घर पर मसल बनाने के लिए डम्बल सबसे काम की फिटनेस इक्विपमेंट में गिने जाते हैं। इनकी मदद से चेस्ट, शोल्डर, बैक, हाथ और पैरों समेत पूरे शरीर की एक्सरसाइज की जा सकती है। आज कई Dumbbell Set एडजस्टेबल वेट के साथ आते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से वजन बढ़ाना या घटाना आसान हो जाता है। इससे अलग-अलग वजन के कई डम्बल लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि धीरे-धीरे वजन बढ़ाकर ट्रेनिंग करना, जिसे प्रोग्रेसिव ओवरलोड कहा जाता है, मसल और स्ट्रैंथ बढ़ाने का अहम तरीका है। इसलिए सही डम्बल सेट चुनना होम वर्कआउट को ज्यादा असरदार बना सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अलग-अलग वजन के साथ आने वाले 5 डम्बल सेट विकल्प।
Slovic Dumbbell Set [5 Kg Each]
हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग छूट जाए। अगर घर पर ही रोजाना वर्कआउट करना चाहते हैं, तो यह डम्बल सेट अच्छी शुरुआत हो सकता है।
होम वर्कआउट में क्यों आएगा काम?
- अगर आपका फिटनेस गोल सिर्फ बाइसेप्स नहीं, बल्कि पूरे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाना है, तो इन डम्बल्स के साथ शोल्डर प्रेस, स्क्वैट, लंज और कई दूसरी एक्सरसाइज की जा सकती हैं। इससे एक ही इक्विपमेंट से अलग-अलग मसल ग्रुप्स पर काम करना आसान हो जाता है।
- वेट ट्रेनिंग में इक्यूप्मेंट की अच्छी पकड़ भी उतनी ही जरूरी होती है। नॉन स्लिप कोटेड हैंडल हाथों में बेहतर ग्रिप देने में मदद करता है, जबकि कॉम्पैक्ट डिजाइन इस्तेमाल के बाद इन्हें आसानी से स्टोर करने की सुविधा देता है।
01
FITRXX Rubber Coated Hexa Dumbbell Set (7.5 kg Pair)
अगर आपका वर्कआउट अब बिगिनर्स से आगे बढ़ चुका है, तो ऐसे डम्बल्स चुनना बेहतर रहता है जो लंबे समय तक साथ निभाएं। यह रबर कोटेड हेक्सा डम्बल सेट घर पर दमदार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वालों के लिए अच्छी पसंद हो सकता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्यों रहेगा भरोसेमंद?
- अगर आप चेस्ट, शोल्डर, बैक और लेग्स जैसी अलग-अलग मसल्स पर काम करते हैं, तो यह डम्बल सेट कई तरह की एक्सरसाइज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए एक ही जोड़ी से पूरे शरीर की ट्रेनिंग करना आसान हो जाता है।
- घर पर वेट ट्रेनिंग करते समय सुरक्षा भी जरूरी होती है। हेक्सा डिजाइन डम्बल्स को लुढ़कने से रोकने में मदद करता है, जबकि रबर कोटिंग फर्श पर खरोंच और अनावश्यक आवाज को कम रखने में सहायक रहती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Slovic Dumbbell Set 20 KG (10 KG x 2)
घर पर मसल्स बनाने का फिटनेस गोल है, तो समय के साथ वेट भी बढ़ाना पड़ता है। ऐसे में हल्के डम्बल्स जल्दी छोटे पड़ सकते हैं। यह 20 किलो डम्बल सेट उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो डेली स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं और अपनी एक्सरसाइज को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।
हेवी वर्कआउट के लिए क्यों है सही?
- अगर आपकी ट्रेनिंग में बेंच प्रेस, रो, स्क्वैट या दूसरे कंपाउंड एक्सरसाइज शामिल हैं, तो यह जोड़ी अलग-अलग मसल ग्रुप्स पर बेहतर तरीके से काम करने का मौका देती है। इसलिए धीरे-धीरे स्ट्रैंथ बढ़ाने पर काम किया जा सकता है।
- भारी वेट डम्बल होने के साथ अच्छी पकड़ सबसे ज्यादा मायने रखती है। एंटी स्किड हैंडल बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है, जबकि रबर कोटिंग फर्श पर वर्कआउट के दौरान आवाज कम रखने में सहायक रहती है।
03
FITRXX Pair of 12.5kg Rubber Coated Round Bouncer Dumbbells
कुछ लोग वेट ट्रेनिंग में सिर्फ रेप्स नहीं बढ़ाते, बल्कि धीरे-धीरे भारी वजन भी उठाना शुरू करते हैं। यह 12.5 किलो डम्बल सेट ऐसे ही वर्कआउट के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी डेली और हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग के लिए भरोसा देती है।
हेवी ट्रेनिंग में क्यों रहेगा उपयोगी?
- अगर आपका फोकस शोल्डर, चेस्ट, बैक और आर्म्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने पर है, तो यह जोड़ी अलग-अलग स्ट्रेंथ एक्सरसाइज को ज्यादा मुश्किल बनाने में मदद करती है। इसलिए मसल्स पर बेहतर लोड डालना आसान हो जाता है।
- घर पर भारी डम्बल्स इस्तेमाल करते समय फर्श की सुरक्षा भी जरूरी होती है। रबर कोटिंग झटकों और आवाज को कम रखने में मदद करती है, जबकि एर्गोनोमिक हैंडल मजबूत पकड़ देता है, जिससे हर रेप के दौरान बेहतर कंट्रोल बना रहता है।
04
Flexnest Adjustable Iron Dumbbells Set
अगर घर में अलग-अलग वजन के कई डम्बल रखने की जगह नहीं है, तो एडजस्टेबल डम्बल ज्यादा समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकते हैं। Flexnest का यह सेट इसी जरूरत को पूरा करता है। एक ही जोड़ी में अलग-अलग वेट चुनने की सुविधा मिलने से होम जिम ज्यादा व्यवस्थित रहता है।
होम जिम के लिए क्यों है खास?
- अगर आपकी एक्सरसाइज में हर मसल ग्रुप के लिए अलग वजन चाहिए, तो डायल घुमाकर कुछ ही सेकंड में 2.5 से 24 किलो तक वजन बदला जा सकता है। इससे वर्कआउट के बीच समय भी बचता है और ट्रेनिंग का फ्लो भी बना रहता है।
- एक डम्बल सेट की जगह कई जोड़ी रखने से कमरा जल्दी भर जाता है। यह एडजस्टेबल डिजाइन कम जगह में कई वेट्स का काम कर देता है, इसलिए छोटे होम जिम के लिए भी यह एक प्रैक्टिकल विकल्प बन जाता है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इसे भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।