आपकी लंबी यात्रा को आसान बनाएंगे ये बड़े ट्रॉली बैग, सबकुछ आसानी से होगा पैक!

लंबी ट्रिप का प्लान बना लिया है, लेकिन छोटे और मीडियम साइज बैग में ठूस-ठूसकर सामान भरने की चिंता सता रही है। एक सही बड़े आकार का ट्रॉली बैग आपका काम आसान करेगा। इसमें कपड़े, जूते-चप्पल से लेकर जरूरत की हर चीज आसानी से फिट हो सकती है और आपकी यात्रा सुखद बनेगी।
लंबे सफर पर काम आएंगें ये बड़े ट्रॉली बैग्स
लंबे सफर पर काम आएंगें ये बड़े ट्रॉली बैग्स

लंबा सफर करना आसान नहीं है। जहां एक तरफ यात्रा के दौरान हमारा शरीर और दिमाग थक जाता है, तो वहीं इसके शुरू होने से पहले सबसे बड़ी परेशानी होती है सामान पैक करना। जाहिए है, लंबी ट्रिप पर जा रहे हैं तो सामान भी ज्यादा होगा। यह छोटे या मीडियम साइज लगेज बैग में अक्सर फिट नहीं होता। अगर आपको भी जल्द ही किसी लंबे सफर पर जाना है, तो बड़े आकार का Trolley Bag आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकी, यात्रा को आसान बनाने के लिए सिर्फ साइज मायने नहीं रखता। इसके लिए आपको एक विश्वसनीय ब्रांड, मटेरियल क्वालिटी, सुरक्षा सुविधाओं जैसी महत्वपूर्ण बातों पर भी गौर करना चाहिए। इन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी ट्रिप के लिए एक सबसे अच्छा सूटकेस चुन सकते हैं और सफर को आसान बना सकते हैं।

आइए नजर डालें 5 ऐसे बड़े ट्रॉली बैग पर, जो आपके अगले सफर के साथी बन सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • uppercase Topo (Large) 74 cms Hardsided Check-in Trolley Bag

    भारत के किसी कोने की यात्रा पर जा रहे हों, या फिर एक इंटरनेशनल ट्रिप पर! यह लार्ज ट्रॉली बैग आपके हर सफर में काम आएगा। आकार 76 सेमी है और 2000 दिनों तक की इंटरनेशनल वॉरंटी के साथ आता है, यानी सुरक्षा और सुविधा दोनों एकसाथ मिलेंगी। Make In India टैग के साथ यह अधिक विश्वसनीय बनता है और प्रीमियम रिसाइकिल मटेरियल पर्यावरण के लिहाज से अच्छा रहता है।

    आइए जानें कुछ खास बातें

    • सफर में गंदे होने वाले कपड़ों को साफ-सुथरे कपड़ों के साथ मिलाकर रखने की टेंशन नहीं लेनी होगी, क्योंकि इसमें अलग से लॉन्ड्री कंपार्टमेंट दिया गया है। वहीं, गीले कपड़ों को आप इसके वेट पाउच में रख सकते हैं।
    • अक्सर इस्त्री की हुईं शर्ट और साथ ही जूते-चप्पलों को यूं ही बैग में पैक करने की इच्छा नहीं होती। आपकी इस समस्या का हल इस लगेज बैग के शू और शर्ट पैकिंग क्यूब्स में मिलती है। इससे शर्ट में सिलवटें नहीं आती है और जूते कपड़ों से अलग रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- uppercase
    • आउटर मटेरियल- पॉलिस्टर
    • शेल टाइप- हार्ड
    • रंग- सफेद और नीला
    • स्टोरेज क्षमता- 124 लीटर
    • पॉकेट की संख्या- 3

    खूबियां

    • पुश बटन वाला हैंडल
    • 8-व्हील डिजाइन

    कमी

    • इस मॉडल में आपको सॉलिड पैटर्न का विकल्प नहीं मिलेगा।
    01
  • Aristocrat Altitude 8 Wheel Large Size (Check-in) Hard Case Trolley Bag

    रफ एंड टफ डिजाइन बड़ी स्टोरेज क्षमता इसे आपकी उन सभी लंबी यात्राओं के लिए आदर्श बनाता है, जहां अक्सर भाग-दौड़ में सामान्य क्वालिटी वाले बैग साथ छोड़ देते हैं। पानी और खरोंच के निशानों से सुरक्षित रहने की वजह से यह हार्ड केस ट्रॉली बैग सफर की मार को आसानी से झेल सकता है और अपने टिकाऊ पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल के साथ लंबे समय तक भी चलता है।

    आइए जानें कुछ खास बातें

    • 7-14 दिनों तक की लंबी ट्रिप के लिए यह Luggage Bag एकदम परफेक्ट रहन वाला है। इसमें आप 16 शर्ट, 5 ट्राउजर, 2 कोट, 4 जोड़ी जूते या चप्पल और साथ ही 2 टाइलेट्री बैग्स आराम से पैक कर सकते हैं।
    • सामान्य बैग में लॉक तो मिलता है, लेकिन उसका बाहर निकला डिजाइन देखने में बड़ा अजीब लगता है। इसी को खत्म करने के लिए ब्रांड के अपने इस बैग में फ्लश्ड कॉम्बीनेशन लॉक दिया है। इसकी वजह से सामान भी सुरक्षित रहेगा और लुक भी खराब नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aristocrat
    • शेल टाइप- हार्ड
    • पैटर्न- सॉलिड
    • रंग- भूरा
    • वजन- 4000 ग्राम
    • क्षमता- 106 लीटर

    खूबियां

    • 3 स्टेज ट्रॉली हैंडल
    • स्मूद डुअल व्हील्स

    कमी

    • ज़िपर की क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • American Tourister Ivy 2.0|Large Size Check-in Spinner Trolley Bag

    ब्रांड का भरोसा, मजबूती और स्टाइलिश लुक तीनों एकसाथ मिल जाएं, तो फिर क्या ही बात है! इस चेक-इन ट्रॉली बैग में आपको ये सभी चीजें मिलेंगी। इसे बेहतरीन मटेरियल से बनाया गया है और झटकों, गिरने, पहियों, ज़िप और हैंडल के लिए इसकी कड़ी टेस्टिंग की गई है। यह लार्ज साइज बैग 79 सेमी के आकार में आता है और इसमें कई शानदार रंग के विकल्प भी उपलब्ध हैं।

    आइए जानें कुछ खास बातें

    • बैग आकार में बड़ा है और सामान पैक करने के बाद वजन भी बढ़ जाएगा, फिर इसे लाना ले जाना मुश्किल होगा! अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है, क्योंकि इस ट्रॉली बैग का 8 पहियों वाला डिजाइन इसे आसानी से खींचने और खिसकाने में मदद करता है।
    • कीमतों चीजों को सूटकेस में साधारण सामान के साथ पैक करने में डर लगता है, तो इसकी छिपी हुई जेब आपके लिए ही बनी है। इसमें आप अपने महंगे आभूषण या कोई भी कीमती चीज सुरक्षित तरीके से छिपाकर पैक कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- American Tourister
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन लॉक
    • क्षमता- 104 लीटर
    • पैटर्न- सॉलिड

    खूबियां

    • माउंटेड कॉम्बीनेशन लॉक
    • फ्लेक्सी पैकिंग स्ट्रैप

    कमी

    • लॉक सही से काम ना करने की समस्या आ सकती है।
    03
  • Safari Genius Alley 75cm Large Size Check-in Trolley Bag

    यह एक लार्ज चेक-इन ट्रॉली बैग है, जो कि आपकी हफ्ते भर तक की ट्रिप या फिर परिवार के साथ घूमने जाने के लिए काफी अच्छा रहेगा। 75 सेमी आकार वाले इस सूटकेस पर 3 साल तक की इंटरनेशनल वॉरंटी भी मिलती है। वहीं, 360 डिग्री घूमने वाले ड्यूराटेक पहिए इसे एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशनों और किसी भी फर्श व सतह पर आराम से खींचने में मदद करते हैं।

    आइए जानें कुछ खास बातें

    • सफर के दौरान सामान चोरी होने या फिर बाहर निकलने की चिंता ना सताए, इसके लिए लगेज बैग में एंटी-थेफ्ट कॉम्बीनेशन लॉक के साथ ही टिकाऊ ज़िपर दिए गए हैं। ये सामान को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने का काम करते हैं।
    • जहां एडजस्टेबल हैंडल के साथ आप इस Suitcase Bag को अपनी सुविधा के हिसाब से आसानी से रास्तों पर खींच सकते हैं। वहीं, एक तरफ साइड ग्रैब हैंडल मिलने की वजह से सीढ़ियों का खराब रास्तों पर हाथ से उठाकर पकड़ने की भी सुविधा रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Safari
    • आउटर मटेरियल- प्लास्टिक
    • शेल टाइप- हार्ड
    • रंग- काला
    • पैटर्न- सॉलिड
    • स्टोरेज क्षमता- 113 लीटर

    खूबियां

    • प्रोटेक्टिव लग रेस्ट
    • वॉटर और स्क्रेच रेजिस्टेंट

    कमी

    • प्लास्टिक मटेरियल की क्वालिटी समय के साथ कमजोर हो सकती है।
    04
  • KAMILIANT by American Tourister Savvy|Trolley Bag

    भले ही यह लगेज ट्रॉली बैग आकार में बड़ा है, मगर पॉलीप्रोपाइलीन से बने होने की वजह से वजन में काफी हल्का रहता है। इसकी वजह से आपकी लंबी ट्रिप का सामान पैक करने के बाद यह आपको बोझिल नहीं लगेगा। हालांकी, ये बिल्कुल मत सोचें कि इसकी वजह से क्वालिटी से समझौता करना पड़ेगा। यह मजबूती और टिकाऊपन में भी उतना ही अच्छा रहने वाला है।

    आइए जानें कुछ खास बातें

    • आप अपने हफ्ते भर तक के सामान को आसानी से पैक कर सकें, इसके लिए इस सूटकेस में U आकार की पॉकेट दी गई हैं। वहीं, क्रॉस रिबन आपके सामान को एक जगह पर टिकाए रखने में मदद करता है, जिससे सामान निकालना और ढूंढना आसान रहता है।
    • 80 सेमी आकार वाले इस बैग को संभालना आपके लिए आसान रहे, इसके लिए डुअल पहियों के साथ एडजस्टेबल हैंडल भी दिया गया है। इससे ट्रॉली विभिन्न रास्तों पर आसानी से खिंच जाती है और आपको अपनी लंबाई के हिसाब से हैंडल भी सेट करने की सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Kamiliant
    • पहियों की संख्या- 8
    • लॉक टाइप- कॉम्बीनेशन
    • स्टोरेज क्षमता- 108 लीटर
    • रंग- सी ब्लू
    • स्टाइल- हार्ड शेल

    खूबियां

    • फुली लाइंड इंटीरियर
    • 3 डिजिट कॉम्बीनेशन लॉक

    कमी

    • लॉक से जुड़ी परेशानी आ सकती है।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लंबी यात्रा के लिए कितने लीटर का ट्रॉली बैग चाहिए?
    +
    लंबी यात्रा (10-15 दिन या उससे अधिक) के लिए आमतौर पर 70-100 लीटर क्षमता वाला ट्रॉली बैग उपयुक्त होता है। यह आपकी यात्रा की अवधि, मौसम और व्यक्तिगत पैकिंग आदतों पर भी निर्भर करता है।
  • क्या हार्डकेस ट्रॉली बैग सॉफ्टकेस से बेहतर होते हैं?
    +
    हार्डकेस ट्रॉली बैग बेहतर सुरक्षा और पानी प्रतिरोध प्रदान करते हैं, जबकि सॉफ्टकेस हल्के होते हैं और उनमें अधिक लचीली बाहरी जेबें होती हैं। चुनाव आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है: सुरक्षा बनाम लचीलापन और हल्कापन।
  • बड़े ट्रॉली बैग में सामान पैक करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
    +
    सबसे अच्छा तरीका है भारी वस्तुओं को नीचे और पहियों के पास रखना, कपड़ों को रोल करना या पैकिंग क्यूब्स का उपयोग करना, और खाली जगहों को छोटी वस्तुओं से भरना। इससे जगह का अधिकतम उपयोग होता है और वजन समान रूप से वितरित होता है।
  • बड़े ट्रॉली बैग में कौन सी आवश्यक सुविधाएं देखनी चाहिए?
    +
    एक बड़े ट्रॉली बैग में कुछ विशिष्ट सुविधाएं होनी चाहिए जो आपकी यात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बना सकें। इनमें मजबूत स्पिनर व्हील (जो 360 डिग्री घूम सकें), आरामदायक टेलीस्कोपिक हैंडल, TSA-अनुमोदित लॉक, कंपार्टमेंट और कंप्रेशन स्ट्रैप आदि शामिल हैं।
  • लंबी यात्रा के लिए ट्रॉली बैग का आदर्श आकार क्या होना चाहिए?
    +
    28 इंच या उससे बड़े ट्रॉली बैग लंबी यात्राओं के लिए आदर्श होते हैं, खासकर यदि आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं या बहुत सारा सामान ले जा रहे हैं।