घर के लिए बढ़िया Pull-Up Bar: रोजाना स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए देखें 5 टिकाऊ विकल्प

घर के लिए पुल-अप बार में 100 से 200 किलो तक वजन उठाने की क्षमता, मजबूत पकड़ और आसान लगने की सुविधा मिलती है। ये रोजाना स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए उपयोगी होते हैं और कम जगह में भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
घर के लिए बढ़िया पुल-अप बार
घर के लिए बढ़िया पुल-अप बार

घर पर स्ट्रैंथ ट्रेनिंग शुरू करने के लिए पुल-अप बार एक आसान और असरदार उपकरण माना जाता है। इन्हें लेते समय सबसे जरूरी चीजें होती हैं उसकी मजबूती, वजन सहने की क्षमता और सही पकड़। टॉप क्वालिटी वाले बार आमतौर पर 100 से 200 किलो तक वजन सह सकते हैं, जो अधिकतर लोगों के लिए पर्याप्त रहता है। दरवाजे पर लगने वाले Pull Up Bar में एडजस्टेबल लंबाई और बिना ड्रीलिंग के लगाने की सुविधा मिलती है, जिससे घर में उपयोग आसान हो जाता है। वहीं कुछ बार में एटी-स्लिप फॉम ग्रिप दी जाती है, जिससे पकड़ मजबूत रहती है और हाथों पर दबाव कम पड़ता है। अगर आप रोजाना वर्कआउट करना चाहते हैं, तो ऐसा बार चुनना बेहतर रहता है जिसमें मजबूत लॉकिंग सिस्टम, सही फिटिंग और कम से कम 120 किलो तक वजन सहने की क्षमता हो, ताकि लंबे समय तक सुरक्षित उपयोग किया जा सके।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया पुल-अप बार विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kobo Multifunctional Pull Up Bar

    घर पर अलग-अलग बॉडीवेट एक्सरसाइज करने के लिए यह मल्टीफंक्शनल पावर टावर उपयोगी रहता है। इसका डिजाइन ऐसा है कि आप एक ही सेटअप पर चिन अप, पुल अप और डिप्स जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे पूरे शरीर की ट्रेनिंग हो जाती है। इसमें 5 लेवल की हाइट एडजस्टमेंट दी गई है, जिससे बच्चे और बड़े दोनों अपने हिसाब से इसे सेट कर सकते हैं। मजबूत स्टील ट्यूब फ्रेम इसे स्थिर बनाता है, जिससे Exercise करते समय डगमगाहट कम होती है। 120 किलोग्राम तक की वजन क्षमता इसे नियमित उपयोग के लिए भरोसेमंद बनाती है। ओवरसाइज्ड फोम ग्रिप हाथों को आराम देता है और पकड़ मजबूत बनाता है, जिससे लंबे समय तक वर्कआउट करना आसान होता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन घर के अंदर आसानी से फिट हो जाता है, इसलिए बिना जिम जाए भी आप अपनी फिटनेस रूटीन बनाए रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Kobo 
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम वजन क्षमता - 120 किलोग्राम
    • माउटिंग टाइप - रैक माउंट
    • मटेरियल - अलॉय स्टील

    खूबियां 

    • बच्चों से लेकर बड़ें दोनों के हिसाब 5 लेवल की हाइट एडजस्टमेंट
    • हाथों को आराम देने और पकड़ को मजबूत बनाने के लिए ओवरसाइज्ड फोम ग्रिप

    कमी

    • बार की हाइट बदलने में दिक्कत होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • JIO HOME GYM Unisex Steel Power Tower 2

    यह उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो घर पर सामान्य लेकिन उपयोगी जिम सेटअप चाहते हैं। इस का फ्रेम एलॉय स्टील से बना है, जिससे यह मजबूत रहता है और रोज के इस्तेमाल में स्थिरता बनाए रखता है। इसमें एडजस्टेबल बैक सपोर्ट दिया गया है, जिसे आगे और पीछे अपनी सुविधा के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इससे डिप्स या अन्य एक्सरसाइज करते समय शरीर को सही सपोर्ट मिलता है और संतुलन बना रहता है। इसका साइज ऐसा रखा गया है कि यह ज्यादा जगह नहीं घेरता, इसलिए घर के कमरे में आसानी से फिट हो जाता है। लगभग 7 फीट ऊंचाई और 41 इंच टॉप बार की वजह से Pull Up और चिन-अप आराम से किए जा सकते हैं। मजबूत स्टील पाइप और स्थिर बेस इसे सुरक्षित बनाते हैं, जिससे एक्सरसाइज करते समय हिलने की समस्या कम होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Jio-Home
    • कलर - व्हाइट और ब्लैक
    • अधिकतम वजन क्षमता - NA
    • माउटिंग टाइप - रैक माउंट
    • मटेरियल - अलॉय स्टील

    खूबियां 

    • पुल-अप और चिन-अप आराम से करने के लिए लगभग 7 फीट ऊंचाई और 41 इंच टॉप बार
    • लंबे समय तक भरोसेमंद मजबूत स्टील पाइप डिजाइन

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dolphy Steel Free Standing Pull up Bar

    घर पर अलग-अलग तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने के लिए यह पावर टावर मल्टीफंक्शनल सेटअप देता है। एक ही मशीन पर पुल-अप, चिन-अप, डिप्स, पुश-अप, लेग रेज और क्रंचेस जैसी कई एक्सरसाइज की जा सकती हैं, जिससे पूरे शरीर की ट्रेनिंग कवर हो जाती है। इस Pull Up Bar का मजबूत स्टील फ्रेम लगभग 180 किलोग्राम तक वजन संभाल सकता है। बेस में दिए गए चौड़े पाइप और एंटी-स्लिप फीट इसे स्थिर रखते हैं, जिससे वर्कआउट करते समय हिलने की समस्या कम होती है। हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा से आप अपनी लंबाई और एक्सरसाइज के हिसाब से इसे सेट कर सकते हैं और वर्कआउट की तीव्रता भी बदली जा सकती है। फोम ग्रिप और पैडेड बैक व आर्म सपोर्ट शरीर को आराम देते हैं, जिससे लंबे समय तक एक्सरसाइज करना आसान होता है। इसका डिजाइन ऐसा है कि इसे घर में आसानी से लगाया और इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Dolphy Steel Free Bar
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम वजन क्षमता - 180 किलोग्राम
    • माउटिंग टाइप - रैक माउंट
    • मटेरियल - स्टर्डी स्टील

    खूबियां 

    • टॉप बार की हाइट को एडजस्ट करने की सुविधा
    • पुल-अप बार को जमीन पर स्टेबल रखने के लिए 4 एंटी-स्लाइड फीट

    कमी

    • पुल-अप बार की स्टेबिलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Zorex Fitness ZF-118 Multifunctional Power Tower

    अपर बॉडी और कोर स्ट्रेंथ पर काम करने के लिए इसमें आप पुल-अप, चिन-अप, पुश-अप और वर्टिकल नी रेज जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे हाथ, कंधे, पीठ और पेट की मांसपेशियों पर एक साथ काम होता है। इसका फ्रेम मोटे हेवी-ड्यूटी स्टील से बना है, जिससे यह स्थिर और टिकाऊ रहता है। 120 किलोग्राम तक की वजन क्षमता इसे नियमित Workout के लिए उपयुक्त बनाती है। सभी नट्स नॉन-स्लिप डिजाइन के हैं, जिससे इस्तेमाल के दौरान ढीलापन नहीं आता। बैकरेस्ट और एल्बो पैड दिए गए हैं, जो एक्सरसाइज के समय शरीर पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं। इससे लंबे समय तक ट्रेनिंग करना आसान होता है। एंटी-स्किड फुट प्रोटेक्टर बेस को फर्श पर स्थिर रखते हैं, जिससे मशीन हिलती नहीं है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Zorex Fitness
    • कलर - ब्लैक और लाल
    • अधिकतम वजन क्षमता - 120 किलोग्राम
    • माउटिंग टाइप - फ्लोर माउटिंग
    • मटेरियल - MS पाइप

    खूबियां 

    • पीठ से लेकर कंधो की जरुरत के लिए मल्टी एक्सरसाइज करने की सुविधा
    • एक्सरसाइज के समय शरीर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए बैकरेस्ट और एल्बो पैड

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • ONETWOFIT Multifunctional Wall Mounted Pull Up Bar

    अगर आप घर में जगह बचाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो यह वॉल माउंटेड सेटअप एक अच्छा विकल्प है। इसे दीवार पर फिट किया जाता है, जिससे फ्लोर स्पेस खाली रहता है और छोटा कमरा भी इस्तेमाल में आसान हो जाता है। मजबूत स्टील बॉडी इसे काफी स्थिर बनाती है और यह लगभग 440 पाउंड तक वजन संभाल सकता है। इसका मतलब है कि आप बिना चिंता के पुल-अप, चिन-अप और डिप्स जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह मल्टीफंक्शनल डिजाइन अलग-अलग एक्सरसाइज के लिए काम आता है, जैसे लेग रेज या Push-Up, जिससे चेस्ट, हाथ, पीठ और कोर पर एक साथ काम होता है। पैडेड बैक और आर्म सपोर्ट शरीर को आराम देते हैं, जिससे वर्कआउट के दौरान दबाव कम महसूस होता है और सही पोजिशन बनाए रखना आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - ONETWOFIT
    • कलर - ब्लैक
    • अधिकतम वजन क्षमता - 440 पाउंड
    • माउटिंग टाइप - वॉल माउंट
    • मटेरियल - अलॉय स्टील

    खूबियां 

    • हैवी ड्यूटी स्टील फ्रेम के साथ में 440 पाउंड तक वजन उठाने की क्षमता
    • वर्कआउट के दौरान कम्फर्ट के लिए पैडेड बैक और आर्म सपोर्ट

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना - घर के लिए बढ़िया पुल-अप बार

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Pull-Up Bar विकल्पों की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी साझा की है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

अधिकतम वजन क्षमता 

मटेरियल

Kobo

120 KG तक

अलॉय स्टील

Jio Home

NA 

अलॉय स्टील 

Dolphy Steel Free Bar

180 KG तक

स्टर्डी स्टील

Zorex Fitness

120 KG तक

MS पाइप

ONETWOFIT

440 पाउंड

अलॉय स्टील

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पुल-अप बार में कितनी वजन क्षमता होना जरूरी है?
    +
    कम से कम 120 किलो तक वजन सहने वाला बार लेना बेहतर रहता है, ताकि सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोग किया जा सके।
  • क्या बिना ड्रिलिंग वाला बार सुरक्षित होता है?
    +
    हाँ, अगर उसका लॉकिंग सिस्टम मजबूत हो और सही तरीके से लगाया जाए, तो यह सुरक्षित और उपयोग में आसान होता है।
  • क्या बिगनर्स भी पुल-अप बार का उपयोग कर सकते हैं?
    +
    हाँ, शुरुआत में एस्सिटेड पुल-अप या छोटे सेट से शुरू करके धीरे-धीरे ताकत बढ़ाई जा सकती है।