Mosquito Net के साथ आने वाली ये Rocker Chairs बच्चों के लिए रहेंगी बढ़िया

अपने नन्हें-मुन्ने को मच्छरों के आतंक से बचाते हुए सुकून भरा आराम देना है, तो मच्छरदानी वाली Rocker Chair देख सकते हैं। इसके जाल को जरूरत पड़ने पर फैलाया और हटाया जा सकता है, वहीं आरामदायक सीट पर बच्चा खेल-कूद के साथ सोने का अच्छा अनुभव पा सकता है।
बच्चों के लिए मच्छरदानी के साथ आने वाली रॉकर चेयर
बच्चों के लिए मच्छरदानी के साथ आने वाली रॉकर चेयर

हर माता-पिता अपने नन्हे-मुन्नों के लिए आरामदायक और सुरक्षित वातावरण चाहते हैं, खासकर जब बात उनकी नींद और आराम की हो। भारत में मच्छरों का खतरा एक बड़ी चिंता है, और यहीं पर मच्छरदानी के साथ एक अच्छी बेबी रॉकर कुर्सी बेहतरीन समाधान बन जाती है। यह न केवल आपके शिशु को आरामदायक जगह प्रदान करती है, बल्कि उसे हानिकारक मच्छरों से भी सुरक्षित रखती है। एक Mosquito Net वाला Baby Rocker सिर्फ एक लग्जरी नहीं, बल्कि बच्चों वाले घरों में आवश्यकता बन गया है। यह शिशु को मच्छरों, कीड़े-मकोड़ों और धूल से बचाने के साथ माता-पिता को अपने काम करते हुए भी शिशु को अपनी निगरानी में रखने की सुविधा देता है, जिससे शिशु का आराम और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। वहीं, रॉकर शिशु को हल्के झूले से शांत रखने में भी मदद करता है, जो उसे आराम महसूस कराता है और बेहतर नींद में सहायक होता है। ऐसे में आप यहां कुछ बढ़िया रॉकर कुर्सियों के विकल्प नीचे देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • SOFTIES Automatic Cradle for Baby Rocker

    इस ऑटोमैटिंग स्विंग क्रेडल को बच्चे के आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह नवजात शिशु से लेकर 12 महीने तक के बच्चे के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें ऑटोमैटिक स्विंग की सुविधा मिलती है, जिससे बच्चा आराम से झूलते हुए सो या खेल सकता है। यह 5 स्पीड मोड और एंगल के साथ आता है, जिन्हें आप बच्चे की आराम से अनुसार बदल सकते हैं। इस कुर्सी में अलग होने योग्य मच्छरदानी दी गई है, जिसे बच्चो को मच्छर, धूल गंदगी से बचाने के लिए लगा सकते हैं या फिर जरूरत ना होने पर हटा भी सकते हैं। ऊपर की तरफ एक शेड वाला डिजाइन दिया गया है, जो बाहर होने पर बच्चे को सीधी धूप से बचा सकता है। इस ऑटोमैटिक क्रेडल में स्मार्ट म्यूजिक और रिमोट कंट्रोल फंक्शन भी मिलता है।

    01
  • StarAndDaisy Swing Rocker for Baby

    ऑटोमैटिक स्विंग के साथ आने वाला यह रॉकर बच्चे की आराम और मनोरंजन दोनों के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें 3 अलग-अलग स्तरों पर सेट किया जाने वाला बैकरेस्ट दिया गया है, ताकी बच्चे के सोते, खेलते या आराम करते वक्त बेहतर अनुभव मिल सके। इस Baby Rocker में झूले की गति को भी 5 स्तरों पर बच्चे की आराम और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सेट किया जा सकता है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट कंट्रोल के जरिए आप आसानी से झूले की गति, म्यूजिक और टाइमर आदि को नियंत्रित कर सकते हैं। इसे मजबूत फ्रेम और टिकाऊ बेस के साथ डिजाइन किया गया है, ताकी बच्चे के लिए पूरी तरह से सुरक्षित साबित हो सके। इसमें आसान कंट्रोल के लिए एलईडी स्मार्ट पैनल भी लगा हुआ है और साथ ही इसकी बायोनिक सूदिंग इंटेलिजेंट नर्सिंग केबिन बच्चे के आराम का पूरा ख्याल रख सकती है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • BAYBEE Automatic Electric Swing Cradle for New Born Baby

    मच्छरदानी के साथ आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्विंग क्रेडल का ऑटोमैटिक फंक्शन आपको बिना किसी परेशानी के बच्चे को झूला झुलाने की सुविधा देता है। आरामदायक और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए इसे गद्देदार सीट व सेफ्टी बेल्ट के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें बच्चे को धूल, गंदगी, मच्छर, मक्खी या कीड़ों से सुरक्षित रखने के लिए मच्छरदानी भी दी गई है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर बच्चे के ऊपर फैला सकते हैं। यह एकदम आरामदायक एहसास देने के लिए पैडेड मैट्रेस के साथ आता है और इसमें बच्चे को एक शांत एहसास देने के लिए बिल्ट-इन म्यूजिक फंक्शन भी मिलता है। इस रॉकर चेयर को आसानी से IMD टच पैनल के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा 5 अलग-अलग स्विंग एंगल को बच्चे के आराम का ध्यान रखते हुए सेट किए जा सकते हैं।

    03
  • Infantso Prime (5-in-1) Baby Rocker with Mosquito Net

    यह रॉकर चेयर नवजात शिशु से लेकर 2 साल तक के बच्चे के लिए अच्छा हो सकती है, जिसमें सुरक्षा के लिए लिहाज से मच्छरदानी भी लगी हुई है। इसके 5-इन-1 कंवर्टिबल डिजाइन की मदद से इसे वॉकर, रॉकर, कार्ट, फीडिंग चेयर, और लाउंजर सीट में बदला जा सकता है। इस Baby Chair में बच्चे को आराम से बिठाकर खाना खिलाने के लिए एक अलग होने योग्य फीडिंग ट्रे और बोतल लगाने के लिए होल्डर भी दिया गया है। इसमें बच्चे का ध्यान भटकाने और मनोरंजन के लिए टॉय और म्यूजिक बार भी मिलता है। इसके प्लास्टिक पार्ट्स को साफ-सफाई के लिए अलग किया जा सकता है और साथ ही कुर्सी की गद्देदार सीट आराम से धुली भी जा सकती है। फर्श स्थिरता बनाए रखने के लिए यह एंटी-स्लिप डिजाइन में आता है और साथ ही लॉक वाले 360 डिग्री पहिए भी दिए गए हैं।

    04
  • CAREIT Electric Baby Swing Rocker for Newborn & Infants

    इस बेबी रॉकर में ब्लूटूथ म्यूजिक और रिमोट कंट्रोल फंक्शन मिलता है, जो बच्चे के मनोरंजन के लिए अच्छा होने के साथ ही माता-पिता को आसान नियंत्रण उपलब्ध कराता है। यह मुलायम, सांस लेने योग्य और बेहतर सपोर्ट वाला कुशन लगा है, जो बच्चे की त्वचा पर नाजुक रहते हुए आरामदायक एहसास दे सकता है। इसका लटकते हुए खिलौनों वाला डिजाइन बच्चे का ध्यान अपनी तरफ खींच सकता है और साथ ही इसमें सुरक्षा के लिए मच्छरदानी भी दी गई है। इस स्विंग रॉकर का ऑटोमैटिक फंक्शन बिना हाथ लगाए बच्चे को झूला झुलाने में मदद करता है। 0-12 महीने तक के बच्चों के लिए अच्छा रहने वाला यह बेबी रॉकर 5 स्विंग गियर और 3 स्विंग टाइमिंग के साथ आता है, जिसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें बच्चे की सुरक्षा और आराम के लिए U आकार वाले तकिए के साथ सीट बेल्ट भी दी गई है।

    05

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मच्छरदानी वाले बेबी रॉकर का उपयोग किस उम्र तक के बच्चे कर सकते हैं?
    +
    आमतौर पर, मच्छरदानी वाले बेबी रॉकर का उपयोग जन्म से लेकर लगभग 6-9 महीने की उम्र तक या जब तक शिशु बैठना न सीख जाए, तब तक किया जा सकता है। हमेशा उत्पाद के मैनुअल में दी गई वजन और आयु सीमा की जांच करें।
  • क्या मच्छरदानी वाले रॉकर को बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    हां, मच्छरदानी वाले पोर्टेबल रॉकर को बाहर, जैसे बालकनी या बगीचे में, सीमित समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, बशर्ते वह सीधी धूप या अत्यधिक नमी से सुरक्षित हो। हालांकि, हमेशा बच्चे को अपनी निगरानी में रखें।
  • एक अच्छे मच्छरदानी वाले बेबी रॉकर की कीमत कितनी होती है?
    +
    कीमत ब्रांड, सुविधाओं और गुणवत्ता के आधार पर भिन्न होती है। मैनुअल रॉकर 2,000 से 5,000 रुपये तक हो सकते हैं, जबकि स्वचालित और प्रीमियम मॉडल 5,000 से 15,000 रुपये या उससे अधिक तक जा सकते हैं।