अगर आपका बजट ₹2,999 तक है और आप एक बढ़िया क्वालिटी का इंडक्शन कुकटॉप तलाश रहे हैं, तो Amazon पर कई ऐसे ब्रांडेड कुकवेयर सेट मौजूद हैं जो ना सिर्फ इंडक्शन-फ्रेंडली हैं, बल्कि कम तेल में सेहतमंद खाना बनाने में मदद करते हैं। इनमें आपको तीन परत वाली स्टील और Granite नॉन-स्टिक कोटिंग वाले Cookware Sets आसानी से मिल जाएंगे, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ आपके कुकिंग अनुभव को अधिक आसान और सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे। सबसे खास बात है कि ये PFOA फ्री, 304 फूड-ग्रेड स्टील, टिकाऊपन और हीट डिस्ट्रीब्यूशन जैसी सुविधाएं के साथ आते हैं, जिस कारण यह काफी पसंद किए जाते हैं।
Amazon पर उपलब्ध ₹2,999 से कम कीमत में इंडक्शन के लिए 5 सबसे बेहतरीन Cookware Sets

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Prestige Stainless Steel 2 Pc Cookware Set with Glass Lid
रोजाना की कुकिंग के लिए यह एक मजबूत और टिकाऊ किचन सेट है। इस 2 पीस कॉम्बो में 24cm का फ्राईपैन और 24cm की कड़ाई शामिल है, जिसके साथ दोनों पर बिल्कुल फिट होने वाला एक कॉमन 24cm का टफन्ड ग्लास लिड भी मिलता है। इस सेट की सबसे खास बात है इसका इम्पैक्ट फॉर्ज्ड बॉटम। इसका भारी और मोटा बेस पूरे बर्तन में गर्मी को एकसमान फैलाता है, जिससे खाना नीचे नहीं चिपकता, जलता नहीं है और 30% तक एनर्जी की बचत होती है। यह कुकवेयर गैस स्टोव और इंडक्शन कुकटॉप दोनों के लिए उपयुक्त है। इसके सॉफ्ट-टच और हीट-रेसिस्टेंट हैंडल कुकिंग करते समय सुरक्षित ग्रिप देते हैं। यह सेट ISI सर्टिफाइड है और 5 साल की लंबी वारंटी के साथ आता है।
Bergner TriPro 4 Pcs Tri-Ply Stainless Steel Induction Bottom Cookware Set
यह लंबे समय तक साथ निभाने वाला एक टिकाऊ विकल्प है। इसमें 22cm की कड़ाई, 22cm का फ्राईपैन, 14cm का टी-पैन और कड़ाई व फ्राईपैन दोनों पर फिट होने वाला एक कॉमन स्टेनलेस स्टील लिड शामिल है। इस सेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3-लेयर बॉडी है, जिसमें दो स्टील परतों के बीच एल्युमीनियम कोर होता है। इससे बर्तन में गर्मी समान रूप से फैलती है, जिससे खाना जलता नहीं है और कम तेल में भी बेहतर कुकिंग होती है। यह कुकवेयर सेट्स इंडक्शन और गैस स्टोव दोनों पर काम करता है। इसके मजबूत कूल-टच हैंडल कुकिंग के दौरान गर्म नहीं होते और सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसे साफ करना बेहद आसान है और यह डिशवॉशर फ्रेंडली भी है। जो लोग सेहतमंद खाना बनाने के लिए केमिकल-फ्री स्टील बर्तनों की तलाश में हैं, उनके लिए यह सेट परफेक्ट रहेगा।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Prestige Omega Deluxe Granite Aluminium 3 Pcs Set
रोजाना की कुकिंग को आसान और हेल्दी बनाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प रहेगा। इस सेट में एक 28cm का ऑम्नि तवा, 24cm का फ्राईपैन और कांच के ढक्कन के साथ 24cm की कड़ाई मिलती है। इसकी सतह पर 5-लेयर नॉन-स्टिक ग्रेनाइट कोटिंग दी गई है, जो बेहद टिकाऊ और स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। इस पर आप कम से कम तेल या घी में डोसा, सब्जी और पराठे आसानी से बना सकते हैं। यह कुकवेयर गैस और इंडक्शन दोनों कुकटॉप के लिए उपयुक्त है। इसका मैट ब्लैक फिनिश और स्पैटर-कोटेड डिजाइन किचन को मॉडर्न लुक देगा। इसके एर्गोनॉमिक हैंडल ग्रिप को आरामदायक बनाते हैं।
Lifelong Triply 3-piece cookware Set
यह सेट भारतीय किचन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस 3-पीस सेट में 22cm की कड़ाई, 22cm का फ्राईपैन और चाय या दूध उबालने के लिए 14cm का सॉसपैन मिलता है। Tri-Ply स्टेनलेस स्टील तकनीक से बने होने के कारण यह बर्तन 30% तेजी से गर्म होता है, जिससे कुकिंग टाइम और गैस व बिजली की बचत होती है। इसमें खाना नीचे चिपकने या जलने की समस्या बिल्कुल नहीं आती। इसका फ्लैट इंडक्शन बॉटम इसे इंडक्शन कुकटॉप और नॉर्मल गैस स्टोव दोनों पर स्थिर रखता है। इसमें किसी भी तरह की केमिकल कोटिंग नहीं है, जिससे खाने का स्वाद और न्यूट्रिएंट्स सुरक्षित रहते हैं। मजबूत रिवेटेड हैंडल्स और ईजी-टू-क्लीन फिनिश के कारण यह सेट रोजाना के भारी इस्तेमाल के लिए बेहद उपयुक्त है।
Milton Pro Cook Induction Cookware
इस 5-पीस सेट में ढक्कन के साथ कड़ाई, फ्राईपैन, तवा और कुकिंग के लिए 2 नाइलोन स्पैटुला और लेडल शामिल हैं। इसका आकर्षक पीच कलर किचन के लुक को तुरंत बढ़ा देता है। इसमें PFOA-फ्री 5-लेयर टिकाऊ नॉन-स्टिक कोटिंग दी गई है, जिससे खाना बिल्कुल नहीं चिपकता और कम तेल में भी स्वादिष्ट भोजन तैयार होता है। कड़ाई का ग्लास लिड भाप को अंदर लॉक रखता है, जिससे खाना जल्दी पकता है। यह कुकवेयर इंडक्शन और गैस दोनों पर आसानी से काम करता है। इसके डिटैचेबल सॉफ्ट-टच हैंडल पकड़ने में सुविधाजनक हैं और किचन में जगह भी बचाते हैं।
नोट - इस लेख में दिए गए इंडक्शन कुकवेयर सेट्स की कीमतें मौजूदा अमेजन लिस्टिंग के अनुसार हैं। हालांकि, ऑफर्स के आधार पर कीमतें घट या बढ़ सकती हैं। इसलिए खरीदारी करने से पहले अमेजन पर सटीक कीमत जरूर चेक कर लें।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- इंडक्शन पर इस्तेमाल के लिए बर्तन किस मटेरियल का होना चाहिए?+इंडक्शन कुकटॉप केवल चुंबकीय बॉटम वाले बर्तनों पर काम करता है। इसलिए तीन परत वाले स्टेनलेस स्टील या बेस वाले नॉन-स्टिक बर्तन ही इंडक्शन पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
- क्या इंडक्शन-फ्रेंडली कुकवेयर को नॉर्मल गैस स्टोव पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है?+हां, लगभग सभी इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन के लिए अनुकूल होते हैं। आप इन्हें बिना किसी परेशानी के नॉर्मल गैस स्टोव पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नॉन-स्टिक कुकवेयर लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?+हां, जब भी आप नॉन-स्टिक बर्तन लें तो हमेशा ध्यान दें कि वह PFOA फ्री और हैवी मेटल फ्री हो और जो 100% टॉक्सिन-फ्री कोटिंग के साथ आते हैं।
- इंडक्शन कुकवेयर सेट को साफ और मेंटेन कैसे रखें ताकि वो लंबे समय तक चलें?+बर्तनों को गर्म हालत में तुरंत ठंडे पानी में ना धोएं। नॉन-स्टिक बर्तनों पर सॉफ्ट स्पंज और माइल्ड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें और कभी भी मेटल के स्कैचर का इस्तेमाल ना करें।
- क्या इंडक्शन पर खाना बनाते समय स्पेशल चम्मच की जरूरत होती है?+बर्तन के प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आप नॉन-स्टिक कुकवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सिलिकॉन या लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल करें ताकि कोटिंग खराब न हो। स्टेनलेस स्टील बर्तनों के लिए आप नॉर्मल स्टील के चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं।
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads