10000 mAh वाला PORTRONICS Aero 10 पावर बैंक हुआ लॉन्च, जो आपकी जेब में होगा फिट

PORTRONICS ने Aero 10 नाम से मार्केट में नया पावर बैंक लॉन्च किया है जो 10000 mAh की क्षमता के साथ आता है। इसकी खासियत है कि यह साइज में काफी छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में भी फिट हो जाएगा। यह एकबार में दो डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है।
Portronics Aero 10 पावर बैंक
Portronics Aero 10 पावर बैंक

PORTRONICS Aero 10: अब यात्रा करते समय फोन का भारी चार्जर साथ रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मार्केट में आ चुका है ऐसा पावर बैंक जिसे आसानी से जेब में भी रखकर घूमा जा सकता है। जी हां! हम बात कर रहे हैं PORTRONICS Aero 10 की जो आपके फोन, ईयरबड्स और हेडफोन को चार्ज करने का किफायती व पोर्टेबल समाधान बन सकता है। इसमें 10000 mAh की बैटरी दी गई है और सबसे बड़ी खासियत है कि इससे एक ही बार में एकसाथ दो डिवाइस चार्ज हो जाएंगे। 

इस पॉकेट साइज चार्जर के मुख्य फीचर्स

10000 mAh वाला PORTRONICS Aero 10 पावर बैंक हुआ लॉन्च, जो आपकी जेब में होगा फिट

    • यह Power Bank साइज में भले ही छोटा है लेकिन इसका प्रदर्शन दमदार है। 10000 mAh की क्षमता के साथ यह एक साथ दो डिवाइसेज को आसानी से चार्ज कर सकता है। इसकी मदद से मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टैबलेट, नेकबैंड और अन्य Type-C चार्जिंग पोर्ट वाले डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
    • यह 20 Watts तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और कम समय में डिवाइसेज को आसानी से चार्ज करेगा। 
    • इसे किसी भी टाइप-सी केबल की मदद से आसानी से चार्ज किया जा सकता है और इसके साथ एक डीटैचेबल ब्रेडेड Type-C केबल मिलेगी।
    • इसमें लगा LED इंडीकेटर बैटरी स्टेटस पर नजर रखने मदद करेगा और आपको पता रहेगा कि इसे कब चार्जिंग पर लगाना है। 
    • मजबूत डिजाइन वाला यह पावर बैंक आपको बैक, नेवी ब्लू और मोका जैसे रंगों के विकल्पों में मिलेगा। इसमें Lanyard सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से इसे बैग में टांगा भी जा सकता है। 
    • इस पावर बैंक का वजन मात्र 245 ग्राम है और इसे आसानी से जेब में रखकर कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    क्या है इस नए पॉकेट साइज पावर बैंक की कीमत?

    साइज में छोटा लेकिन प्रदर्शन में दमदार यह PORTRONICS Aero 10 पावर बैंक 12 महीनों की वॉरंटी के साथ आता है। इसे PORTRONICS की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर से लिया जा सकता है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी MRP ₹2,499 बताई गई है और यह अभी वहां ₹1,249 की डिस्काउंट कीमत पर उपलब्ध है। 

    नोट: लेख लिखते समय PORTRONICS की आधिकारिक वेबसाइट पर इस पावर बैंक की कीमत इतनी ही बताई गई थी। अगर कभी इसमें बदलाव होता है तो इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी होगी। 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।