क्या वायरलेस नेकबैंड वायर्ड ईयरफोन से बेहतर होते हैं? इन 4 बातों से कंफ्यूजन करें दूर

वायरलेस नेकबैंड बेहतर हैं या वायर्ड ईयरफोन, यह पूरी तरह से आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। नेकबैंड सुविधा और उलझने की झंझट न होने के मामले में बेहतर हैं, जबकि वायर्ड ईयरफोन ऑडियो की क्वालिटी, भरोसेमंदता और कीमत के मामले में आगे हैं। ऐसे में दोनों में से किसी का भी चुनाव आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।
क्या वायरलेस नेकबैंड वायर्ड ईयरफोन से अच्छे हैं? समझिए पूरी बात
क्या वायरलेस नेकबैंड वायर्ड ईयरफोन से अच्छे हैं? समझिए पूरी बात

क्या आप अभी भी वायर्ड ईयरफोन से उलझते रहते हैं या वायरलेस नेकबैंड की आजादी चाहते हैं? यह सवाल कई ऑडियो प्रेमियों को परेशान करता है। सीधे शब्दों में कहें तो, 'बेहतर' विकल्प आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है। ऐसे में दोनों के बीच में अंतर समझने के लिए आपको कुछ खास पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। ये अंतर कुछ इस प्रकार से रहने वाले हैं-

साउंड क्वालिटी: क्या वायरलेस नेकबैंड वायर्ड ईयरफोन को मात दे सकते हैं?

साउंड क्वालिटी किसी भी ऑडियो डिवाइस का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। पारंपरिक रूप से, वायर्ड ईयरफोन को उनकी सीधी कनेक्टिविटी और सिग्नल लॉस की कम संभावना के कारण बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता रहा है। वहीं, वायरलेस नेकबैंड ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करते हैं, जिसमें ऑडियो कम्प्रेशन शामिल होता है, जो कुछ हद तक साउंड की क्लेरिटी और डिटेल को प्रभावित कर सकता है। इसी कारण से, बिना किसी बदलाव के ऑडियो क्वालिटी के मामले में वायर्ड ईयरफोन अक्सर बेहतर विकल्प बने रहते हैं।

आराम और पोर्टेबिलिटी: कौन सा आपके लाइफस्टाइल के लिए है परफेक्ट?

आराम और पोर्टेबिलिटी आपकी रोजमर्रा की लाइफ के लिए महत्वपूर्ण हैं। वायरलेस नेकबैंड तारों के झंझट से दूर रखते हैं और आपके गले के चारों ओर आराम से फिट होते हैं, जिससे वे वर्कआउट, जॉगिंग या यात्रा के लिए आदर्श बन जाते हैं। इन्हें आसानी से फोल्ड करके जेब या बैग में रखा जा सकता है। वायर्ड ईयरफोन कॉम्पैक्ट होते हैं लेकिन उनके तार अक्सर उलझ जाते हैं। हालांकि, वायर्ड ईयरफोन को चार्ज करने की चिंता नहीं होती और वे प्लग-एंड-प्ले सुविधा प्रदान करते हैं। नेकबैंड के मैग्नेटिक ईयरबड्स भी एक सुविधा है जो उन्हें गिरने से बचाते हैं जब उपयोग में न हों।

बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी: क्या वायरलेस नेकबैंड एक समस्या हो सकता है?

वायरलेस नेकबैंड को लगातार चार्ज करने की आवश्यकता होती है, जो उनकी सबसे बड़ी लिमिट हो सकती है। अधिकांश नेकबैंड 8-15 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, जो एक दिन के उपयोग के लिए काफी है, लेकिन लंबी यात्राओं पर आपको पावर बैंक की आवश्यकता हो सकती है। वायर्ड ईयरफोन को बैटरी की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे वे हमेशा उपयोग के लिए तैयार रहते हैं। कनेक्टिविटी के मामले में, वायरलेस नेकबैंड ब्लूटूथ के जरिए जुड़ते हैं, और इनकी कनेक्टिविटी आसपास के वातावरण पर निर्भर करती है। वायर्ड ईयरफोन सीधे कनेक्शन के कारण अधिक स्टेबल और विश्वसनीय होते हैं, बिना किसी कनेक्टिविटी ड्रॉप की चिंता के।

कीमत और स्थायित्व: आपके बजट के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है?

कीमत के मामले में, एंट्री-लेवल वायर्ड ईयरफोन आमतौर पर वायरलेस नेकबैंड की तुलना में काफी सस्ते होते हैं, जो उन्हें बजट-अनुकूल विकल्प बनाते हैं। हालांकि, मिड-रेंज और हाई-एंड सेगमेंट में, दोनों की कीमतें ओवरलैप हो सकती हैं। सस्टेनिबिलटी के मामले में, वायर्ड ईयरफोन के तार टूटने या खराब होने का खतरा होता है, जबकि वायरलेस नेकबैंड में बैटरी लाइफ कम होने या ब्लूटूथ मॉड्यूल में समस्या आने का जोखिम होता है। उचित देखभाल और क्वालिटी बिल्ड मटेरियल दोनों की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।

इन मुख्य अंतरों को समझकर आप अपनी जरूरत के अनुसार नीचे दिए गए विकल्पों में से अपने लिए वायरलेस नेकबैंड या वायर्ड ईयरफोन में से किसी एक को चुन सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OnePlus Bullets Wireless Z3 in-Ear Neckband

    OnePlus ब्रांड का यह वायरलेस नेकबैंक 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के बाद करीब 27 घंटे तक चल सकता है। वहीं, एकबार फुल चार्ज होने के बाद आपको 36 घंटे तक का बैकअप मिलता है। कुल मिलाकर ऑफिस की मीटिंग्स लेनी हों या लंबे सफर में गाने सुनने हों इसकी बैटरी आपका पूरा साथ निभाती है।

    ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

    • रास्ते में चलते-फिरते किसी से कॉल पर बात कर रहे हों या फिर ट्रेन में बैठे वीडियो कॉल करनी हो, इसकी AI नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी बाहर के शोर से आपकी बातचीत में रूकावट नहीं आने देती है।
    • सूफी गाना हो या फिर बेस से भरा पॉप म्यूजिक इसमें मिलने वाले 4 प्रीसेट EQ मोड्स के जरिए आप गानों को उनकी सटीक ऑडियो में सुन सकते हैं। इससे आपको एक असली साउंड अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- E307A
    • चार्ज टाइम- 10 मिनट
    • बैटरी लाइफ- 27 घंटा
    • वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • कंट्रोल मेथेड- पुश बटन

    खूबियां

    • गूगल फास्ट पेयर
    • स्किन फ्रेंडली और वॉटर रेजिस्टेंट

    कमी

    • इसका माइक कभी-कभार सही तरह काम नहीं करता है।
    01
  • XIAOMI Wired in-Ear Earphones with Mic

    चार्जिंग की झंझट से दूर कभी-भी और कहीं भी म्यूजिक सुनने या कॉल पर बात करने के लिए आप इस XIAOMI ईयरफोन को चुन सकते हैं। अपने 10 mm ड्राइवर्स के साथ यह बेस से भरपूर ऑडियो देता है। वजन में हल्का और एंटी-स्लिप डिजाइन में आने की वजह से इसे कैरी करना आसान रहता है, जिससे इसके फिसलने का डर नहीं रहता।

    इसके खास फीचर्स पर दें ध्यान

    • अगर आप ईयरफोन का इस्तेमाल सिर्फ गाने सुनने या फिल्में देखने के लिए नहीं, बल्कि कॉल पर बात करने के लिए करते हैं! तो इसका इन-बिल्ट माइक आपका काम आसान करता है, जो कि बेहतरीन HD क्वालिटी देता है।
    • साधारण ईयरफोन की तरह इसकी केबल उलझती नहीं है, जिस वजह से बैग में भी इसे आराम से रख सकते हैं। वहीं, 1.2 मीटर की लंबाई इसे फोन से कनेक्ट करके आराम से जेब तक पहुंचाने या हाथ में पकड़ने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
    • हेडफोन जैक- 3.5 mm
    • इनक्लोजर मटेरियल- सिलिकॉन
    • ईयरपीस आकार- गोल
    • मॉडल नंबर- YDJC01JY

    खूबियां

    • वन-टच प्ले बटन
    • मजबूत L आकार का AUX

    कमी

    • कुछ लोगों को इसके ईयरबड्स शायद आरामदायक ना लगें।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • realme Buds Wireless 5 ANC in Ear Bluetooth Headphones

    अगर आपको लगता है कि नेकबैंड अच्छा बेस नहीं देते, तो शायद आप गलत हैं! Realme का यह वायरलेस नेकबैंड 13.6mm के डायनमिक बेस ड्राइवर के साथ आता है, जो गानों की पूरी गूंज आपतक पहुंचाता है। वहीं, डुअल डिवाइस कनेक्शन के जरिए इसे एकसाथ दो डिवाइसों से भी जोड़ा जा सकता है।

    आपकी सुविधा बढ़ाएंगें ये फीचर्स

    • सबसे पहले तो बार-बार चार्जिंग से दूर रखने वाली 38 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, अगर इसे चार्ज करना भूल गए हैं और कहीं जल्दबाजी में निकलना है, तो बस 10 मिनट का समय दें और यह 20 घंटे तक के लिए चार्ज हो जाएगा।
    • जहां एक तरफ 50dB का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन कॉलिंग के दौरान बाहर के शोर-शराबे से बचाता है। वहीं, दूसरी तरफ आपको गेम खेलते वक्त इसके 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के जरिए एक शानदार ऑडियो मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
    • रंग- मिडनाइट ब्लैक
    • इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 4000 Hz
    • कंट्रोल मेथेड- ऐप

    खूबियां

    • 360° स्पेशल ऑडियो इफेक्ट
    • मैग्नेटिक इंस्टेंट कनेक्शन

    कमी

    • इसका डुअल कनेक्टिविटी फीचर सही से काम नहीं करता है।
    03
  • JBL C100SI Wired In Ear Headphones With Mic

    JBL की बाकी ऑडियो डिवाइस की तरह इस ईयरफोन में भी ब्रांड का सिग्नेचर साउंड सुनने को मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि, इसमें S, M और L तीन अलग-अलग साइज के ईयरटिप मिलते हैं। इन्हें आप अपने आराम और फिटिंग के अनुसार लगा सकते हैं, जिससे लंबे समय तक ईयरफोन लगाना सहज रहता है।

    फीचर्स ऐसे जो दिल जीत लें

    • भले ही यह एक वायर्ड ईयरफोन है, इसके बाद भी आपको वॉइस असिस्टेंट की सुविधा देता है। इसमें दिए गए इन-लाइन माइक बटन को लंबा दबाकर आपको बस बोलना होगा और आप गूगल नाउ फंक्शन को एक्टिवेट कर सकते हैं।
    • अगर साधारण ईयरफोन से कॉल पर बात करते समय बाहर का शोर आपको भी परेशान करता है, तो इसका नॉइज कैंसिलेशन आपके बहुत काम आने वाला है। यह आस-पास के शोर के बिना आपको साफ आवाज के साथ कॉल पर बात करने का अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • सेंसिटिविटी- 103 dB
    • हेडफोन जैक- 3.5 mm
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • मॉडल नंबर- JBLC100SIUBLK
    • केबल लंबाई- 1.2 मीटर

    खूबियां

    • प्रीमियम मैटालिक फिनिश
    • जेबीएल प्योर बेस

    कमी

    • कुछ समय बाद केबल बीच-बीच से टूटने की समस्या हो सकती है।
    04
  • boAt Rockerz 255 Pro+, 60H Battery, Fast Charge

    भले ही केबल वाले ईयरफोन के मुकाबले वायरलेस नेकबैंड को चार्ज करने की जरूरत होती है। मगर, इस boAt नेकबैंड की 60 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट से दूर रखती है। घर के अंदर बैठकर फिल्में देखनी हों या फिर रास्तें में दिमाग शांत रखने के लिए गाने सुनने हों IPX7 रेटिंग इसे हर जगह के लिए सुरक्षित बनाती है।

    इन फीचर्स के साथ यह बनेगा आपकी पसंद

    • इसकी लंबी बैटरी ही इसकी खासियक नहीं है, बल्कि ASAP चार्ज के साथ आप मात्र 10 मिनट में इसे लंबे इस्तेमाल के लिए फटाफट चार्ज कर सकते हैं। सुबह ऑफिस की जल्दबाजी या ट्रेवल में यह फीचर आपको बहुत साथ देता है।
    • इसके दोनों ईयरबड्स में मैग्नेट यानी चुंबक लगा हुआ है, जिससे इस्तेमाल ना होने पर ये आपस में चिपक जाते हैं। इसकी वजह से नेकबैंड के गिरने का डर कम रहता है और साथ ही केबल एकसाथ भी जुड़ी रहती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- एक्टिव ब्लैक
    • ब्लूटूथ वर्जन- 5
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
    • ऑडियो ड्राइवर साइज- 10 मिमी
    • कंट्रोल टाइप- वॉइस कंट्रोल

    खूबियां

    • बोट सिग्नेचर साउंड
    • बीस्ट मोड की सुविधा

    कमी

    • इसका नॉइज कैंसिलेशन ज्यादा प्रभावी नहीं है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करिए।

    05
  • boAt Bassheads 211 Wired Earphones

    जब 10 मिमी ड्राइवर के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड मिलता है, जो एक जादू होता है जो आपके गाने सुनने का अनुभव बदल सकता है। वहीं, बिल्ट-इन माइक्रोफोन की वजह से कॉल आने पर फोन जेब से निकालने की जरूरत नहीं पड़ती, सीधा ईयरफोन से रिसीव करके आप आराम से बातचीत कर सकते हैं।

    इन फीचर्स का तालमेल अनुभव को बदलेगा

    • बिना किसी ताममाझ के आसानी से फोन उठाना, म्यूजिक बदलने, रोकने, बंद करने का काम एक ही बटन से हो जाता है। मल्टी-फंक्शन कंट्रोल बटन इसे टेक्नोलॉजी का कम ज्ञान रखने वालों के लिए परफेक्ट बनाता है।
    • लंबे समय तक गेम खेलने हों, गाने सुनने हों या फिर स्ट्रीमिंग करनी हो इसके ईयरबड्स कानों में अच्छी तरह फिट हो जाते हैं। वहीं, यह वजन में इतना हल्का है, कि इसकी केबल आपको बोझ नहीं लगती और इसे आराम से समेटकर भी रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
    • हेडफोन जैक- 3.5 मिमी
    • इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
    • रंग- ऑफ व्हाइट ऑरेंज
    • कनेक्टिविटी- वायर्ड

    खूबियां

    • 120 सेमी लंबी केबल
    • इन-लाइन माइक्रोफोन

    कमी

    • कुछ लोगों के लिए ईयरबड्स का आकार थोड़ा बड़ा हो सकता है।
    06

निष्कर्ष: अगर आप ज्यादा घूमते-फिरते हैं, अक्सर कॉल करते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो वायरलेस नेकबैंड चुनें। अगर आप बिना बैटरी की चिंता किए सिंपल, भरोसेमंद और बेहतरीन साउंड चाहते हैं, तो वायर्ड ईयरफोन चुनें। कुल मिलाकर, दोनों में से किसी एक का चुनाव पूरी तरह से आपकी प्राथमिकताओं और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।

गैजेट गली पर देखिए ऐसी ही अन्य डिवाइसों से जुड़ी जानकारियां।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या वायरलेस नेकबैंड में वायर्ड ईयरफोन जितनी अच्छी साउंड क्वालिटी होती है?
    +
    आमतौर पर, वायर्ड ईयरफोन बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं क्योंकि उनमें डेटा कम्प्रेशन कम होता है। हालांकि, उन्नत ब्लूटूथ कोडेक्स वाले वायरलेस नेकबैंड अब बहुत अच्छी ऑडियो गुणवत्ता दे रहे हैं जो अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए पर्याप्त है।
  • वर्कआउट के लिए वायरलेस नेकबैंड या वायर्ड ईयरफोन में से कौन सा बेहतर है?
    +
    वर्कआउट के लिए वायरलेस नेकबैंड आमतौर पर बेहतर होते हैं क्योंकि वे तारों के झंझट से मुक्ति प्रदान करते हैं, जिससे गतिशीलता बढ़ती है और पसीना प्रतिरोधी (sweat-resistant) मॉडल भी उपलब्ध होते हैं।
  • वायर्ड ईयरफोन और वायरलेस नेकबैंड में क्या अंतर है?
    +
    मुख्य अंतर कनेक्टिविटी का है: वायर्ड ईयरफोन तार के माध्यम से जुड़ते हैं, जबकि वायरलेस नेकबैंड ब्लूटूथ का उपयोग करते हैं। वायर्ड को चार्जिंग की आवश्यकता नहीं होती, जबकि वायरलेस को होती है। वायर्ड में आमतौर पर कम लेटेंसी होती है।
  • कौन सा विकल्प अधिक टिकाऊ है, नेकबैंड या वायर्ड ईयरफोन?
    +
    दोनों की टिकाऊपन उनकी निर्माण गुणवत्ता और उपयोग पर निर्भर करती है। वायर्ड ईयरफोन में तार टूटने का जोखिम होता है, जबकि नेकबैंड में बैटरी खराब होने या वायरलेस मॉड्यूल में समस्या आने का। उचित देखभाल से दोनों लंबे समय तक चल सकते हैं।
  • क्या वायरलेस नेकबैंड की कनेक्टिविटी में समस्या आती है?
    +
    कभी-कभी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में रुकावट या रेंज की समस्या आ सकती है, खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में। हालांकि, उन्नत ब्लूटूथ तकनीकें इस समस्या को काफी हद तक कम करती हैं।