सालों-साल नहीं बिगड़ेगी बेडरूम की शान! देखें 5 मजबूत प्योर शीशम वुड डबल बेड

क्या आप ऐसे डबल बेड की तलाश में हैं जो न केवल आपके बेडरूम की शोभा बढ़ाए, बल्कि दशकों तक आपका साथ भी निभाए? शुद्ध शीशम की लकड़ी से बने बेड अपनी असाधारण मजबूती, प्राकृतिक सुंदरता और लंबे जीवनकाल के लिए जाने जाते हैं। इनके साथ आपका कमरा सुंदर दिखेगा और टिकाऊपन से भी समझौना नहीं करना पड़ेगा।
शीशम से बने ये 5 डबल बेड चलेंगे सालों-साल
शीशम से बने ये 5 डबल बेड चलेंगे सालों-साल

शीशम की लकड़ी अपनी मजबूती, टिकाऊपन और दीमक-रोधी गुणों के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, इससे बना फर्नीचर लंबे समय तक चलता है। ऐसे में अगर आपको बेडरूम को सुंदर दिखाने वाले बेड के साथ-साथ एक टिकाऊ विकल्प की तलाश है, तो शीशम से बना डबल बेड बेहद शानदार रहेगा। इनमें सुंदर-सुंदर डिजाइन के साथ ही अधिकतर बेड में स्टोरेज बॉक्स भी मिलता है, जिससे आप अपने एक्स्ट्रा मैट्रेस, बेडशीट, तकिए आदि इसमें आराम से रख सकते हैं। सिर्फ मजबूती ही नहीं, बल्कि शीशम लकड़ी की प्राकृतिक दानेदार बनावट और सुनहरा-भूरा रंग बेड को एक प्रीमियम लुक देता है। अगर आप भी अपने बेडरूम को ऐसे डबल बेड से सजाना चाहते हैं, तो नीचे कुछ बढ़िया विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sheesham Wood King Size Bed with Storage Box

    शीशम लकड़ी की मजबूती के साथ हनी फिनिश की सुंदरता वाला यह डबल बेड आपके कमरे के लिए बेहद टिकाऊ व आकर्षक विकल्प साबित होगा। कमरे में इधर-ऊधर फैली अतिरिक्त चीजों को समेटने के लिए इसका स्टोरेज बॉक्स बहुत काम आता है। यह एक किंग साइज बेड है, जो बड़े बेडरूम के लिए अच्छा रहता है।

    किस तरह की बेडशीट और तकिया अच्छी लगेंगी?

    • बेडशीट का रंग- ऑफ-व्हाइट, क्रीम या बेज रंग की चादरें होटल जैसा प्रीमियम लुक देंगी। लकड़ी के रंग को निखारने के लिए नेवी या फिर रॉयल ब्लू चादर बेहतरीन है। कमरे में नेचुरल वाइब के लिए सेज ग्रीन या ऑलिव ग्रीन बेडशीट बिछाएं।
    • बेडशीट का प्रिंट- सफेद या क्रीम बेस पर हल्का ब्लॉक प्रिंट बेड को ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देगा। इस बेड पर बारीक पत्तियों और छोटे फूल प्रिंट वाली चादरें भी अच्छी दिखेंगी इसके अलावा मॉडर्न लुक के लिए इस टिकाऊ लकड़ी बेड पर सिंपल स्ट्राइप वाली चादर बिछा सकते हैं।
    • पिलो स्टाइलिंग- अगर आपने प्रिंटेड बेडशीट बिछाई है, तो तकिए के कवर प्लेन रखें। वहीं, खूबसूरत लुक के लिए 2 बड़े पिलो के साथ 2 छोटे कुशन रखें।
    01
  • Sheesham Wood Bed Without Storage

    अगर आपके बेडरूम में बिना ज्यादा फैलाव के एक स्लीक और मॉडर्न बेड डालना है, तो स्टोरेज बॉक्स के बिना आने वाला यह बेड डिजाइन अच्छा रहता है। शीशम की लकड़ी के साथ इसे मजबूत तरीके से बनाया गया है, जिसमें दीमक लगने या जल्दी टूटने की समस्या नहीं होती है। इस क्वीन साइज बेड में पीछे बेसिक हेडबोर्ड भी दिया गया है।

    किस तरह की बेडशीट और तकिया अच्छी लगेंगी?

    • बेडशीट का रंग- इस डबल बेड डिजाइन पर प्लेन व्हाइट या आइवरी बेडशीट सबसे ज्यादा क्लासिक लुक देती है। वहीं, नेचुरल वुड के साथ गहरा स्लेटी या चारकोल ग्रे रंग बहुत ही मॉडर्न और एलिगेंट फील देता है। कमरे में सुकून भरा एहसास पाने के लिए नेचुरल लिनन या बेज बेडशीट भी अच्छी रहती है।
    • बेडशीट का प्रिंट- इस शीशम बेड पर सॉलिड या फिर टेक्सचर्ड फैब्रिक वाली बेडशीट बढ़िया दिखती है। अगर आप कमरे को आधुनिक दिखाना चाहते हैं, तो पतली और सिंपल धारियों वाले प्रिंट अच्छे रहेंगे।
    • पिलो स्टाइलिंग- 2 स्टैंडर्ड पिलो बेडशीट से मैच करके रखें और आगे 2 छोटे कुशन इनके साथ पेयर करें। यह कॉम्बीनेशन शीशम डबल बेड को देखने में काफी आकर्षक लगता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • STRATA FURNITURE Sheesham Wood Queen Size Bed

    आपके बेडरूम में आसानी से फिट होने वाला यह क्वीन साइज बेड सालों-साल तक आपका साथ निभाएगा, और शीशम लकड़ी का प्राकृतिक टेक्सचर कमरे को खूबसूरत भी दिखाता है। यह सॉलिड वुड बेड स्टोरेज बॉक्स के साथ आता है, जिस वजह से आप कंबल, तकिए, चादर, खिलौने, कपड़े आदि इसमें आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

    किस तरह की बेडशीट और तकिया अच्छी लगेंगी?

    • बेडशीट का रंग- शांत और सुकून भरे एहसास के लिए हल्के रंग जैसे की क्रीम, सफेद, बेज आदि इस बेड से बखूबी मैच करते हैं। कमरे को थोड़ा वाइब्रेंट या मॉडर्न दिखाना है, तो फिर आप रॉयल ब्लू, सेज ग्रीन कलर ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा मस्टर्ड येलो रंग आधुनिक शीशम बेड की लकड़ी की टोन को निखारता है।
    • बेडशीट का प्रिंट- क्रीम या सफेद बेस पर पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट या फ्लोरल डिजाइन शीशम की लकड़ी के साथ बहुत ही रॉयल लगते हैं। मॉडर्न और सिंपल स्टाइल के लिए आप पतली धारियों वाली चादरें भी चुन सकते हैं।
    • पिलो स्टाइलिंग- बेड और कमरे का लुक कंपलीट करने के लिए 2 बड़े तकियों के साथ 2 छोटे कुशन सामने रखें। कुशन के लिए नेवी ब्लू, मस्टर्ड या वेलवेट फैब्रिक का इस्तेमाल करें, जिससे बेड पूरी तरह से सजा हुआ लगे।
    03
  • Furniture Pure Sheesham Wooden King Size Bed for Bedroom

    कमरे में बेड डालने के लिए अच्छी-खासी जगह है और आप एक महाराजा वाला लुक चाहते हैं, तो यह किंग साइज बेड आपके लिए परफेक्ट है। असली शीशम लकड़ी की मजबूती के साथ हनी कलर की खूबसूरती भी मिलती है। कमरे में फैली अतिरिक्त चीजों को स्टोरेज बॉक्स में रख सकते हैं और साथ ही हेडबोर्ड आराम से बैठने की सुविधा देता है।

    किस तरह की बेडशीट और तकिया अच्छी लगेंगी?

    • बेडशीट का रंग- सेमी ग्लाॉसी फिनिश वाले इस डबल बेड पर सफेद, ऑफ-व्हाइट, आइवरी जैसे हल्के रंग की चादर होटल जैसा प्रीमियम लुक देती हैं। वहीं, मस्टर्ड या वॉर्म टेराकोटा कलर शीशम वुड के वार्म टोन से बहुत अच्छे से मैच करते हैं और बेडरूम को आकर्षक बनाते हैं।
    • बेडशीट का प्रिंट- कमरे को फ्रेश और तरोताजा दिखाने या फिर गर्मियों में हल्के फ्लोरल प्रिंट वाले डिजाइन अच्छे रहते हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए हैंड ब्लॉक प्रिंट और मॉडर्न बेडरूम में इसे शुद्ध शीशम बेड के साथ स्ट्राइप बेडशीट बढ़िया लगती हैं।
    • पिलो स्टाइलिंग- प्रिंटेड बेडशीट पर प्लेन पिलो कवर शानदार दिखते हैं। बड़े तकियों के साथ छोटे कुशन रखकर बेड को सुंदर दिखा सकते हैं। रॉयल लुक के लिए वेलवेट पिलो कवर चुनें।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करके देखें अन्य कैटेगरी की जानकारी।

    04
  • Ganpati Arts Sheesham Wood Armania King Size Bed

    यह डबल बेड मजबूत और टिकाऊ शीशम लकड़ी से बने होने की वजह से सालों-साल चलेगा और बेडरूम को भी सुंदर दिखाएगा। किंग साइज में आने की वजह से लेटने की भरपूर जगह देता है। लकड़ी की बनावट के साथ मॉडर्न स्टाइल आपके कमरे को एक अलग और नया एहसास देगा, जो मेहमानों का ध्यान भी खींच सकता है।

    किस तरह की बेडशीट और तकिया अच्छी लगेंगी?

    • बेडशीट का रंग- हल्के रंग जैसे सफेद, आइवरी और क्रीम कमरे को खुला और हवादार दिखाते हैं। इसके अलावा गहरे नीले या स्लेटी ग्रे रंग का कंट्रास्ट नेचुरल शीशम के सुनहरे-भूरे पैटर्न को बहुत ही मॉडर्न और रॉयल फील देता है।
    • बेडशीट का प्रिंट- कॉटन की चादर पर हल्का ब्लॉक प्रिंट आपको सुकून भरा एहसास देगा। मॉडर्न बेडरूम के लिए जॉमैट्रिक प्रिंट को अहमियत दे सकते हैं। वहीं, बेड को सदाबहार बनाने के लिए फूल-पत्तियों वाले डिजाइन अच्छे रहते हैं।
    • पिलो स्टाइलिंग- इस बड़े किंग साइज बेड का लुक पूरा करने के लिए तकिए और कुशन को मिक्स एंड मैच करके रखें। हल्के पिलो कवर के साथ थोड़े गहरे रंग वाले कुशन बढ़िया दिखेंगे। आप बोहो प्रिंट वाले कुशन भी ट्राई कर सकते हैं।
    05

साज-सज्जा पर देखिए घर को सजाने के अन्य टिप्स।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • शुद्ध शीशम की लकड़ी की पहचान कैसे करें?
    +
    शुद्ध शीशम की लकड़ी का रंग गहरा भूरा होता है जिसमें सुनहरी धारियां होती हैं। यह भारी और घनी होती है, और इसमें एक अलग, हल्की मीठी गंध हो सकती है। नकली लकड़ी अक्सर हल्की होती है और उसमें उतनी स्पष्ट दानेदार बनावट नहीं होती।
  • शीशम का बेड कितने समय तक चलता है?
    +
    उचित देखभाल और रखरखाव के साथ, एक अच्छी गुणवत्ता वाला शीशम का बेड दशकों तक, अक्सर 50 साल या उससे अधिक समय तक चल सकता है, और कभी-कभी तो पीढ़ियों तक भी। यह अपने बेहतरीन टिकाऊपन के लिए जाना जाता है।
  • शीशम की लकड़ी के फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं?
    +
    शीशम की लकड़ी स्वाभाविक रूप से दीमक प्रतिरोधी होती है, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, आप फर्नीचर को नियमित रूप से साफ कर सकते हैं, नमी से बचा सकते हैं, और अगर आवश्यक हो तो लकड़ी के लिए विशेष दीमक-रोधी उपचार का उपयोग कर सकते हैं।
  • शीशम डबल बेड की औसत कीमत क्या है?
    +
    एक अच्छी गुणवत्ता वाले शुद्ध शीशम डबल बेड की कीमत डिजाइन, आकार और कारीगरी के आधार पर ₹25,000 से ₹80,000 या उससे अधिक तक हो सकती है। स्टोरेज विकल्प इसकी कीमत बढ़ा सकते हैं।
  • क्या शीशम का बेड भारी होता है?
    +
    हां, शीशम की लकड़ी घनी होती है, इसलिए इससे बने बेड काफी भारी होते हैं। यह उनकी मजबूती और टिकाऊपन का संकेत है, लेकिन इससे उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल हो सकता है।