लैपटॉप की छोटी स्क्रीन पर काम करना, बार-बार टैब्स बदलना और ट्रैवलिंग के दौरान काम को आसान बनाए रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या का सबसे आसान और स्मार्ट समाधान हैं Portable Monitors, ये स्क्रीन साइज में बड़े, वजन में हल्के और इतने पतले होते हैं कि इन्हें आसानी से किसी भी बैकपैक में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। यही नहीं इन मॉनिटर्स के फीचर्स भी काफी दमदार होते हैं, जो आपको बिना रुकावट काम करने की सुविधा और शानदार अनुभव देते हैं। सबसे खास बात है कि अमेजन पर आपको ये पोर्टेबल मॉनिटर 50% तक की भारी छूट पर आसानी से मिल जाएंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
ZEBRONICS Pixigo A16, 15.6 inch Portable Monitor
हमारा सुझाव: अगर आप बजट में रहते हुए अपने काम और मल्टीटास्किंग की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो यह पोर्टेबल मॉनिटर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Zebronics Monitor का पतला डिजाइन और छोटा आकार आपको कहीं भी अपना पर्सनल वर्कस्टेशन बनाने की पूरी सुविधा देता है।
क्यों चुनें?
- 180° एडजस्टेबल स्टैंड: इसका लचीला इन-बिल्ट स्टैंड आपको अपनी सुविधा और देखने के एंगल के हिसाब से स्क्रीन को किसी भी दिशा में आसानी से एडजस्ट करने की सुविधा देता है।
- डुअल इनपुट कनेक्टिविटी: दो अलग-अलग कनेक्टिविटी ऑप्शंस होने की वजह से आप इसे लैपटॉप, पीसी या गेमिंग कंसोल से बिना किसी अडैप्टर के तुरंत कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ZEBRONICS Pixigo A16
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
खूबियां
- 300Nits ब्राइटनेस
- इन-बिल्ट स्पीकर्स
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस मॉनिटर की कनेक्टिविटी को लेकर समस्या बताई है।
01
MagicRaven Portable Monitor with Adjustable Stand
हमारा सुझाव: गेमिंग और प्रोफेशनल वर्क दोनों के शौकीनों के लिए यह एक ऑल-राउंडर पोर्टेबल मॉनिटर साबित हो सकता है। यह चलते-फिरते काम करने और ट्रैवल के दौरान कंटेंट देखने या गेम खेलने के अनुभव को काफी आरामदायक बना सकता है।
क्यों चुनें?
- 1080P IPS डिस्प्ले: इसका IPS पैनल हर एंगल से बेहतरीन कलर्स और एकदम साफ विज़ुअल्स प्रदान करता है, जिससे स्क्रीन पर काम करना काफी आरामदायक रहता है।
- मल्टी-डिवाइस कम्पैटिबिलिटी: यह मॉनिटर मैक, पीसी, फोन और गेमिंग कंसोल के साथ तुरंत कनेक्ट होकर दूसरी डिस्प्ले का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - MagicRaven
- स्क्रीन साइज - 15.58 इंच
- रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
खूबियां
- अल्ट्रा-लाइटवेट बॉडी
- एडजस्टेबल स्टैंड
कमी
- इस मॉनिटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
FRONTECH 17.3" Portable LED Monitor
हमारा सुझाव: अगर आपकी जरूरत बड़ी स्क्रीन पर स्प्रेडशीट्स, कोडिंग या वीडियो देखना है, तो यह मॉडल आपके लिए अच्छा हो सकता है। बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद इस Monitor का डिजाइन काफी छोटा है, जिससे इसे यात्रा के दौरान भी आप साथ लेकर जा सकते हैं और अपने रोजमर्रा के काम को आसान बना सकते है।
क्यों चुनें?
17.3-इंच की बड़ी IPS स्क्रीन: पोर्टेबल मॉनिटर्स के हिसाब से यह काफी बड़ा स्क्रीन स्पेस देता है, जिससे एक साथ कई विंडोज खोलकर काम करना बेहद आसान हो जाता है।
स्मार्ट किकस्टैंड कवर: इसके साथ मिलने वाला कवर ना केवल स्क्रीन को सुरक्षित रखता है बल्कि एक मजबूत स्टैंड की तरह काम करते हुए स्क्रीन को सही एंगल भी देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - FRONTECH
- स्क्रीन साइज - 17.3 इंच
- रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
खूबियां
- 60Hz रिफ्रेश रेट
- डुअल Type-C पोर्ट्स
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि इसकी मॉनिटर की वीडियो क्वालिटी बढ़िया नहीं है।
03
ViewSonic VA1655-3 16-inch (39.62 cm) Full HD 1080p IPS Portable Monitor
हमारा सुझाव: ब्रांड वैल्यू, प्रीमियम बिल्ड और शानदार डिजाइन चाहने वालों के लिए व्यूसोनिक का यह मॉनिटर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह आपके लैपटॉप के साथ बिना किसी झंझट के सेट हो जाता है और आपके काम करने के तरीके को एक प्रोफेशनल लुक भी दे सकता है।
क्यों चुनें?
- अल्ट्रा-स्लिम और पिवट/टिल्ट स्टैंड: केवल 1 सेमी पतला होने के साथ-साथ इसका फोल्डिंग स्टैंड स्क्रीन को पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड्स में घुमाने की सुविधा देता है।
- एंटी-ग्लेयर फिनिश: इसकी स्क्रीन आंखों पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन और दबाव को कम करती है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी आंखें थकती नहीं हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ViewSonic VA1655-3
- स्क्रीन साइज - 16 इंच
- रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
खूबियां
- मैक कम्पैटिबल
- डुअल स्पीकर्स
कमी
- इस मॉनिटर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Acer PM161QT 15.6 Inch Full HD IPS Portable Touch Monitor
हमारा सुझाव: अगर आप एडवांस तकनीक और टच-इंटरफेस का अनुभव चाहते हैं, तो यह मॉनिटर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह Acer Monitor उन प्रोफेशनल्स के लिए बेहद फायदेमंद है जिन्हें अक्सर प्रेजेंटेशन देनी होती है या डायरेक्ट ऑन-स्क्रीन काम करना होता है।
क्यों चुनें?
- 10 पॉइंट मल्टी-टच डिस्प्ले: इसका रिस्पॉन्सिव टचस्क्रीन आपको बिना कीबोर्ड या माउस के सीधे स्क्रीन पर स्वाइप, जूम और काम करने की पूरी आजादी देता है।
- विजनकेयर तकनीक: एसर की खास आई-प्रोटेक्शन तकनीक हानिकारक नीली रोशनी को कम करती है, जो देर रात तक काम करने वालों के लिए काफी सुरक्षित है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Acer PM161QT
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
खूबियां
- एंटी-फिंगरप्रिंट स्क्रीन
- मल्टी-एंगल स्टैंड
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस मॉनिटर के टच-स्क्रीन में समस्या देखने को मिली है।
05
अमेजन पर उपलब्ध पोर्टेबल मॉनिटर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए पोर्टेबल मॉनिटर्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
नोट - यहां हमने जिन 5 पोर्टेबल मॉनिटर के बारे में आपको बताया है अभी अमेजन उन पर 50% तक का डिस्काउंट दे रहा है। हालांकि, इनमें अमेजन द्वारा बदलाव किया जा सकता है और डिस्काउंट कम या ज्यादा हो सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि मॉनिटर लेने से पहले लेटेस्ट डिस्काउंट व कीमत जरूर चेक करें।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।