Amazon पर घर के लिए बजट Printer, कम कीमत में HP, Canon और Epson जैसे ब्रांडस देगें फटा-फट प्रिंट

घर में रोजाना उपयोग के लिए बजट प्रिंटर चुनते समय कम रन्निंग कॉस्ट और अच्छी प्रिंट क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। Amazon पर उपलब्ध ये प्रिंटर मॉडल्स रोज़मर्रा के डॉक्यूमेंट, फोटो और रिपोर्ट प्रिंटिंग को आसान और किफ़ायती बनाते हैं।
घर पर उपयोग के लिए बजट प्रिंटर मॉडल्स
घर पर उपयोग के लिए बजट प्रिंटर मॉडल्स

घर में प्रिंटर की ज़रूरत आज स्कूल-वर्क, ऑफिस डॉक्यूमेंट या फोटो प्रिंटिंग तक बढ़ गई है। लेकिन कई बार महंगे प्रिंटर लेने के बाद उसके कार्ट्रिज और इंक खर्च देखकर जेब पर असर महसूस होता है। ऐसे में बजट में आने वाले Printer चुनते समय सिर्फ खरीद की कीमत नहीं, बल्कि चलाने का खर्च भी ध्यान में रखना ज़रूरी होता है। Amazon पर मिलने वाले HP, Canon और Epson जैसे ब्रांडस के बजट प्रिंटर कम इंक खर्च, आसान सेटअप और भरोसेमंद प्रिंट क्वालिटी का बैलेंस देता है ताकि रोज़मर्रा के काम बिना परेशानी संभाले जा सकें। घर उपयोग के लिए प्रिंटर में वाई-फाई, मोबाइल प्रिंट और कंप्यूटर कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी महत्वपूर्ण हैं, जिससे आप अलग-अलग डिवाइस से आसानी से प्रिंट कर सकें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही प्रिंटर चुनकर आप न केवल पैसे बचा सकते हैं बल्कि हर प्रिंट की क्वालिटी भी क्लियर पा सकते हैं।

अमेजन पर उपलब्ध बजट प्रिंटर मॉडल्स

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध घर पर उपयोग के लिए टॉप ब्रांडस के बजट प्रिंटर मॉडल्स की जानकारी दी है जिन्हें आप देख सकते हैं।

  • HP प्रिंटर - ये प्रिंटर 5,000 से लेकर 7,000 रुपये तक की कीमत के बीच आ रहे हैं जो घर पर प्रिटिंग के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं।                                                                              मॉडल्स - HP Ink Advantage 4278, HP DeskJet Ink Advantage 2338, HP Ink Advantage 2878

  • Canon प्रिंटर - 5,000 से कम कीमत में आने वाले ये कैनन प्रिंटर मॉडल्स प्रिटिंग, स्केनिंग और कॉपी तीनों की सुविधा देते हैं।                                                                                              मॉडल्स - Canon PIXMA MG2577s, Canon PIXMA E470, Canon Pixma TS207

नीचे देखें घर पर इस्तेमाल के लिए बजट प्रिंटर के 5 विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Canon PIXMA MG2577s All in One Inkjet Color Printer for Home

    घर के लिए एक ऐसा प्रिंटर चाहिए जो ज़्यादा जगह न ले और रोजाना के काम आसानी से संभाल ले, तो यह ऑल इन वन प्रिंटर बढ़िया विकल्प हो सकता है। प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम एक ही डिवाइस से हो जाते हैं, जिससे अलग-अलग मशीनों की ज़रूरत नहीं पड़ती। फ्लैटबेड स्कैनर डॉक्यूमेंट्स और फोटो दोनों के लिए सुविधाजनक रहता है। यह Canon Printer रंगीन और ब्लैक एंड व्हाइट दोनों तरह की प्रिंटिंग सपोर्ट करता है और नार्मल होम यूज के लिए इसकी स्पीड संतुलित रहती है। USB कनेक्टिविटी के साथ सेटअप आसान है और विंडोज व Mac दोनों सिस्टम के साथ बिना किसी झंझट के काम करता है। A4 से लेकर छोटे फोटो साइज तक कई पेपर साइज सपोर्ट होने से यह पढ़ाई, फॉर्म, असाइनमेंट और फोटो प्रिंट के लिए उपयोगी बन जाता है। मैनुअल डुप्लेक्स की सुविधा कागज़ की बचत में मदद करती है, जबकि हाई प्रिंट रेजोल्यूशन टेक्स्ट और इमेज को साफ़ और शार्प बनाए रखता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Canon PIXMA {MG2577s} 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी 
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • कलर - ब्लू और व्हाइट
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 4 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 3.5 किलोग्राम

    खूबियां 

    • डॉक्यूमेंट्स और फोटो दोनों में सुविधाजनक प्रिटिंग देने वाला फ्लैटबेड स्कैनर
    • हाई प्रिंट रेजोल्यूशन टेक्स्ट और इमेज देने के साथ में कागज बचत के लिए मैनुअल डुप्लेक्स

    कमी

    • प्रिटिंग में इंक जल्दी खत्म होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • HP Ink Advantage 4278 WiFi Colour Printer

    कम बजट में घर पर ही बढ़िया प्रिटिंग चाहिए हो तो यह प्रिंटर आपकी रोज़मर्रा की परेशानी काफी कम कर देता है। यह मशीन प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों जरूरतों को एक ही जगह पूरा कर सकती है, जिससे समय और जगह दोनों की बचत होती है। वायरलेस कनेक्टिविटी की वजह से मोबाइल या लैपटॉप से सीधे काम करना आसान हो जाता है, और एचपी स्मार्ट ऐप के जरिए सेटअप भी कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है। डुअल बैंड वाई फाई स्टेबल और तेज़ कनेक्शन देता है, जिससे प्रिंट बीच में अटकने की चिंता नहीं रहती। ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर कई पेज एक साथ स्कैन या कॉपी करने में मदद करता है, जिससे काम जल्दी हो जाता है। कम शोर में काम करने वाला यह प्रिंटर भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक बिना किसी झंझट के इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - HP Ink Advantage 4278
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी और वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट 
    • कलर - ब्लूब्रीज
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 5.5 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 4.82 किलोग्राम

    खूबियां 

    • मोबाइल या लैपटॉप से सीधा प्रिंट करने के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा
    • कई पेज को एक साथ स्कैन या कॉपी करने के लिए ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर

    कमी

    • प्रिटिंग स्पीड स्लो होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer

    जब रोज़ाना प्रिंटिंग का खर्च और झंझट दोनों कम चाहिए हों, तब यह ऑल इन वन प्रिंटर एक समझदारी भरा विकल्प बन जाता है। प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम एक ही मशीन से आसानी से पूरे हो जाते हैं, जिससे घर फटा-फट हो जाता है। इस Epson Printer की हीट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से बिजली की खपत कम होती है और लंबे समय तक प्रिंटर के भरोसेमंद प्रदर्शन में मदद मिलती है। इसका इंटीग्रेटेड इंक टैंक डिज़ाइन जगह भी कम घेरता है और रीफिल करते समय स्याही गिरने की परेशानी से बचाता है। प्रति पेज कम खर्च होने से लगातार प्रिंटिंग करने वालों के लिए यह काफी किफायती साबित होता है। वाई-फाई सपोर्ट और मोबाइल ऐप की मदद से फोन या टैबलेट से सीधे प्रिंट और स्कैन करना बेहद आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Epson EcoTank L3252
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 15 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 5.65 किलोग्राम

    खूबियां 

    • कम बिजली खपत के साथ में लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए हीट-फ्री टेक्नोलॉजी
    • छोटे घर में कम जगह घेरने से बचाने के लिए इंटीग्रेटेड इंक टैंक डिज़ाइन

    कमी

    • वाई-फाई कनेक्ट ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Brother HL-L2321D Laser Printer

    बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स से लेकर ऑफिस के जरुरी डॉक्यूमेंट्स को कम खर्च में प्रिंटिंग चाहिए, तो यह मोनोक्रोम लेज़र प्रिंटर बिल्कुल काम का साबित होता है। 30 पेज प्रति मिनट की स्पीड के साथ यह बड़े डॉक्यूमेंट भी बिना रुके जल्दी प्रिंट कर देता है, जिससे काम समय पर निपटता है। इस Laser Jet Printer की ऑटोमैटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग की सुविधा कागज़ की खपत कम करती है और कुल प्रिंटिंग खर्च को भी काफी हद तक घटा देती है। 250 शीट की बड़ी इनपुट ट्रे बार-बार पेपर भरने की झंझट से बचाती है, वहीं मैनुअल फीड स्लॉट मोटे कागज़, लेटरहेड या लिफाफों को आसानी से संभाल लेता है। 600 x 600 dpi और HQ1200 क्वालिटी टेक्स्ट को शार्प और साफ बनाए रखती है। USB कनेक्टिविटी, इनबॉक्स टोनर और सिंपल सेटअप के साथ यह प्रिंटर कम में ज्यादा काम करने वालों के लिए एक प्रैक्टिकल सोल्यूशन साबित होता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Brother HL-L2321D
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी 
    • प्रिटिंग तकनीक - लेजर
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 30 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 6.80 किलोग्राम

    खूबियां 

    • कुल प्रिटिंग खर्च को काफी हद तक कम करने के लिए ऑटोमैटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग
    • बार-बार पेपर भरने के झंझट से छुटकारे के लिए 250 शीट की बड़ी इनपुट ट्रे

    कमी

    • प्रिंटर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    04
  • Canon PIXMA E477 All in One Printer for Home

    पढ़ाई के नोट्स हों, बच्चों की असाइनमेंट, या फिर ज़रूरी दस्तावेज़ों की कॉपी, यह All in one Printer प्रिंट, स्कैन और कॉपी तीनों काम बिना झंझट संभाल लेता है। वाईफाई और यूएसबी कनेक्टिविटी की सुविधा इसे मोबाइल और लैपटॉप दोनों के साथ आराम से जोड़ देती है, जिससे तारों की परेशानी कम हो जाती है। इसमें रंगीन प्रिंट सपोर्ट के साथ साफ और शार्प आउटपुट मिलता है, जो 4800 x 600 डीपीआई रेजोल्यूशन की वजह से टेक्स्ट और तस्वीरों को क्लियर बनाता है। कम प्रिंट लागत इसे घर के उपयोग के लिए किफायती बनाती है, खासकर तब जब महीने में सीमित पेज प्रिंट करने हों। मोबाइल से सीधे प्रिंट करने की सुविधा, अलग-अलग पेपर साइज सपोर्ट और इंक एफिशिएंट डिज़ाइन इसे रोज़मर्रा की जरूरतों के हिसाब से भरोसेमंद बनाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Canon PIXMA E477
    • कनेक्टिविटी तकनीक - यूएसबी और वाई-फाई
    • प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
    • कलर - ब्लू और व्हाइट 
    • अधिकतम प्रिंट स्पीड (कलर) - 4 पीपीएम 
    • आइटम का वजन - 3.50 किलोग्राम

    खूबियां 

    • 4800 x 600 डीपीआई रेजोल्यूशन की वजह से रंगीन टेक्स्ट और क्लियर तस्वीरें 
    • जरुरत के हिसाब से अलग-अलग साइज पेपर सपोर्ट की सुविधा

    कमी

    • प्रिंटर की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: घर में उपयोग के लिए बजट प्रिंटर मॉडल्स

मॉडल

प्रिटिंग तकनीक

प्रिटिंग स्पीड (कलर)

अन्य फीचर्स

Canon PIXMA {MG2577s}

इंकजेट

4 पीपीएम

फ्लैटबेड स्कैनर, USB कनेक्टिविटी, A4 से लेकर छोटे फोटो साइज तक प्रिंट, मैनुअल डुप्लेक्स

HP Ink Advantage 4278

इंकजेट

5.5 पीपीएम

वायरलेस कनेक्टिविटी, एचपी स्मार्ट ऐप,  डुअल बैंड वाई फाई, ऑटोमैटिक डॉक्यूमेंट फीडर 

Epson EcoTank L3252

इंकजेट

15 पीपीएम

हीट फ्री टेक्नोलॉजी, इंटीग्रेटेड इंक टैंक डिज़ाइन,  वाई-फाई सपोर्ट

Brother HL-L2321D

लेजर

30 पीपीएम

ऑटोमैटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग, 250 शीट की बड़ी इनपुट ट्रे, USB कनेक्टिविटी, इनबॉक्स टोनर और सिंपल सेटअप

Canon PIXMA E477

इंकजेट

4 पीपीएम 

वाईफाई और यूएसबी कनेक्टिविटी, 4800 x 600 डीपीआई रेजोल्यूशन, अलग-अलग पेपर साइज सपोर्ट और इंक एफिशिएंट डिज़ाइन 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या घर के लिए सस्ता प्रिंटर रोज़ाना इस्तेमाल में अच्छा रहता है?
    +
    हाँ, यदि प्रिंटर की इंक/टोनर क्षमता और कॉस्ट-पर-पेज कम हो तो यह रोज़ाना प्रिंटिंग के लिए उपयुक्त रहता है।
  • प्रिंटर चुनते समय कौन-सी चीज़ सबसे ज़्यादा मायने रखती है?
    +
    प्रिंटर लेते समय उसका इकॉनॉमिकल इंक/टोनर खर्च, वायरलेस कनेक्टिविटी और आसान उपयोग सबसे ज़रूरी फीचर्स होते हैं।
  • क्या बजट प्रिंटर में फोटो प्रिंट भी सही आती है?
    +
    कुछ बजट प्रिंटर में फोटो-साइज़ प्रिंटिंग सेंसिबल क्वालिटी से मिल सकती है, पर प्रोफेशनल फोटो क्वालिटी प्रिंटर अलग होते हैं।