noise ALT Clip और ALT Buds: 23 जून को भारत में होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास!

noise के ALT Clip और ALT Buds Open नाम से दो नए Earbuds 23 जून को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। आरामदायक डिजाइन वाले ये ईयरबड्स कानों को पूरा कम्फर्ट देते हुए कॉलिंग से लेकर मनोरंजन को दमदार बनाने का काम करेंगे। AI टेक्नोलॉजी के साथ ये साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करेंगे और इनमें नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी दी गई है।
noise ALT Clip और ALT Buds Open होंगे लॉन्च
noise ALT Clip और ALT Buds Open होंगे लॉन्च

noise 23 जून (मंगलवार) को बाजार में आपने दो ईयरबड्स भारत में लॉन्च करने वाला है। ALT Clip और ALT Buds Open नाम से आने वाले ये ईयरबड्स अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आपको दमदार साउंड का अनुभव कराएंगे। ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी से लैस ये डिवाइस आसानी से आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट से कनेक्ट हो जाएंगे। इन्हें कॉलिंग, गाने सुनने या फिल्में देखने जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लाइटवेट डिजाइन वाले इन ईयरबड्स को लंबे समय तक भी पहने रखने में आपको असुविधा नहीं होगी। आइए जानते हैं इनकी खासियतों को विस्तार से-

noise ALT Clip: देंगे 28 घंटों का बैटरी बैकअप

  • ये ईयरबड्स ओपन ईयर डिजाइन में आते हैं जिस वजह से कानों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ेगा और पसंदीदा ऑडियो का मजा लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के लिया जा सकता है। 
  • इन्हें बनाने के लिए मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो आसानी से आपके कानों के हिसाब से सेट हो जाएंगे। 
  • इनमें लगे क्वाड माइक्रोफोन AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए शोर को कानों तक पहुंचने से रोकेंगे, ताकि कॉल पर सफाई से बात की जा सके और शोर-शराबे में भी हर मीटिंग या कॉन्फ्रेंस कॉल का हिस्सा आप आसानी से बन सकेंगे। इसी के साथ ये आपके आस-पास के माहौल को समझते हुए साउंड की क्वालिटी को भी उसी हिसाब से सेट करने का कम करेंगे। 
  • इन noise Earbuds को एकसाथ दो डिवाइसेज से भी कनेक्ट किया जा सकता है और सिंगल चार्ज पर इनका केस 28 घंटे तक का बैकअप देगा। फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ 10 मिनट में 240 मिनट इस्तेमाल करने के चार्ज किया जा सकता है। 
  • वॉटर रेजिजटेंट होने की वजह एक सीमित रेंज में पानी का भी असर इनपर नहीं पड़ेगा। 

noise ALT Buds open: 4 माइक कॉलिंग के लिए होंगे दमदार

  • एकबार फुल चार्ज करने पर इन ईयरबड्स का केस करीब 35 घंटों तक का बैटरी बैकअप देगा। इसी के साथ इंस्टाचार्ज सुविधा के साथ इन्हें 10 मिनट में 200 मिनट तक इस्तेमाल करने के लिए चार्ज किया जा सकता है।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इन्हें एकसाथ दो डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के साथ कम्पैटिबल हैं।
  • कॉलिंग के दौरान बेहतरीन क्लैरिटी के लिए इनमें 4 माइक दिए गए हैं। ये Earbuds शोर को पूरी तरह से खत्म करते हुए आपकी आवाज को बिल्कुल सफाई से सामाने वाले तक पहुंचाने का काम करेंगे। 
  • AI टेक्नोलॉजी के साथ आपको इनमें वॉइस असिस्टेंट की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी मदद से आप बिना फोन देखे भी कई तरह के काम आसानी से कर पाएंगे।
  • अगर बात करें डिजाइन की तो कर्व्ड फिट और सिलिकॉन हुक कानों के हिसाब से आसानी से सेट हो जाएगा। वहीं, इन्हें बार-बार एडजस्ट करने की भी झंझट नहीं होगी और ये फिसलेंगे भी नहीं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    कहां मिलेंगे ये ईयरबड्स?

    noise ALT Clip और ALT Buds Open लॉन्च होने के बाद ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट, अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर में मिल जाएंगे। हालांकि, इनकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन प्री-बुक करने पर आपको ₹1,499 तक की छूट मिल सकती है। दोनों ही ईयरबड्स ब्लू, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक जैसे रंगों के विकल्पों में उपलब्ध होंगे।

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।