OnePlus Nord Buds 4: मोबाइल फोन के साथ-साथ लोकप्रिय ब्रांड OnePlus के ईयर बड्स भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और इसी को अपग्रेड करने के लिए कंपनी ने 25 जून को अपने नए Nord Buds 4 लॉन्च करने की घोषणा की है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किए गए ये ईयरबड्स आसानी से ब्लूटूथ की मदद से अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट किए जा सकते हैं और आप अपने पसंदीदा ऑडियो का मजा बिल्कुल सफाई से ले सकेंगे। इनमें आपको 52db ऐक्टिव नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी देखने मिलेगी, जिसके साथ आप शोर वाली जगहों पर भी साफ ऑडियो का मजा ले सकेंगे और कॉल पर भी बात कर पाएंगे।
ये रहेंगे वनप्लस के नए ईयर बड्स के मुख्य फीचर्स
- गहरे बेस वाला ऑडियो- इन ईयर बड्स में लगे 12mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर डीप बेस वाला ऑडियो आप तक पहुंचाएंगे और आप ऑडियो की हर डीटेल को सफाई से सुन सकेंगे।
-
कम्फर्टेबल डिजाइन- OnePlus के नए लॉन्च होने Nord Buds 4 आपके आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इनका वजन मात्र 4.3 ग्राम है और लाइटवेट होने की वजह से इन्हें पहनने के बाद आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। इनकी आरामदायक डिजाइन लंबे इस्तेमाल के बावजूद आपको असहज महसूस नहीं कराएगी।
-
लंबी बैटरी लाइफ- एक बार चार्ज करने इनका केस करीब 54 घंटों तक का बैटरी बैकअप देगा और आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं होगी। फिर चाहे आपको बिंज वॉचिंग करनी हो, कहीं यात्रा पर जाना हो या लगातार ऑफिस की मीटिंग अटेंड करनी हो; ये लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं
-
फास्ट चार्जिंग- जल्दी के दिनों में इन ईयरबड्स को आप 10 मिनट में चार्ज करके करीब 11 घंटों तक का बैटीर बैकअप ले सकते हैं।
-
6 माइक- बिना रुकावट सफाई से कॉल पर बात करने के लिए इनमें 6 माइक दिए गए हैं जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शोर को कानों तक नहीं पहुंचने देंगे। फिर बाहर तेज हवा चल रही हो या आप किसी शोर वाले कमरे में ही क्यों न बैठे हों इनके साथ हर आवाज आपको साफ सुनाई देगी।
