बिना स्टूल के ना तो ड्रेसिंग टेबल पूरी होती है और ना ही आपका मेकअप करना आरामदायक रहता है। आजकल गोल आकार वाले स्टूल काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये ड्रेसिंग एरिया का लुक पूरा करते हैं और साथ ही मेकअप करते समय आपको बैठने की जगह देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्टूल में तो स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है। इनमें आप बिखरा हुआ छोटा-मोटा सामान आराम से रख सकते हैं। हालांकी, ड्रेसिंग टेबल के लिए गोल स्टूल ही क्यों अच्छे रहते हैं? आइए सबसे पहले ये जानते हैं!
ड्रेसिंग टेबल के लिए गोल स्टूल क्यों चुनें?
गोल स्टूल न केवल जगह बचाते हैं, बल्कि वे किसी भी ड्रेसिंग टेबल को एक सॉफ्ट और एलिगेंट टच भी देते हैं। उनकी घुमावदार डिजाइन बेडरूम के डेकोरेशन को बढ़ाती है और राउंड ऐज (किनारों) के कारण वे बच्चों वाले घरों के लिए भी सुरक्षित होते हैं। वे आमतौर पर कॉम्पैक्ट होते हैं, जिन्हें आसानी से Dressing Table के नीचे धकेला जा सकता है, जिससे छोटे कमरों में भी जगह का अधिकतम उपयोग होता है। इसके अलावा, कई गोल स्टूल विभिन्न प्रकार की अपहोल्स्ट्री और सामग्रियों में उपलब्ध होते हैं, जो उन्हें किसी भी इंटीरियर डिजाइन के अनुकूल बनाते हैं।
नीचे आप कुछ ऐसे ही स्टूल देख सकते हैं, जो आपकी ड्रेसिंग टेबल के लिए बढ़िया रहने वाले हैं-
