गर्मियों का मौसम आने के साथ किचन का काम भी बढ़ जाता है। ऐसे में यहां हम आपको आज 5 ऐसे किचन एसेंशियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Summer में काफी उपयोगी साबित होते हैं। ये प्रोडक्ट्स आपके काम को अधिक आसान बना सकते हैं। इनमें आपको लेमन स्क्वीजर, आइस क्यूब ट्रे, कुल्फी मोल्ड और फ्रूट मेशर जैसे प्रोडक्ट्स मिलेंगे, जो आपकी किचन की डेली लाइफ को आसान बना सकते हैं। ये प्रोडक्ट्स गर्मियों में बार-बार नींबू पानी, शिंकजी बनाने, बर्फ आसानी से जमाने और निकालने व आइसक्रीम बनाने में मददगार हैं। सबसे खास बात है कि यह साइज में काफी छोटे होते हैं जिससे आप इन्हें कहीं पर भी कम जगह में रख सकते हैं और इनका मजबूत व टिकाऊ मटेरियल इन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाता है। नीचे आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Eleven Rings Stainless Steel Finish Lemon Squeezer with Comfortable Handle
यह बेहद काम का किचन टूल है, जो खासकर गर्मियों के मौसम में काफी काम आता है जब नींबू पानी, शिकंजी या डिटॉक्स ड्रिंक्स बनाना होता है। यह मजबूत स्टेनलेस स्टील से बना है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और जल्दी खराब नहीं होता। इसका डिजाइन ऐसा होता है कि इसे पकड़ना आसान होता है और यह हाथों में फिसलता नहीं है। इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। बस नींबू को आधा काटकर इसमें रखना है और हल्का दबाव डालना है, जिससे सारा जूस आसानी से निकल जाता है। इसे साफ करना भी आसान है। इसे आपको बस पानी से धोना होता है। यह हल्का और साइज में छोटा होता है, जिससे इसे कहीं भी रख सकते हैं।
01
Sakoraware Multipurpose Ice Cream Scoop
गर्मियों में आइसक्रीम, कुल्फी या फ्रूट डेजर्ट जैसी चीजें अक्सर घर में बनती रहती है और ऐसे में यह स्कूप बहुत काम आ सकता है। इससे आप गोल और सुंदर शेप में आइसक्रीम निकाल सकते हैं, जिससे सर्विंग भी आकर्षक लगती है। इसके अलावा, आप इसे कुकी डो, मफिन बैटर या फल जैसे तरबूज निकालने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टेनलेस स्टील से बना होता है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ रहता है। इसमें स्प्रिंग हैंडल दिया गया है, जिससे आइसक्रीम आसानी से निकल जाता है। इसका हैंडल आरामदायक होता है, जिससे इसे पकड़ना आसान होता है और हाथों में दर्द नहीं होता। इसकी सफाई भी काफी आसान होती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HAZEL Aluminium Kulfi Mould Set of 6 with Stand
गर्मियों के लिए यह एक बेहतरीन किचन आइटम हो सकता है, जिससे आप घर पर ही स्वादिष्ट कुल्फी और आइसक्रीम बना सकते हैं। इस सेट में 6 मोल्ड, एक स्टैंड और आइसक्रीम स्टिक्स शामिल होते हैं, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। हर मोल्ड 130ml में आता है। यह मोल्ड एल्युमिनियम से बना होता है, जिससे यह जल्दी ठंडा होता है और कुल्फी जल्दी जमती है। इसका डिजाइन मजबूत होता है, जिससे यह टिकाऊ रहता है और आप इसे बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल बहुत आसान है।
03
CLOUDVALLEY Silicone Ice Cube Trays with Lids
गर्मियों में ठंडे पानी जैसे जूस, कोल्ड कॉफी या लेमोनेड बनाने के लिए आइस क्यूब बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में यह ट्रे इस काम को आसान और तेज बनाती हैं। यह ट्रे सिलिकॉन से बनी होती हैं, जिससे इनमें से बर्फ निकालना बहुत आसान होता है। इसमें ढक्कन भी दिया गया है, जिससे पानी गिरने का डर नहीं रहता और बर्फ साफ बनी रहती है। इस सेट में 3 ट्रे आती हैं, जिससे आप एक साथ ज्यादा आइस क्यूब बना सकते हैं। इसका खास डिजाइन इसे और आकर्षक बनाता है। यह ट्रे फूड-ग्रेड मटेरियल से बनी होती हैं, जिससे यह सुरक्षित रहती हैं। इसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं।
04
IMN 8" Stainless Steel Fruit Masher
यह एक ऐसा किचन टूल है जो गर्मियों में ड्रिंक्स बनाने के लिए बेहद काम आता है। यह खासतौर पर नींबू, पुदीना और फल को मैश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे जूस और फ्लेवर अच्छी तरह निकलता है, जिससे ड्रिंक का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। यह स्टेनलेस स्टील से बना होता है और इसमें नायलॉन टिप लगी होती है, जिससे यह मजबूत और सुरक्षित रहता है। इसका हैंडल पकड़ने में आरामदायक होता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान होता है। आप इसे लेमोनेड, मोजिटो, मॉकटेल या डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल छोटे से साइज का होता है, जिससे आप इसे आसानी से कहीं पर भी रख सकते हैं।
05
इसी तरह के लेख के लिए अन्य की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।