5 चीज़ें जो आपके रसोई को देंगी नया लुक, वो भी बजट में!

क्या आप अपनी पुरानी रसोई से बोर हो चुके हैं और आप किचन को किफायती कीमत में सजाना चाहते हैं? तो आप वॉलपेपर और लाइट्स जैसी अलग-अलग चीज़ों का उपयोग करके अपने रसोई को बढ़िया तरीके से सजा सकते हैं।
5 चीज़ें जो आपके रसोई को देंगी नया लुक
5 चीज़ें जो आपके रसोई को देंगी नया लुक

किचन का कायापलट करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसे बजट-फ्रेंडली किचन प्रोडक्ट्स, जो कम कीमत में भी आपकी रसोई को एकदम प्रीमियम और मॉडर्न लुक देंगे। इनमें वॉलपेपर से लेकर ऑर्गनाइज़र और कर्टन्स तक शामिल हैं, जो देखने में तो बढ़िया हैं ही, साथ ही आपके रसोई घर को भी बेहतरीन लुक देंगे।

साज- सज्जा पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Decorative Sink Curtain for Kitchen

    अगर आप अपनी किचन को बढ़िया तरीके से सजाना चाहते हैं, तो इस पर्दे को चुन सकते हैं। प्रिंटेड फैब्रिक से बने होने की वजह से यह आपके रसोईघर को आकर्षक बनाता है। इसकी मदद से किचन के रैक के अंदर मौजूद सामान भी नहीं दिखेगा। 

    इससे किचन को कैसे सजाएं?

    • ज्यादातर भारतीय घरों में सिंक के नीचे की जगह में कवर्ड नहीं लगे होते हैं, जिससे उसमें रखा सामान पूरे किचन के लुक को खराब करता है। ऐसे में इस पर्दे को लगाकर उसे ढक सकते हैं। साथ ही, यह देखने में भी काफी बढ़िया लगता है। 
    • इसके अलावा खुली अलमारी या रैक में रखे डिब्बों को इस पर्दे की मदद से धूल-मिट्टी से बचा सकते हैं।
    01
  • PADAR Kitchen Wallpaper 60 x 200 cm

    इस वॉलपेपर को गुलाबी मार्बल में बनाया गया है जो देखने में आकर्षक लगता है। इसमें ब्लैक-गोल्ड, ब्लू फ्लोरल जैसे रंग मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी किचन के इंटीरियर के अनुसार ले सकते हैं। इसको प्लास्टिक, रबर और सिलिकॉन से बनाया गया है। हीट रेसिस्टेंट होने की वजह से खाना बनाते समय भी यह Kitchen Wallpaper खराब नहीं होता है।

    इससे किचन को कैसे सजाएं?

    • ज्यादातर किचन के गैस स्टोव और सिंक के पीछे की दीवार ही खराब होती है। ऐसे में इस वॉलपेपर को आप उसके पीछे लगा सकते हैं जो आपकी किचन को एक लग्जरी लुक देगा। 
    • इसके अलावा अगर आपकी किचन शेल्फ या काउंटरटॉप का रंग पुराना हो गया है, तो उस पर यह रोल चिपकाकर नया मार्बल फिनिश दे सकते हैं। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • FLYNGO Motion Sensor Under Cabinet LED Light

    किचन को सुंदर दिखाने के लिए सही लाइट्स का चुनाव करना काफी ज़रूरी होता है। ऐसे में आप इस कैबिनेट LED Light को ले सकते हैं। इसे रसोईघर के वॉर्डरोब में लगाया जा सकता है। इस नाइट लाइट में पुश बटन मिलता है जिससे ऑन और ऑफ करना आसान होता है। 

    इससे किचन को कैसे सजाएं?

    • इसको कैबिनेट के नीचे लगा सकते हैं जिससे पहले तो काउंटरटॉप पर सीधी रोशनी पड़ेगी, जिससे आपका किचन होटल में मौजूद किचन की तरह दिखेगा। साथ ही इसमें बढ़िया लाइटिंग भी आती है। 
    • वहीं अगर आपकी किचन में कांच या लकड़ी की खुली अलमारियां हैं, तो इन लाइट्स को शेल्फ के नीचे लगाकर अपने क्रॉकरी या जार को हाइलाइट कर सकते हैं। 
    03
  • ABJA Kitchen Countertop Organizer

    किचन तभी बढ़िया लगता है जब उसमें मौजूद सभी चीज़ों को एक जगह पर व्यवस्थित ढंग से रखा हो। यह काउंटरटॉप Kitchen Rack2 टियर डिजाइन में बना है जिसमें आप मसालों के डिब्बे से लेकर कटलरी तक बढ़िया तरीके से रख सकते हैं। इसको इंजीनियर्ड वुड और मेटल से बनाया गया है जिसकी वजह से यह काफी टिकाऊ है। 

    इससे किचन को कैसे सजाएं?

    • इसकी मदद से आप अपने किचन में मिनी कॉफ़ी-टी स्टेशन बना सकते हैं क्योंकि यह दो टियर में आता है जिसमें आप कप, केटल, कॉफी मग जैसी चीज़ों को सजाकर रख सकते हैं जो देखने में बेहतरीन लगेगा। 
    • इसके अलावा किचन को आकर्षक दिखाने के लिए इस लकड़ी के रस्टिक लुक के साथ कांच के जार, पीतल के बर्तन को भी रखा जा सकता है। 
    04
  • Tier Multipurpose Fruit and Vegetables Basket

    अगर आपके किचन में भी फल और सब्जी इधर-उधर फैले रहते हैं तो इस तीन टियर वाले बास्केट को अपने रसोई का हिस्सा बना सकते हैं। गोल्डन रंग में होने की वजह से देखने में काफी क्लासी लगता है। इसमें आपको सफेद और काला रंग भी उपलब्ध है। 

    इससे किचन को कैसे सजाएं?

    • इसमें मिलने वाली ऊपरी शेल्फ में आप फल जैसे कि सेब, संतरे, या एवोकैडो रख सकते हैं। जो देखने में बेहतरीन लगेगा। 
    • इसके अलावा इनमें ब्रेड का पैकेट, कुकीज या बास्केट रख सकते हैं जिससे किसी को देखने में भी अच्छा लगेगा। 
    05

बजट के अनुसार कौन-सा सामान आएगा किचन को सजाने के काम:-

यहां हमने कम से लेकर ज्यादा तक के बजट के अनुसार अलग-अलग सामान के बारे में बताया है जिनकी मदद से आप अपनी रसोई को सजा सकते हैं। यहां हमने बस सुझाव दिए हैं, इनका चुनाव करना पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

सजाने का सुझाव

₹5,000 तक

₹15,000 तक 

₹50,000 तक 

कीचन वॉल

अगर आप 5 हज़ार रुपये में किचन की दीवारों को सजाना चाहते हैं, तो आप किचन फ़ूड फ़ोटो या वॉल स्टिकर लगा सकते हैं।

।अगर किचन के लिए आपका बजट 15 हज़ार रुपये से अधिक है, तो आप पूरे किचन में वॉलपेपर लगा सकते हैं जो देखने में आकर्षक लगेगा।

इस बजट में आप अपने किचन में अपने पसंदीदा रंग से पेंट कर सकते हैं जो देखने में आकर्षक लगेगा।

किचन शेल्फ

इतने बजट में आप अपने रसोईघर के लिए अलग-अलग ऑर्गनाइजर ले सकते हैं, जिससे आपके बर्तन व्यवस्थित रहेंगे।

₹15,000 के बजट में आप अपने किचन के लिए स्टील सामग्री से बने रैक ले सकते हैं, जो जल्दी खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक भी चलेंगे।

₹50,000 के बजट में आप अपनी किचन शेल्फ को हटाकर मार्बल या फिर स्टोन का लगवा सकते हैं, जो देखने में आकर्षक लगेगा। इसके अलावा, आप लकड़ी या फिर मेटल के बने रैक भी ले सकते हैं।

किचन फ्लोर

अगर आपके किचन का फ्लोर खराब हो गया है, लेकिन आपका बजट कम है, तो आप कालीन बिछा सकते हैं। इससे आपका किचन देखने में आकर्षक लगेगा।

आप अपनी किचन के फ्लोर को ₹15,000 के अंदर बदलना चाहते हैं, तो आप वुडन फ्लोर करवा सकते हैं, जो रसोई घर को क्लासिक दिखाएगा।

अगर आप अपनी किचन को पूरी तरह से बदलना चाहते हैं, तो आप इसके फ्लोर पर टाइल्स लगा सकते हैं, जिससे आपका किचन बड़े आकार में दिखेगा।

कीचन लाइट्स

इसमें आप अपनी किचन में LED स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा आप छोटे-छोटे बल्ब भी लगा सकते हैं, जो देखने में आकर्षक लगेंगे।

15 हज़ार रुपये के बजट में आप अपनी किचन में मल्टीकलर वाले LED लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें अलग-अलग तरह के लाइट्स जैसे कि पेंडेंट, वॉर्म लाइट का भी चुनाव कर सकते हैं।

अगर आप अपने रसोईघर को मॉड्यूलर किचन में बदलना चाहते हैं, तो इस बजट में आप मोशन सेंसर वाले लाइट्स लगा सकते हैं जो आपकी आहट से जल जाती हैं। इसकी वजह से आपको स्विच ऑन/ऑफ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इस तरह के लेख के लिए जागरम स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किचन मेकओवर के लिए सबसे पहले क्या करना चाहिए?
    +
    किचन मेकओवर के लिए सबसे पहले अपनी ज़रूरतों, बजट और स्टाइल को समझें। फिर एक योजना बनाएं कि आप किन चीज़ों को बदलना चाहते हैं।
  • किचन मेकओवर के लिए किन चीज़ों को इस्तेमाल में लिया जा सकता है?
    +
    किचन मेकओवर के लिए वॉलपेपर, ऑर्गनाइजर, पर्दे, लाइट्स जैसी अलग-अलग चीज़ों को इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके रसोईघर को सुंदर बनाने में मदद करेगा।
  • क्या छोटे किचन में भी मेकओवर संभव है?
    +
    जी हां, छोटे किचन में भी मेकओवर संभव है। छोटे किचन में स्मार्ट स्टोरेज, हल्के रंगों के पर्दे, लाइट्स लगाई जा सकती हैं।
  • कीचन के लिए वॉलपेपर लेते समय कीन बातों को ध्यान में रखा जा सकता है?
    +
    किचन के लिए वॉलपेपर लेते समय रंग और डिजाइन को तो ध्यान में रख ही सकते हैं, इसके अलावा यह ज़रूर देखें कि वो हीट रेसिस्टेंट है कि नहीं।
  • किचन मेकओवर के लिए कौन से रंग सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    हल्के रंग जैसे सफेद, ग्रे या पेस्टल शेड्स किचन को बड़ा और चमकदार दिखाते हैं। आप पॉप ऑफ़ कलर के लिए एक्सेंट का उपयोग कर सकते हैं।