पूरियों और पकौड़ों को सही तरह से तलने के लिए डीप फ्राइंग वाली छोटी कढ़ाई काफी बढ़िया रहती हैं। इनमें कम तेल में भी चीजों को अच्छी तरह तल सकते हैं। वहीं छोटा आकार होने के कारण इन्हें रखने के लिए ज्यादा जगह भी नहीं चाहिए होती है। इनमें आपको स्टेनलेस स्टील, कास्ट आयरन और इंडक्शन पर इस्तेमाल करने वाले जैसे विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार चुन सकते हैं। वहीं इनका डिजाइन भी काफी आकर्षक होता है।
नीचे आप इनके विकल्पों को देख सकते हैं।
Hawkins Futura 1.5 Litre Deep Fry Pan
हॉकिन्स भारत का एक बेहद लोकप्रिय ब्रांड है, जिसकी यह 1.5 लीटर की गोल तलवे वाली हार्ड एनोडाइज्ड कढ़ाई है। यह बहुत ही हल्की और टिकाऊ होती है। वहीं इसका काला स्लीक डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। Hawkins Kadai में आप पूरियां, पकौड़े, समोसे डीप फ्राई कर सकते हैं और साथ ही कम तेल में सब्जियां भी आसानी से बना सकते हैं।
हमने क्यों चुना?
- इसमें लंबे समय के बाद भी खरोंच नहीं आते और ना ही जंग लगता है।
- इसका गोल निचला हिस्सा तेल को बीच में रखता है, जिससे बहुत कम तेल में डीप फ्राइंग हो जाती है।
- इसके हैंडल पूरी तरह से मजबूत हैं, जो इस्तेमाल करते समय ढीले नहीं पड़ते।
- यह भारत के सबसे भरोसेमंद कुकवेयर ब्रांड्स में से एक है।
01
Prestige Platina Popular Stainless Steel Gas and Induction Compatible Kadai
यह प्रेस्टीज ब्रांड की 200 मिमी वाली प्रीमियम स्टेनलेस स्टील कढ़ाई है, जिसके साथ ग्लास का ढक्कन साथ आता है। इसका वजन भी ज्यादा भारी नहीं है और इसका फ्लैट डिजाइन इसे गैस और इंडक्शन दोनों पर आसानी से टिकने लायक बनाता है। Prestige की Kadai में आप डीप फ्राइंग के अलावा आप ग्रेवी वाली चीजें, पास्ता और सब्जियों को स्टीम भी कर सकते हैं।
हमने क्यों चुना?
- इसे आप गैस चूल्हे के साथ-साथ इंडक्शन कुकटॉप पर भी उपयोग कर सकते हैं।
- इसका मोटा तलवा गर्मी को एक समान फैलाता है जिससे खाना जलता नहीं है।
- कांच का ढक्कन होने से आप बिना ढक्कन हटाए अंदर पक रहे खाने को आसानी से देख सकते हैं।
- मिरर फिनिश लुक होने के कारण यह देखने में बेहद प्रीमियम लगता है और इसे साफ करना भी आसान होता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MILTON Pro cook 3-Layer Stainless Steel Kadhai
यह Milton प्रो कुक की 1.68 लीटर क्षमता वाली ट्राइप्लाई स्टेनलेस स्टील कढ़ाई है, जो तीन परतों से बनी है और इसी कारण इसका वजन थोड़ा भारी और मजबूत है। इस Kadhai में मछली, चिकन, समोसे और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों को डीप फ्राई करने और गाढ़ी ग्रेवी वाली डिशेस बनाने के लिए बढ़िया माना जाता है।
हमने क्यों चुना?
- इसमें एल्युमीनियम की परत दो स्टील परतों के बीच होती है, जो पूरी कढ़ाई में समान रूप से गर्मी पहुंचाती है।
- इसमें कोई हानिकारक केमिकल कोटिंग नहीं है, जिससे खाना पूरी तरह से सुरक्षित और हेल्दी रहता है।
- इसके हैंडल खाना बनाते समय बहुत ज्यादा गर्म नहीं होते और इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है।
- डीप फ्राइंग से लेकर उबलने वाले कामों के लिए यह बढ़िया रहता है।
03
Vinod Black Pearl Hard Anodised Non-Stick Deep Kadhai
विनोद कुकवेयर ब्रांड अपने टिकाऊपन और शानदार डिजाइन के कारण काफी पसंद किया जाता है। इसकी यह कढ़ाई 1.6 लीटर क्षमता के साथ आती है, जो हार्ड एनोडाइज्ड नॉनस्टिक है। इसमें ग्लास लिड साथ आती है। वहीं 3.25 मिमी मोटी बॉडी होने के बावजूद इसका वजन काफी ज्यादा भारी नहीं है।
हमने क्यों चुना?
- इसकी मोटी परत खाना जलने से बचाती हैं और कढ़ाई को लंबे समय तक टूटने या मुड़ने नहीं देती।
- इसकी नॉनस्टिक और एनोडाइज्ड परत के कारण इसमें डीप फ्राइंग और कुकिंग के लिए बहुत कम तेल लगता है।
- कंपनी इस 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी देती है, जो इसकी अच्छी क्वालिटी को दिखाता है।
- हार्ड एनोडाइज्ड फिनिश के कारण इसमें मेटल के कलछी या चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है और स्क्रैच भी नहीं लगते हैं।
04
The Indus Valley Stainless Steel Kadai
द इंडस वैली ब्रांड टॉक्सिनफ्री और नेचुरल कुकवेयर बनाने के लिए जाना जाता है। इसकी यह कढ़ाई 1.6 लीटर क्षमता के साथ आती है। इसकी के साथ इसमें एक मजबूत स्टील ढक्कन भी मिलता है। इसका वजन लगभग 840 ग्राम है, जो इसे मजबूत बनाता है। इसमें आप किसी भी तरह की डीप फ्राइंग, पकौड़े और सूखी सब्जियां आराम से बना सकते हैं।
हमने क्यों चुना?
- यह पूरी तरह से केमिकल-फ्री और बिना किसी कोटिंग के बनी है, जो सेहत के लिए एकदम सुरक्षित है।
- इसका मोटा ट्राइप्लाई बॉटम खाना चिपकने या जलने नहीं देता।
- इसे आप गैस स्टॉव के साथ-साथ इंडक्शन पर भी बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कांच के बजाय टिकाऊ स्टील का ढक्कन मिलने से इसके टूटने का डर भी नहीं रहता है।
05
ऐसे अधिक लेख के लिए अन्य कैटेगरी को देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।