Samsung Galaxy M47 5G भारतीय बाजार में 29 जून को होगा लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन 29 जून को भारत में लॉन्च होने वाला है। रोग रेड व ब्लेज ब्लू जैसे दो रंगों के विकल्पों में यह फोन मिलेगा, जिसमें 50MP का कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद है। यह फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ गेमिंग के लिए भी शानदार होगा।
Samsung Galaxy M47 5G
Samsung Galaxy M47 5G

Samsung Galaxy M47 5G: लोकप्रिय ब्रांड सैमसंग भारत में अपना नया मोबाइल फोन 29 जून को लॉन्च करने वाला है। Galaxy की M सीरीज का यह नया फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। काफी स्लीक व स्टाइलिश डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है, जो बिना रुकावट काम करेगा और गेमिंग के लिए भी इस मॉडल को दमदार बनाएगा। बढ़िया बैटरी लाइफ वाला यह मोबाइल फोन सिंगल चार्ज पर लंबे समय तक काम करेगा और 45W के चार्जर के साथ इसमें फास्ट चार्जिंग सुविधा भी दी गई है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स को विस्तार से-

Samsung Galaxy M47 5G में मिलेंगे ये फीचर्स

    • दमदार डिस्प्ले- 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले से लैस यह स्मार्टफोन 120Hz तक की रिफ्रेश रेट वाला है, जिसपर तेज स्पीड वाले विजुअल्स भी आसानी से लोड होंगे। इसके AMOLED डिस्प्ले पर छोटी-छोटी डीटेल को भी सफाई से देखा जा सकता है।
    • गोरिला ग्लास विक्टस+ Samsung के इस नए लॉन्च होने वाले फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ सुविधा दी गई है, जो डिस्प्ले को मजबूत बनाने का काम करती है। यह पानी व धूल के असर से आसानी से खराब नहीं होगा और 4 गुना बेहतर तरह से खरोंचों भी संभालेगा। 2.0 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी इसके टूटने की चिंता नहीं करनी होगी।
    • कैमरा- हर पल को कैद करने के लिए इस फोन में 50MP का OIS कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से छोटी-छोटी डीटेल को भी आसानी से कैप्चर किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया दिया गया है। इस फोन में 4K क्वालिटी वाले वीडियो भी आसानी से रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
    • आसान एडिटिंग- AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए इस फोन में आसानी से खींची गई फोटो को एडिट भी किया जा सकता है। इसकी मदद से फिल्टर लगाए जा सकते हैं, बैग्राउंड बदला जा सकता है और अन्य चीजें भी एडिट की जा सकती हैं।
    • बायपास चार्जिंग- इस फोन की एक खासियत यह भी है कि अगर गेमिंग करते समय बैटरी कम हो जाती है तो आप चार्ज पर लगाकर भी बिना रुके गेम खेल सकेंगे। इससे बैटरी पर जोर नहीं पड़ेगा और फोन के हीट होने की चिंता भी नहीं करनी होगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    क्या रहेगी कीमत?

    Samsung Galaxy M47 5G की कीमत लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी, लेकिन आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसको लेकर अलर्ट लगा सकते हैं। यह स्मार्टफोन रोग रेड और ब्लेज ब्लू जैसे दो रंगों के विकल्पों में मिलेगा। लॉन्च के बाद यह अलग-अलग अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।