कौन-कौन से डिज़ाइन मिलते हैं?
    +
    7 सीटर सोफा सेट आमतौर पर 3+2+2, L शेप, और U शेप डिज़ाइन में मिलते हैं। 3+2+2 क्लासिक लुक देता है, जबकि L और U शेप सोफा सेट मॉडर्न घरों में ज्यादा पॉपुलर हैं और स्पेस का बेहतर इस्तेमाल करते हैं।
  • फैब्रिक, लेदर या वुडन, कौन सा 7 सीटर सोफा बेहतर है?
    +
    यह आपकी ज़रूरत पर निर्भर करता है। फैब्रिक सोफा आरामदायक और बजट-फ्रेंडली होते हैं जबकि लेदर सोफा प्रीमियम और लग्ज़री लुक देते हैं। वहीं वुडन सोफा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं।