इस सीजन छाएगा Ruffle Curtains का जलवा, यहां देखिए 5 ट्रेंडी विकल्प

क्या आप अपने घर की बोरिंग खिड़कियों को एक ताजा और आकर्षक लुक देना चाहते हैं? ट्रेंडी रफल Curtains आजकल घर की सजावट में एक नया चलन बन गए हैं, जो किसी भी कमरे में सुंदरता और कोमलता से भरा एहसास जोड़ सकते हैं। इनके कुछ बेहतरीन विकल्प आप यहां देख सकते हैं।
ट्रेंडी रफल कर्टेन्स
ट्रेंडी रफल कर्टेन्स

रफल पर्दे सिर्फ एक सजावटी चीज नहीं हैं, बल्कि ये आपके घर के माहौल को पूरी तरह से बदलने के साथ ही उसे अधिक आरामदायक और स्टाइलिश बना सकते हैं। चाहे आप एक विंटेज लुक पसंद करते हों या आधुनिक मिनिमलिस्टिक डिजाइन, रफल पर्दे हर जगह अपनी जगह बना लेते हैं। आप आपके लिए इन्हीं के कुछ ट्रेंडी विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक में लगाया जा सकता है। ये Ruffle Curtains आपको कॉटन, जॉर्जेट और पॉलिस्टर जैसे अलग-अलग फैब्रिक में मिल जाएंगें। इसके अलावा इनमें आपको हल्के से लेकर गहरे रंगों तक के विकल्प भी मिलते हैं, जिन्हें आप अपने घर की दीवारों के रंग या फिर सजावट के हिसाब से चुन सकते हैं। इन पर्दों को लहराता हुआ डिजाइन आपके घर के किसी भी हिस्से में एक नया एहसास जोड़ सकता है। तो देर किस बात की, चलिए एक नजर इनके विकल्पों पर डाल लेते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lykwe Full Ruffle Multi Color Georgette Curtain

    खूबसूरत मल्टीकलर में आने वाला यह पर्दा आपके घर की सजावट में एक आकर्षक एहसास जोड़ सकता है। यह 2 के सेट में आता है, जिनका आकार 9 * 4 फीट रहने वाला है। रंग-बिरंगे रंगों के साथ इसका सॉलिड पैटर्न इसे देखने में बेहतरीन बनाता है। इसमें रॉड पॉकेट वाला डिजाइन दिया गया है, जिसकी मदद से इसे आप टांगने के लिए आराम से रॉड में फंसा सकते हैं। यह रफल पैटर्न में बना है और कुल 10 लेयर के साथ आता है। इसे जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है, जो मजबूत होने के साथ ही धुलने और साफ करने में आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- मल्टीकलर
    • मटेरियल- जॉर्जेट
    • पारदर्शिता- ब्लैकआउट
    • स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल
    • पैटर्न- सॉलिड
    • थीम- रफल
    • टॉप स्टाइल- रॉड पॉकेट
    01
  • Lush Decor Allison Ruffle Window Panel Set

    दो के सेट में आने वाले ये पर्दे आपके घर की किसी भी खिड़की की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये 84" x 40" के अलावा कई अन्य साइजों में भी मिल सकते हैं, जिसे आप खिड़की के आकार के अनुसार ले सकते हैं। इनका ऊपर की तरफ प्लेन और नीचे दिया गया रफल वाला डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लगता है। इन Window Curtain को पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है, जिसका रख-रखाव आसान रहता है। इनमें आइवरी के साथ ही आपको सफेद, एक्वा, ब्लश, स्लेटी, हल्का स्लेटी, जैसे कई रंग भी मिल सकते हैं। ये सॉलिड पैटर्न में आते हैं और इनमें मिलने वाला रॉड पैनल इन्हें आसानी से टांगने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- आइवरी
    • मटेरियल- पॉलिस्टर
    • पारदर्शिता- 0.5 इंच
    • स्पेशल फीचर- वॉशेबल
    • पैटर्न- सॉलिड
    • थीम- रफल
    • टॉप स्टाइल- डोर पैनल
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Curtainworks Flounced Ruffle Rod Pocket 100% Polyester

    आपके घर को सिंपल मगर आकर्षक लुक देने के लिए ये सॉलिड पैटर्न वाले पर्दे काफी अच्छे हो सकते हैं। इनमें आपको 42 x 63 इंच के साथ ही अन्य साइज भी मिलते हैं, जिससे आप खिड़की के हिसाब से एक उचित विकल्प चुन सकते हैं। ये दो के सेट में आते हैं और बेडरूम के लिए शानदार हो सकते हैं। इन्हें 100% पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है, जो कि हल्का होने के साथ धुलने में आसान रहता है और जल्दी सिकुड़न भी नहीं आती हैं। इनका 3 इंच वाला रॉड पॉकेट इन्हें आसानी से टांगने में मदद करता है। वहीं, इन पर्दों में आपको सुंदर गुलाबी के साथ मिनिमल सफेद रंग का विकल्प भी मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- गुलाबी
    • मटेरियल- पॉलिस्टर
    • पारदर्शिता- लाइट फिल्टरिंग
    • स्पेशल फीचर- रफल्ड
    • पैटर्न- सॉलिड
    • थीम- सॉलिड
    • रूम टाइप- बेडरूम
    03
  • Dekor World 2 Piece Cotton Green Ruffle Rod Pocket Curtain Set

    ये पर्दे कॉटन मटेरियल से बने हैं, जो कि एक हल्का, हवादार और रख-रखाव में आसान रहने वाला फैब्रिक है। इनका आकार 4x7 फीट रहने वाला है, जो कि इन्हें दरवाजों पर लगाने योग्य बनाता है। इन Door Curtain में आपको दो का सेट मिलता है, और साथ ही ये सॉलिड पैटर्न में आते हैं। इनमें हरा, नारंगी, गुलाबी, लाल, आसमानी, सफेद जैसे कई रंग उपलब्ध हैं, जिनमें से किसी को भी आप अपनी पसंद या घर के अनुसार चुन सकते हैं। इनकी रॉड पॉकेट के जरिए इन्हें आसानी से टांगा जा सकता है। वहीं, इनमें 7 फीट के साथ ही 9 और 5 फीट लंबे विकल्प भी मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- हरा
    • मटेरियल- कॉटन
    • पारदर्शिता- लाइट फिल्टरिंग
    • स्पेशल फीचर- रॉड पॉकेट
    • पैटर्न- सॉलिड
    • थीम- रोमांटिक
    • रूम टाइप- बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग रूम अन्य

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।

    04
  • Dekor World Voil Yellow Ruffle Cotton Rod Curtain Set

    इन पर्दों का आकर्षक पीला रंग आपके बेडरूम, लिविंग रूम या फिर किसी अन्य कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। हालांकी, ये आपको नीले, हरे, नारंगी, सफेद, लाल आदि रंगों में भी मिल सकते हैं। इनका आकार 110x215 सेमी है और दरवाजे पर लगाने के लिए अच्छे रहने वाले हैं। इनमें ऊपर और नीचे की तरफ रफल डिजाइन के साथ बीच में प्लेन पैटर्न दिया गया है, जो इन्हें देखने में सुंदर बनाता है। कॉटन मटेरियल से बने ये पर्दे सूरज की रोशनी को पूरी तरह से रोकते नहीं हैं, जिससे कमरे में उचित रोशनी भी बनी रह सकती है। इनमें आपको दो अलग-अलग साइज के विकल्प मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कलर- हरा
    • मटेरियल- कॉटन
    • पारदर्शिता- लाइट फिल्टरिंग
    • स्पेशल फीचर- कॉटन रफल कर्टेन
    • पैटर्न- सॉलिड
    • थीम- रोमांटिक
    • रूम टाइप- लिविंग रूम
    05

साज-सज्जा पर आप घर की सजावट से जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रफ़ल पर्दों को किस कमरे में लगाना सबसे अच्छा रहता है?
    +
    रफ़ल पर्दे बेडरूम, लिविंग रूम और बच्चों के कमरे में सबसे अच्छे लगते हैं, क्योंकि वे एक नरम, आरामदायक और आकर्षक माहौल बनाते हैं।
  • क्या रफ़ल पर्दे छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हां, हल्के फैब्रिक और हल्के रंग के रफ़ल पर्दे छोटे कमरों को बड़ा और हवादार दिखा सकते हैं, जिससे वे खुले लगते हैं।
  • क्या रफ़ल पर्दे धूप को पूरी तरह रोकते हैं?
    +
    आमतौर पर, रफ़ल पर्दे पूरी तरह से धूप को नहीं रोकते। यदि आपको ब्लैकआउट की आवश्यकता है, तो उन्हें ब्लैकआउट लाइनिंग या ब्लाइंड्स के साथ उपयोग करें।