भारत के टॉप Smart TV ब्रांडस: जानें उनके कौन-से मॉडल्स हैं सबसे ज्यादा लोकप्रिय!

भारत में अलग-अलग स्मार्ट टीवी ब्रांड्स की अपनी अलग पहचान है। कुछ ब्रांड बेहतर डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ किफायती कीमत, स्मार्ट फीचर्स या गेमिंग सपोर्ट के कारण लोकप्रिय हैं। इनके सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स और सीरीज ही यह तय करते हैं कि किस ब्रांड की किस कैटेगरी में सबसे मजबूत पकड़ है। इसलिए किसी भी स्मार्ट टीवी को चुनने से पहले उसके फीचर्स के साथ उसकी सीरीज और बाजार में लोकप्रियता को भी समझना जरूरी है।
टॉप ब्रांड स्मार्ट टीवी और उनके पॉपूलर मॉडल्स
टॉप ब्रांड स्मार्ट टीवी और उनके पॉपूलर मॉडल्स

भारत का स्मार्ट टीवी बाजार तेजी से बदल रहा है और आज हर बजट में कई ब्रांड्स अपने अलग-अलग मॉडल्स पेश कर रहे हैं। सैमसंग, एलजी, सोनी, हायर और शाओमी जैसे ब्रांड 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के स्मार्ट टीवी बेच रहे हैं। इनके अलग-अलग मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन, क्यूएलईडी, ओएलईडी, मिनी एलईडी, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एट्मॉस, गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। हर ब्रांड की अपनी खास सीरीज होती है, जिनकी वजह से वह मार्केट में अलग पहचान बनाता है। इसी कारण टीवी लेने से पहले केवल ब्रांड नहीं, बल्कि उसकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज और मॉडल्स को समझना भी जरूरी होता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें टॉप ब्रांड स्मार्ट टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 5 बेहतरीन मॉडल्स विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H6E Series 139cm (55) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV

    बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी में सबसे पहले किस बात पर नजर डालनी चाहिए?

    • 55 इंच स्क्रीन का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब तस्वीर में रंग और डिटेल्स साफ दिखाई दें। इसलिए सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन पर नहीं, डिस्प्ले तकनीक पर भी ध्यान देना चाहिए। इस Haier टीवी में QLED पैनल के साथ 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है, जो बड़े स्क्रीन पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने के लिए उपयुक्त है। 
    • बड़ी स्क्रीन के साथ आवाज भी उसी लेवल की होनी चाहिए, ताकि रोजमर्रा में अलग साउंड सिस्टम जोड़ने की जरूरत न पड़े। इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो और 30 वॉट का स्पीकर आउटपुट मिलता है, जो फिल्म, वेब सीरीज और टीवी प्रोग्राम जैसे सामान्य इस्तेमाल के लिए उपयोगी साबित होता है। 
    • स्मार्ट टीवी कई तरह के डिवाइस के साथ इस्तेमाल होता है, इसलिए कनेक्टिविटी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसमें 4 HDMI, 2 USB, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे विकल्प दिए गए हैं, जिससे गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स और दूसरे डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {55H6E}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • गेमिंग 120HZ रिफ्रेश रेट
    • गूगल किड्स मोड

    कमी

    • टीवी की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    01
  • Samsung 55 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV

    लंबे समय तक साथ निभाने वाले स्मार्ट टीवी में क्या देखना चाहिए?

    • स्मार्ट टीवी सिर्फ आज के फीचर्स के लिए नहीं लिया जाता, इसलिए उसका सॉफ्टवेयर भी उतना ही मायने रखता है। One UI Tizen के साथ इस सैमसंग टीवी में 7 साल तक Tizen OS अपग्रेड का वादा किया गया है। अगर लंबे समय तक नए फीचर्स और ऐप्स का साथ चाहते हैं, तो यह बात ध्यान देने लायक है। 
    • हर टीवी एक जैसी पिक्चर नही दिखाता। पिक्चर को बेहतर बनाने में प्रोसेसर की भी अहम भूमिका होती है। इस मॉडल में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K और 4K अपस्केलिंग दी गई है, जिससे कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी बड़ी स्क्रीन पर बेहतर तरीके से दिखाने में मदद मिलती है। 
    • अगर आगे चलकर साउंडबार जोड़ने की सोच रहे हैं, तो दोनों डिवाइस का साथ मिलकर काम करना भी अहम हो जाता है। क्यू-सिम्फनी की मदद से यह टीवी और साउंडबार एक साथ आवाज दे सकते हैं, जिससे अलग साउंड सेटअप का बेहतर फायदा मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE85AHULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • 150+ फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
    • कलर बूस्टर

    कमी

    • टीवी के साथ टेबल स्टैंड ना होने से समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 164 cms (65 inches) U8 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV

    क्या हर 4K टीवी लंबे समय तक एक जैसा अनुभव देता है?

    • टीवी का अनुभव सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहता। कुछ समय बाद नए ऐप्स और फीचर्स की जरूरत भी बदलने लगती है। ऐसे में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाला मॉडल ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। इस LG टीवी में webOS 26 के साथ Re:New प्रोग्राम दिया गया है, जिससे कई सालों तक नए अपडेट मिलने की सुविधा रहती है। 
    • एक ही फिल्म या वीडियो हर बार 4K क्वालिटी में नहीं मिलता। ऐसे में पिक्चर को अपने आप बेहतर बनाने वाली प्रोसेसिंग तकनीक ज्यादा काम आती है। इसमें अल्फा 7 AI प्रोसेसर 4K Gen9 और 4K सुपर अपस्केलिंग दी गई है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करती है। 
    • अगर घर में एक ही टीवी कई लोग इस्तेमाल करते हैं, तो हर किसी की पसंद अलग होती है। AI Voice ID और AI Concierge जैसी सुविधाएं इस्तेमाल करने वाले के हिसाब से सुझाव और प्रोफाइल दिखाती हैं, जिससे रोजमर्रा का इस्तेमाल काफी पर्सनलाइज्ड महसूस होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {65NU870BPLA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड़
    • नेनो डिटेल एन्हेंसर

    कमी

    • टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी
    03
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    क्या हर 4K टीवी एक जैसा देखने का अनुभव देता है?

    • बड़ी स्क्रीन पर सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन नहीं, पिक्चर को प्रोसेस करने वाली तकनीक भी फर्क पैदा करती है। इस सोनी ब्राविया टीवी में 4K Processor X1 और 4K X रियल्टी प्रो दिए गए हैं, जो कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करते हैं। 
    • स्मार्ट टीवी का अनुभव सिर्फ ऐप्स तक सीमित नहीं रहता। अगर मोबाइल और दूसरे एप्पल डिवाइस भी घर में इस्तेमाल होते हैं, तो एप्पल होमकिट जैसी सुविधाएं कंटेंट शेयर करने और टीवी को कंट्रोल करने का काम आसान बना सकती हैं। 
    • स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट देखने वालों के लिए तेज मूवमेंट संभालने वाली तकनीक भी अहम होती है। इसमें मोशनप्लो XR 100 दिया गया है, जो तेजी से बदलते विजुअल्स को ज्यादा सहज दिखाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S25BM2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • स्लिम फ्लोटिंग डिजाइन
    • ओपन बैफेल स्पीकर

    कमी

    • टीवी पैनल ठीक से काम ना करने से परेशानी
    04
  • Xiaomi 138 cm (55 inches) Smart TV MiniLED QLED Fire TV

    Mini LED तकनीक हर 4K टीवी से अलग क्यों मानी जाती है?

    • अगर टीवी पर फिल्में और HDR कंटेंट ज्यादा देखा जाता है, तो सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन काफी नहीं होता। मिनी एलईडी तकनीक बेहतर ब्राइटनेस और गहरे काले रंग दिखाने में मदद करती है। इस टीवी में मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन IQ का सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग-अलग रोशनी में भी पिक्चर साफ नजर आती है।
    • कई लोग सिर्फ स्क्रीन पर ध्यान देते हैं, जबकि पिक्चर को बेहतर बनाने में प्रोसेसर भी अहम भूमिका निभाता है। इस टीवी में XRING AI PQ इंजन दिया गया है, जो अलग-अलग तरह के कंटेंट के हिसाब से पिक्चर को बेहतर बनाने का काम करता है।
    • गेमिंग पसंद करने वालों के लिए सिर्फ बड़ा स्क्रीन काफी नहीं होता। 144Hz रिफ्रेश रेट और गेम बूस्ट जैसी सुविधाएं तेज रफ्तार वाले गेम में ज्यादा स्मूद अनुभव देने के लिए उपयोगी मानी जाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MC-FSMIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • 32GB स्टोरेज स्पेस
    • 4 स्पीकर सेट

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी लो होने से परेशानी
    05

तुलना: टॉप ब्रांड स्मार्ट टीवी के पॉपूलर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए टॉप ब्रांड के पॉपूलर मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier 

{55H6E}

55 इंच

30 वॉट

गेमिंग 120HZ रिफ्रेश रेट

गूगल किड्स मोड

Samsung

{UA55UE85AHULXL}

55 इंच

30 वॉट

150+ फ्री चैनल्स देखने की सुविधा

कलर बूस्टर

LG

{65NU870BPLA}

65 इंच

20 वॉट

फिल्ममेकर मोड़

नेनो डिटेल एन्हेंसर

Sony

{K-55S25BM2}

55 इंच

20 वॉट

स्लिम फ्लोटिंग डिजाइन

ओपन बैफेल स्पीकर

Xiaomi

{L55MC-FSMIN}

55 इंच

20 वॉट

32GB स्टोरेज स्पेस

4 स्पीकर सेट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में कौन-से स्मार्ट टीवी ब्रांड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं?
    +
    सैमसंग, एलजी, सोनी, हायर और शाओमी जैसे ब्रांड भारत के प्रमुख स्मार्ट टीवी ब्रांड्स में शामिल हैं। ये अलग-अलग बजट और स्क्रीन साइज़ में कई मॉडल्स उपलब्ध कराते हैं।
  • क्या हर ब्रांड की अलग टीवी सीरीज होती है?
    +
    हाँ। लगभग हर कंपनी अपनी अलग सीरीज पेश करती है। उदाहरण के लिए सैमसंग में Crystal UHD और Neo QLED, LG में OLED और QNED, सोनी में BRAVIA और टीसीएल में C Series जैसी सीरीज मिलती हैं। हर सीरीज के फीचर्स और कीमत अलग होती है।
  • लोकप्रिय मॉडल चुनते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 4K रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट, साउंड क्वालिटी, स्मार्ट प्लेटफॉर्म, प्रोसेसर, रिफ्रेश रेट और HDMI पोर्ट जैसी बातें देखनी चाहिए। ये सभी फीचर्स देखने के अनुभव पर असर डालते हैं।
  • क्या महंगा ब्रांड हमेशा बेहतर विकल्प होता है?
    +
    ज़रूरी नहीं। सही टीवी आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। कई मिड रेंज ब्रांड भी ऐसे मॉडल्स देते हैं जिनमें प्रीमियम फीचर्स और अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है।
  • क्या अलग-अलग ब्रांड्स में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है?
    +
    हाँ। सोनी, शाओमी, हायर, सैमसंग और कई दूसरे ब्रांड्स के कई मॉडल गगूल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। वहीं कुछ कंपनियां अपना अलग स्मार्ट प्लेटफॉर्म भी इस्तेमाल करती हैं, जैसे एलजी का webOS और सैमसंग का Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम।