आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। डिटॉक्स वॉटर बॉटल इसके लिए एक सरल लेकिन प्रभावी चीज साबित हो सकती है। यह आपको स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थों को आसानी से तैयार करने में मदद करती है, जो न केवल आपको हाइड्रेटेड रखते हैं बल्कि आपके डाइजेशन को बढ़ावा देने और हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। इन Detox Water Bottle की खासियत है कि इनमें फल या फिर सब्जियों आदि को डालने के लिए अलग से इनफ्यूजर दिया गया है। इससे इनक रस धीरे-धीरे बोतल में भरे गए पानी से साथ मिलता रहता है और आपको दिनभर के लिए एक बढ़िया डिटॉक्स पानी मिलता है। ये सभी हल्की और मजबूत हैं, जिन्हें आसानी से कॉलेज, ऑफिस, या फिर यात्राओं पर भी ले जाया जा सकता है।
नीचे देखिए 5 बढ़िया डिटॉक्स वॉटर बॉटल के विकल्प-
MILTON Infuser Plastic Water Bottle
यह Milton ब्रांड की डिटॉक्स बोतल है, जो कि दो के सेट में आती है। इसे हाई-क्वालिटी वाले बीपीए मुक्त मटेरियल से बनाया गया है, ताकी पानी में किसी प्रकार का हानिकारक तत्व ना मिलें। अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से यह इन्फ्यूजर बोतल फलों से युक्त पानी को स्टोर करने या यात्रा के दौरान अपने साथ ले जाने के लिए एकदम सही हो सकती है। इसमें मजबूत लिड के साथ ही चलते-फिरते आराम से पानी पीने के लिए ऊपर की तरफ एक स्पाउट भी दिया गया है। वहीं, चौड़े मुंह के कारण इन्फ्यूज़र वाले हिस्से में सामग्री डालना और बोतल को अच्छी तरह से साफ करना आसान हो सकता है। इस सेट में मिलने वाली दोनों बोतलों की क्षमता 1-1 लीटर है।
01
InstaCuppa Fruit Full Length Infuser Water Bottle
यह डिटॉक्स बोतल फ्लिप टॉप सिपर लिड और लॉक के साथ आती है, जिससे आसानी से पानी पिया जा सकता है और धूल-मिट्टी को अंदर जाने से रोकने के लिए ढक्कन बंद कर सकते हैं। इसमें हाइड्रेशन रिमाइंडर मार्किंग की गई है, ताकी आप समय-समय पर उसे देखकर पानी पीते रहें। इस Detox Water बोतल में सिपर लिड के साथ मेश फिल्टर भी दिया गया है, ताकी आप तक छना हुआ साफ पानी आ सके। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शानदार है, जो इसे हाथ में पकड़ने, बैकपैक में रखने या फिर गाड़ी के कप होल्डर में रखने योग्य बनाता है। इसमें पूरी लंबाई वाली इनफ्यूजर मिलता है, जिसमें आप फल-सब्जियों आदि को भर सकते हैं। वहीं, यह एक ब्रश के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Fruitalite Fruit Infuser Water Bottle
इस बोतल को सुरक्षित तरीके से पानी पीने के लिए बीपीए मुक्त ट्राइटन मटेरियल से बनाया गया है। यह लीक-प्रूफ डिजाइन में आती है, जिसके लिए इसमें आसानी से खुलने वाला ढक्कन और मजबूत सील दी गई है। इसका आरामदायक स्पॉट लूप बोतल को आसानी से पकड़ने में मदद करता है। वहीं, इस डिटॉक्स बोतल में पूरी लंबाई वाली ट्राइटन इनफ्यूजर बास्केट दी गई है, जो पानी में पड़े फल-सब्जियों का स्वाद आखिरी बूंद तक बनाए रखती है। इसमें एक सिलिकॉन से बनी सुरक्षित रिंग लगी हुआ है, जो पानी को लीक होने से बचाती है। बोतल को हाथ से फिलसलने से बचाने के लिए दोनों तरफ बेहतरीन ग्रिप डिजाइन दिया गया है। इसके साथ आपको एक स्लीव भी मिलता है, जिसे बोतल पर चढ़ाया जा सकता है।
03
CELLO Fruit Infuser Glass Water Bottle for Office
डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए यह Cello ब्रांड की बोतल 750 मिली की क्षमता में आती है। इसे सुरक्षित और हेल्दी तरीके से पानी पीने के लिए लेड मुक्त कांच से बनाया गया है। इसमें बिल्ट-इन फ्रूट इनफ्यूजर दिया गया है, ताकी फलों को सीधा पानी में डालने की बजाय अलग से बोतल में भरा जा सके। यह Water Bottle सुरक्षित लीकप्रूफ ढक्कन के साथ आती है, और साथ ही मजबूत बनावट इसे अपने साथ कहीं भी लेकर जाने के लिए टिकाऊ बनाता है। इसका चौड़े आकार वाला मुंह आपको बोतल में आसानी से पानी भरने या इसे साफ करने की सुविधा देता है। इसके अलावा आसानी से पकड़ने के लिए इसमें एक कैरी स्ट्रैप भी दिया गया है। यह फ्रिज और फ्रीजर में भी रखी जा सकती है।
04
Steelo 750ml x 1 pcs Sante Infuser Water Bottle
750 लीटर की क्षमता में आने वाली इस डिटॉक्स वॉटर बॉटल के साथ आप गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं। यह मजबूत और टिकाऊ प्लास्टिक मटेरियल से बनी है, जो यात्राओं के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। इसका हल्का और पतला डिजाइन इसे आसानी से बैग में रखने के लिए भी आसान बनाता है। इसमें मिलने वाला फ्लिप टॉप ढक्कन पानी को लीक होने से बचाता है और आसानी से पीने के लिए भी सही रहता है। वहीं, यह एक कैरी हैंडल के साथ आती है, जिसकी मदद से इसे आराम से हाथ में पकड़ा जा सकता है। इसका मटेरियल बीपीए मुक्त है, जो इसे पीने के पानी के लिए सुरक्षित बनाता है।
05
अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।