लंबे समय तक लैपटॉप पर बैठकर काम करने के कारण अक्सर लोगों को पीठ दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और राहत पाने के लिए एक बढ़िया और बेहतर सपोर्ट वाली चेयर ढूंढ रहे हैं, तो आरामदायक एर्गोनोमिक Office Chair आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं, क्योंकि इन चेयर को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि बैठते समय शरीर की सही पोजिशन बनी रहे और रीढ़ की हड्डी पर कम दबाव पड़े। वहीं इन चेयर में आजकल लंबर सपोर्ट भी दिया जाता है, जो कमर के हिस्से को सही सहारा देता है। इससे लंबे समय तक बैठने के दौरान पीठ पर तनाव कम होता है और बैक पेन की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा कई एर्गोनोमिक चेयर में एडजस्टेबल आर्मरेस्ट, हेडरेस्ट और कुशन सीट जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं, जो हाथों, कंधों और गर्दन को सपोर्ट देते हैं। नीचे आप इन एर्गोनोमिक चेयर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
CELLBELL C190 Berlin Office Chair
यह चेयर उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो लंबे समय तक घर पर ऑफिस का काम करते हैं। इस चेयर में हाई बैक मेश डिजाइन दिया गया है, जो बैठते समय आपकी पूरी पीठ और गर्दन को अच्छा सपोर्ट देता है। वहीं इसका ब्रीथेबल मेश बैक हवा के सही फ्लो को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लंबे समय तक चेयर पर बैठने के बाद भी पीठ पर गर्मी या पसीना कम महसूस होता है। इसमें आपको एडजस्टेबल लंबर सपोर्ट मिलता है, जो आपकी कमर के हिस्से को सही सपोर्ट प्रदान करता है, जिससे कई घंटे तक आप कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाई डेंसिटी Moled फोम सीट मजबूत होती है और बैठने के दौरान आपको आरामदायक अनुभव देती है। इसमें लगा 2 इंच मोटा फोम कुशन बैठने पर काफी सॉफ्ट और आरामदायक लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CELLBELL C190 Berlin
- साइज - Berlin Lite
- कलर - ग्रे
- मटेरियल - मेटल
- विशेष सुविधा - रिक्लाइनिंग
- फ्रेम मटेरियल - मेटल
- वजन - 19 किलोग्राम
खूबियां
- इस चेयर में एडजस्टेबल आर्म रेस्ट लगा हुआ है, जिन्हें आपकी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इससे आपके हाथ और कंधों पर कम दबाव पड़ता है।
- इस चेयर का डिजाइन तरह से है कि इस पर बैठते समय आपकी रीढ़ की हड्डी सही पोजिशन में रहती है।
कमी
- फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस चेयर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
ASTRIDE Octave BIFMA Certified Ergonomic Office Chair for Work
यह एर्गोनॉमिक चेयर बेहतर सपोर्ट के साथ आती है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी आपकी पीठ को आरामदायक अनुभव मिल सकता है। यह चेयर BIFMA Certified है, जिसका मतलब है कि इसकी क्वालिटी और मजबूती इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार टेस्ट की गई है। इस चेयर में 2D एडजस्टेबल सॉफ्ट आर्म रेस्ट दिया होता है यानी आप इसको ऊपर-नीचे और आगे-पीछे एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे आपके हाथों को बेहतर सपोर्ट मिलता है और लंबे समय तक काम करते समय कंधों में दर्द कम होता है। वहीं इस Office Chair का एडजस्टेबल हेडरेस्ट बैठने की पोजिशन के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे गर्दन और सिर को बेहतर आराम मिलता है। इसमें Lumber सपोर्ट दिया होता है, जो आपकी कमर को सही सपोर्ट देता है और आप इसे एडजस्ट भी कर सकते हैं, जिससे इस चेयर पर लंबे समय तक बैठना आसान होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - ASTRIDE Octave
- साइज - स्टैंडर्ड
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - मेटल
- विशेष सुविधा - आर्म रेस्ट
- फ्रेम मटेरियल - Polypropylene
- वजन - 17 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें सिंगल टिल्ट लॉक मैग्निशियम तकनीक शामिल होती है, जिससी मदद से आप चेयर को हल्का पीछे झुकाकर आराम भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे पोजिशन को लॉक भी कर सकते हैं।
- इस चेयर में हैवी ड्यूटी मेटल बेस का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ व मजबूत बनाता है।
कमी
- इस चेयर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Frido Glide Ergonomic Office Chair with Height Adjustable Lumbar Support
अगर आप भी कई घंटे काम के चक्कर में चेयर पर बैठे रहते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि यह आपकी पीठ को आरामदायक और बेहतर सपोर्ट देने वाली चेयर है। इस चेयर में आपको हाइट एडजस्टेबल लंबर सपोर्ट मिलता है, जिससे आपकी कमर के हिस्से को सही सपोर्ट मिलता है और इससे पीठ पर भी कम दबाव पड़ता है। इसकी ब्रीथेबल मेश बैक हवा का फ्लो अच्छा बनाती है, जिससे गर्मी में पसीना कम महसूस हो सकता है। इसमें आपको 2D आर्म रेस्ट की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार चेयर के हैंड रेस्ट को एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे टाइपिंग करते समय आपके हाथों को बेहतर सपोर्ट मिलता है और कंधों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Frido Glide
- साइज - ग्लाइड चेयर
- कलर - ग्रे
- मटेरियल - पॉलीकार्बोनेट
- विशेष सुविधा - ब्रीथेबल मेश बैक
- फ्रेम मटेरियल - पॉलीकार्बोनेट
- वजन - 12 किलोग्राम
खूबियां
- यह चेयर लंबे समय तक वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि पीठ दर्द की समस्या से बचा जा सके।
- यह चेयर की 100 किलो तक के वजन को आराम से संभाल सकती है।
कमी
- अभी तक इस चेयर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
03
DROGO Leather Monarch Pro Ergonomic Office Chair
अगर आप वर्क फ्रॉम होम या गेमिंग के लिए बढ़िया चेयर ढूंढ रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह चेयर ना केवल आपको आराम देता है, बल्कि बेहतर सपोर्ट भी प्रदान करती है, जिससे लंबे समय तक बैठकर काम करना आसान हो जाता है। इस चेयर में लेदर फिनिश दी होती है, जो इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है और लेदर मटेरियल न केवल देखने में अच्छा लगता है बल्कि इसे साफ करना भी आसान होता है। इसका कुशन सीट बहुत आरामदायक होता है और लंबे समय तक बैठने के दौरान भी शरीर को सही सपोर्ट देता है। इस चेयर में आर्म रेस्ट लगा होता है, जो बैठते समय आपके हाथो को आराम देता है। वहीं इसमें हेड सपोर्ट भी दिया गया है, जो गर्दन और सिप को सही सहारा देता है। इसमें Lumbar सपोर्ट मिलता है, जिससे कमर को सही पोजिशन मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - DROGO Leather Monarch Pro
- साइज - स्टैंडर्ड
- कलर - प्रो ब्लैक
- मटेरियल - लेदर
- विशेष सुविधा - कुशन सीट
- फ्रेम मटेरियल - मेटल
- वजन - 12 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें रिक्लाइन फंक्शन शामिल है, जिससे आप चेयर को पीछे झुकाकर आराम कर सकते हैं।
- इस चेयर में Footrest भी दिया गया है, जिससे आप अपने पैरों को आराम से फैला सकते हैं।
कमी
- इस चेयर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Green Soul Vienna Fabric Office Chair
यह एर्गोनोमिक चेयर उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकती है, जिनको काम के दौरान अक्सर पीठ दर्द की समस्या रहती है। इस चेयर में फैब्रिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बैठने में आरामदायक लगता है। इस Recliner Chair की कुशन सीट आपको बैठने के लिए ज्यादा जगह और अच्छा सपोर्ट देती है। इसमें चेयर में लगा हेड सपोर्ट गर्दन और सिर को आराम देता है, जिससे घंटे तक कंप्यूटर पर काम करने के बाद भी गर्दन में दर्द की समस्या कम रहती है। इसकी मजबूती के लिए इसमें हैवी ड्यूटी मेटल बेस का इस्तेमाल किया गया है, जो चेयर को स्थिर और टिकाऊ बनाए रखने में मदद करता है। वहीं इसमें Corrosion रेसिस्टेंट डिजाइन होता है, जो मेटल पर जंग लगने से बचाता है। इस चेयर में रिक्लाइन Tension Control दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी सुविधा अनुसार चेयर तो पीछे झुका सकते हैं और आराम कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Green Soul Vienna
- साइज - स्टैंडर्ड
- कलर - ग्रे
- मटेरियल - लेदर
- विशेष सुविधा - एर्गोनोमिक
- फ्रेम मटेरियल - मेटल
- वजन - 21 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें 360 डिग्री Swivel फंक्शन शामिल होता है, जिसकी मदद से आप चेयर पर बैठे-बैठे आसानी से चारों तरफ घूम सकते हैं।
- इसमें 90 डिग्री लॉक फीचर शामिल है, जिससे आप चेयर को सीधी पोजिशन में लॉक कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस चेयर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
05
एर्गोनोमिक चेयर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां एर्गोनोमिक Chair के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए साज-सज्जा की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।