स्किपिंग रोप अब सिर्फ स्कूल का खेल नहीं रही। जो लोग घर पर कम समय में कार्डियो करते हैं, उनके बीच एडजस्टेबल स्किपिंग रोप्स का इस्तेमाल बढ़ गया है क्योंकि इनकी लंबाई अपने कद के हिसाब से बदली जा सकती है, जिससे वर्कआउट करना और भी आसान हो जाता है। जिस रस्सी में स्मूथ बेयरिंग सिस्टम होता है, वह तेजी से घूमती है। वहीं, फोम ग्रिप या टेक्सचर्ड हैंडल देर तक रस्सी कूदने पर पकड़ को आरामदायक बनाते हैं। Skipping Rope लेते समय केवल उसकी स्पीड़ देखना काफी नहीं है। हैंडल की पकड़, रस्सी का मटेरियल और लंबाई को एडजस्ट करने की सुविधा भी जरूरी होती है। बहुत लंबी या बहुत छोटी रस्सी कूदने की आपकी परफॉर्मेंस को बिगाड़ सकती है। वहीं, सही लंबाई वाली रस्सी आपके तालमेल को बेहतर बनाने में मदद करती है। नियमित रूप से रस्सी कूदने से हार्ट हेल्थ, बैलेंस और स्टेमिना में भी सुधार होता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया एडजस्टेबल स्किपिंग रोप विकल्प।
