Hawkins के इन Pressure Cooker में पका खाना लगेगा और भी स्वादिष्ट!

भारतीय रसोई में Hawkins Cooker एक भरोसेमंद नाम है, जो दशकों से गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए मशहूर है। इसमें आपको अलग-अलग क्षमता और प्रकार वाले विकल्प मिलते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। फिलहाल, आप कुछ कुकर के विकल्प यहां भी देख सकते हैं।
हॉकिन्स प्रेशर कुकर के बेहतरीन विकल्प
हॉकिन्स प्रेशर कुकर के बेहतरीन विकल्प

प्रेशर कुकर की दुनिया में हॉकिन्स एक जाना-माना नाम है। यह सालों से बाजार में अपनी धाक जमाए हुए है, और भारतीय उपभोगताओं के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्प पेश करता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बढ़िया, टिकाऊ और अलग-अलग क्षमताओं वाले Hawkins Pressure Cooker के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपकी रसोई के लिए अच्छे हो सकते हैं। इनमें दाल, चावल, सब्जी, हलवा जैसी कई चीजें मिनटों में स्वादिष्ट स्वाद के साथ तैयार की जा सकती हैं। ये स्टेनलेस स्टील या फिर एल्युमीनियम से बने होते हैं, जो कि दोनों ही खाना पकाने के लिहाज से टिकाऊ और सुरक्षित माने जाते हैं। इनके अधिकतर मॉडलों को गैस स्टोव और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिस वजह से आपको दोनों के लिए अलग-अलग प्रेशर कुकर लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सुरक्षित हैंडल, लिड, और बेहतरीन क्वालिटी में आने वाले इन हॉकिन्स प्रेशर कुकर के विकल्प कुछ विकल्प नीचे देखे जा सकते हैं-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hawkins 3.5 Litre Triply Contura Pressure Cooker

    अगर आपके घर में 4-5 सदस्य रहते हैं, तो 3.5 लीटर क्षमता का यह प्रेशर कुकर उपयुक्त हो सकता है। इसका 3 मिमी मोटा तीन परतों वाला स्टेनलेस स्टील मटेरियल इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है, साथ ही इससे खाना जल्दी जलता नहीं है। यह एकसमान हीट बेस और किनारों के साथ आता है, जिससे खाना चिपकने या जलने की समस्या कम होती है और वह एक बराबर पकता है। इसे बनाने में इस्तेमाल की गई 18/8 सुपीरियर फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील खाना पकाने के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इसके किनारे घुमावदार है, जिससे अंदर की चीजों को चलाना और बाहर निकालना आसान रहता है। यह हैवी गाज वाले हीट डिफ्यूजिंग मेटल कोर के साथ आता है, जो खाने को तेज और एकसमान रूप से पकाता है।

    01
  • Hawkins Contura Black Pressure Cooker

    इस Hawkins प्रेशर कुकर की हार्ड एनाडॉइज्ड बॉडी खाने के साथ रिएक्ट नहीं करती है, जिससे इसमें सुरक्षित और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। इसकी ब्लैक बॉडी तेजी से गर्म होती है, जिससे समय, गैस या फिर बिजली तीनों की बचत हो सकती है। यह एक 5 Litre Cooker है, जो 5 से 7 सदस्यों वाले परिवार में आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्टेनलेस स्टील से बना मजबूत और टिकाऊ ढक्कन दिया गया है, जो कि एक सुरक्षित हैंडल के साथ आता है। इस प्रेशर कुकर का ढक्कन अंदर की तरफ फिट होता है, जो कि अंदर की भाप पूरी तरह से ना निकलने तक खुलता नहीं है। इसका टिकाऊ ब्लैक फिनिश कई सालों तक नए जैसा बना रह सकता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hawkins 5 Litre Ceramic Nonstick Pressure Cooker

    यह एक ऐसा प्रेशर कुकर है, जो खाने को चिपकने से बचाने के लिए अंदर की तरफ सेरेमिक नॉनस्टिक कोटिंग के साथ आता है। यह कोटिंग खाने को कम तेल में ही पकाने में मदद करती है। इस 5 लीटर प्रेशर कुकर को मीडियम साइज परिवार या फिर छोटी-मोटी पार्टी के लिए खाना तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बाहर की तरफ भी सेरेमिक कोटिंग की गई है, जो इसपर खरोंच के निशान या धब्बे पड़ने से बचाती है। यह अंदर की तरफ फिट होने वाले ढक्कन के साथ आता है, जो प्रेशर बने होने पर नहीं खुलता है। इसकी 4.06 मिमी मोटी सतह गैस और इंडक्शन दोनों पर चल सकती है, साथ ही गर्माहट को एकसमान रूप से फैलाने का काम करती है।

    03
  • Hawkins Aluminium 3 Litre Contura Pressure Cooker

    खाने को आसानी से चलाने और बाहर निकाने के लिए यह प्रेशर कुकर घुमावदार डिजाइन में आता है। इसमें प्रेशर बने होने पर ना खुलने वाला ढक्कन मिलता है, जो कि अंदर की तरफ फिट होता है। इसकी रबर गास्केट अंदर आसानी से भाप बनने में मदद करती है, ताकी खाना तेजी से पक सके। इस 3 Litre Cooker में एकसाथ 3-4 व्यक्तियों का खाना बनाया जा सकता है। इसमें शानदार मैट फिनिश मिलता है और एल्युमीनियम से बने होने के कारण यह टिकाऊ होने के साथ ही साफ-सफाई में भी आसान रहने वाला है। यह एक सुरक्षित हैंडल के साथ आता है, जो कि खाना पकते समय भी गर्म नहीं होता है। नीचे समतल डिजाइन होने के कारण इसे गैस स्टोव और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    04
  • Hawkins 2 Litre Classic Pressure Cooker

    2-3 व्यक्तियों का खाना एकसाथ तैयार करने के लिए 2 लीटर क्षमता वाला यह प्रेशर कुकर बढ़िया हो सकता है। इस हॉकिन्स कुकर को बनाने में शुद्ध वर्जिन एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे टिकाऊ के साथ ही खाना पकाने के लिए सुरक्षित बनाता है। इसमें बाहर की तरफ शानदार मिरर पॉलिश किया गया है, जिस वजह से यह देखने में भी अच्छा लगता है। 3.25 से 4.06 मिमी मोटी निचली सतह के साथ आने के कारण यह गर्मी को एकसमान रूप से फैलाते हुए खाने को जल्दी जलने या चिपकने से बचाता है। इसका बेहतर प्रेशर रेगुलेटर कम गैस खपत में खाना तैयार करने की सुविधा देता है। वहीं, अंदर फिट होने वाला ढक्कन अंदर का दबाव खत्म हुए बिना कुकर को बंद रखने में मदद करता है।

    05

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर विभिन्न कैटेगरी एक्सप्लोर की जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हॉकिन्स प्रेशर कुकर में किसी भी प्रकार का भोजन पकाया जा सकता है?
    +
    हां, हॉकिन्स प्रेशर कुकर दाल, चावल, सब्जियां, मांस और कई अन्य भारतीय व्यंजनों को पकाने के लिए बहुमुखी हैं।
  • हॉकिन्स प्रेशर कुकर की वारंटी कितने साल की होती है?
    +
    आमतौर पर, हॉकिन्स प्रेशर कुकर 5 साल की वारंटी के साथ आते हैं, लेकिन मॉडल और विक्रेता के अनुसार यह भिन्न हो सकती है।
  • एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील हॉकिन्स कुकर में क्या अंतर है?
    +
    एल्यूमीनियम कुकर हल्के होते हैं और जल्दी गर्म होते हैं, जबकि स्टेनलेस स्टील कुकर अधिक टिकाऊ, साफ करने में आसान और गैर-प्रतिक्रियाशील होते हैं।