साउथ इंडिया का सबसे लोकप्रिय और हेल्दी नाश्ता इडली, अब भारत के अलग-अलग हिस्सों में पसंद किया जाने लगा है। जाहिर है नरम, हल्की और आसानी से पचने वाली यह इडली जब नारियल की चटनी के साथ खाई जाती है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है और कम तेल में बनने के कारण यह सेहत के लिए भी बढ़िया होती है। ऐसे में अगर आप भी घर पर साउथ इंडियन जैसी फूली हुई, नरम और कम तेल में इडली बनाना चाहते हैं, तो Aluminium से बनी Idli Makers आपके लिए बढ़िया हो सकती हैं, क्योंकि इनमें इडली बेटर अच्छी तरह पकता है, जिससे इडली स्पंजी बनती है। एल्युमिनियम इडली मेकर की बात करें, तो यह मजबूत व हल्की होने के साथ-साथ हीट को जल्दी फैलाती है, जिससे स्टीम बढ़िया ढंग से और जल्दी होती है। नीचे आप एल्युमिनियम इडली पॉट के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Swaadishta Anodised (Hindalium) 12 Cavity Aluminium Idly Maker Pot
अगर आप भी घर पर साउथ इंडियन जैसी नरम और फूली हुई इडली बनाना चाहते हैं, तो 12 कैविटी वाली यह एल्युमिनियम इडली पॉट आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। यह इडली मेकर उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम से बनाया गया है, जो इसे मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है। Anodised कोटिंग के कारण यह साधारण एल्युमिनियम की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होता है और इसमें खाना चिपकने की संभावना भी कम रहती है। इस Idli Maker में 12 कैविटी प्लेट्स शामिल होती है, जिससे एक बार में कई इडलियां आसानी से तैयार की जा सकती हैं। इसका भारी वजन गर्मी को अच्छी तरह फैलाने में मदद करता है, जिससे बेहतर ढंग से स्टीम हो पाती है और अंदर से नरम रहती है। इसमें मजबूत व आरामदायक हैंडल लगे होते हैं, जिससे इडली बनाते समय इसे पकड़ना आसान होता है।
01
Subaa Idli Pot Anodised Aluminium
यह इडली पॉट उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो घर पर बड़ी मात्रा में इडली बनाना चाहते हैं क्योंकि यह 25 कैविटी के साथ आती है यानी आप इसमें एक बार में 25 इडलियां बना सकते हैं। यह इडली पॉट Anodised एल्युमिनियम मटेरियल से बनी है, जो इसे मजबूत होने के साथ-साथ हल्का भी बनाती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें जंग या दाग लगने का खतरा नहीं रहता है, जिससे इसे साफ करना भी बेहद आसान हो सकता है। South India में इडली एक बेहद हेल्दी नाश्ता माना जाता है, क्योंकि यह स्टीम से बनती है और इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है। इसी तरह से इस इडली स्टीमर को भी डिजाइन किया गया है कि इसमें बहुत कम तेज के साथ शानदार इडलियां बनाई जा सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Subaa Aluminium Standard Idli Maker
साउथ इंडियन स्टाइल में इडली बनाने के लिए यह पॉट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह इडली मेकर स्टैंडर्ड एल्युमिनियम मटेरियल से बना हुआ है, जो गर्मी को जल्दी फैलाता है, जिससे इडली नरम बनते हैं और जलते नहीं है। इसमें 25 कैविटी दी गई है, जिससे एक बार में आप काफी सारी इडलियां तैयार कर सकते हैं। इसका सिंपल सिल्वर फिनिश इसे साफ-सुथरा लुक देता है और यह साफ करने में भी बेहद आसान होता है। इसमें आपको एक मजबूत ढक्कन भी मिलता है, जो इडली को अच्छी तरह पकाने में मदद करता है।
03
Subaa Aluminium Gas Based 22 Pot Idly Steamer
अगर आपका भी पसंदीदा नाश्ता इडली है और आप घर पर साउथ इंडियन जैसी इडली का स्वाद चाहते हैं, तो इस गैस-बेस्ड इडली स्टीमर का उपयोग कर सकते हैं। इसको उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम से बनाया गया है, जो गर्मी को जल्दी फैलाता है जिससे तेजी से इडली तैयार हो सकती है। वहीं यह मजबूत भी होता है, जिससे लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इसमें आपको 22 Idli Stand मिलती है, जिससे आप एक बार में काफी इंडलिया बना सकते हैं। इस इडली मेकर को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि इसमें गैस की खपत कम होती है और खाना भी जल्दी पक जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें इडली बनाने के लिए अधिक तेल की जरूरत नहीं पड़ती है।
04
Solaris Kitchenwares Aluminium Idli Pot
अगर आपके घर में भी ज्यादातर इडली बनती है और आपका परिवार बहुत बड़ा है, तो 22 कैविटी वाली यह इडली पॉट आपके लिए बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसमें आप एक बार में काफी ज्यादा इडलियां तैयार कर सकते हैं। यह इडली मेकर काफी हल्का होता है, जिससे इसे उपयोग करना आसान होता है और इसका एल्युमिनियम मटेरियल इसे मजबूत व टिकाऊ बनाता है। इसमें आपको साथ में ढक्कन मिलता है, जिससे इडली अच्छी तरह पक सकती है। वहीं इसमें आप बेहद कम तेल के साथ इडली तैयार कर सकते हैं। सफाई के मामले में भी यह इडली पॉट काफी बढ़िया रहता है, क्योंकि आप इसे हल्के साबुन और पानी से आसानी से साफ कर सकते हैं।
05
इसी तरह के लेख को पढ़ने के लिए अन्य की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।