गर्मी में हल्के वजन, पारदर्शी और कमरे में हल्की रोशनी को बनाए रखने के लिए शीर पर्दों खिड़की पर लगाने के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वजन में हल्के होते हैं और रख-रखाव में आसान होते हैं, जिस वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है। इन शीर Window Curtains से गर्मी में कमरे के अंदर हल्की हवा आती है, जिससे सुकून भरा अहसास मिलता है। ये न केवल सूरज की किरणों को छानकर एक खुशनुमा माहौल बनाते हैं, बल्कि आपके घर की प्राइवेसी को भी बरकरार रखते हैं। इनका इस्तेमाल बेडरूम, लिविंग रूम, मुख्य दरवाजे और ऑफिस की खिड़कियों पर किया जा सकता है।
शीर पर्दे क्यों अच्छे होते हैं?
- ये वजन में हल्के और पारदर्शी होते हैं, जो हवा को आसानी से अंदर आने देते हैं।
- शीर पर्दे किसी भी जगह को लग्जरी जैसा अहसास देते हैं।
- इनका रख-रखाव करना काफी आसान होता है और ये धुलने के बाद सिकुड़ते नहीं है, जिस वजह से इन्हें इस्त्री नहीं करना पड़ता है।
- ये सूरज की किरणों को छानकर हल्की रोशनी को कमरे में आने देते हैं, जिससे काफी बढ़ियी रोशनी मिलती है।
यहां आपको स्टाइलिश शीर विंडो पर्दों के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।
