अगर आप घर पर बॉडीवेट वर्कआउट, पुश अप्स या कैलीस्थेनिक्स ट्रेनिंग करते हैं, तो अच्छी ग्रिप और मजबूत सपोर्ट वाले पुश-अप बार बहुत फ़ायदेमंद हो सकते हैं। Push Up Bar का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये सामान्य पुश अप्स के दौरान कलाई पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं। हाथों को थोड़ा ऊपर रखने से आपकी मूवमेंट की रेंज बढ़ जाती है, जिससे छाती, कंधे और ट्राइसेप्स पर बेहतर असर पड़ता है। पुश-अप बार लेते समय तीन चीजें देखना सबसे ज़रूरी होता हैं जिसमें ग्रिप, स्टेबिलिटी और बॉडी मटेरियल शामिल है। कमज़ोर बेस वाले बार एक्सरसाइज़ करते समय हिल सकते हैं, इसलिए एंटी-स्लिप सपोर्ट और मज़बूत मेटल फ्रेम वाले बार्स ज़्यादा भरोसेमंद होते हैं। फोम ग्रिप कुछ आराम दे सकती है, लेकिन हेवी ट्रेनिंग के लिए बार की बनावट मज़बूत होनी चाहिए।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 5 बढ़िया पुश-अप बार विकल्प और जानें विस्तार से।
