वर्क फ्रॉम होम के दौरान सोफे पर बैठकर काम करना हो, यात्रा के दौरान काम करना पड़े या फिर आपके पास कम जगह वाला डेस्क हो, इन सभी का एक और सबसे बढ़िया समाधान है वायरलेस वाले टचपैड कीबोर्ड, जो बिना किसी तार के कहीं भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं और ये आसानी से मोड़े जा सकते हैं, जिससे इन्हें कहीं भी आसानी से कम जगह में रख सकते हैं।
नीचे आप इन वायरलेस टचपैड कीबोर्ड के विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Logitech K400 Plus Wireless Touch TV Keyboard
हमारी राय
अगर आप अपने टीवी को कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करते हैं या सोफे पर बैठकर आराम से बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखना और ब्राउजिंग करना पसंद करते हैं, तो यह कीबोर्ड आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। वहीं Logitechएक भरोसेमंद ब्रांड है, इसलिए Keyboard के टिकाऊपन पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। हां, लेकिन यह कोई फैंसी या स्टाइलिश दिखाने वाला कीबोर्ड नहीं है और इससे आप ज्यादा हैवी गेमिंग भी नहीं कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो घर के नॉर्मल इस्तेमाल के लिए यह पैसा वसूल है।
क्यों लें?
- इसमें अलग से माउस लगाने की जरूरत नहीं है।
- इसे 10 मीटर की दूरी तक बैठकर भी चला सकते हैं।
- इसकी 18 महीने आराम से चल सकती हैं।
- इसके बटन दबाने पर खट-खट की तेज आवाज नहीं करते हैं।
किसे लेना चाहिए
- स्मार्ट टीवी यूजर्स
- सोफे पर काम करने वाले
किसके लिए सही नहीं?
- जिन्हें फोल्डेबल डिजाइन वाले कीबोर्ड पसंद हो।
01
Nilkin Upgraded Foldable Bluetooth Keyboard
हमारी राय
यह कीबोर्ड उन लोगों के लिए काफी बढ़िया रहेगा, जो अधिकतर सफर में रहते हैं। क्योंकि यह इतनी आसानी से मुड़ जाता है कि इसे बैग में भी रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि छोटा होने के बावजूद इसमें आपको नंबर लिखने के लिए अलग से नंबर पैड भी मिल जाता है, जो अक्सर अन्य कीबोर्ड्स में नहीं होता और दिखने में भी यह बहुत मॉडर्न है और आपके काम को कहीं भी, कभी भी शुरू करने की सुविधा देता है।
क्यों लें?
- यह बीच से मुड़ जाता है, जिससे यह छोटा हो जाता है और कैरी करने में आसान होता है।
- इसमें हिसाब-किताब के लिए अलग से नंबर वाले बटन दिए गए हैं।
- आप इसे एक साथ अपने फोन, टैबलेट और लैपटॉप से जोड़ सकते हैं।
- छोटा होने के बाद भी इसके बटन उंगलियों के लिए काफी बड़े और आरामदायक हैं।
किसे लेना चाहिए
- ज्यादा यात्रा करने वालों के लिए।
- हिसाब-किताब और दुकानदारों के लिए।
किसके लिए सही नहीं?
- जो सिर्फ एक ही जगह डेस्क पर काम करते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
BITECHKART Foldable Bluetooth Keyboard
हमारी राय
अगर आपका बजट थोड़ा कम है लेकिन आपको एक ऐसा कीबोर्ड चाहिए जो मुड़कर छोटा हो जाए और जिसे आप अपने फोन या टैबलेट से जोड़कर कहीं भी टाइपिंग कर सकें, तो यह आपके काम की चीज है। यह बहुत हल्का है और इसे संभालना बेहद आसान है। आसान शब्दों में कहा जाए तो यह आपके पैसे की पूरी कीमत वसूल कराता है और उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो भारी-भरकम लैपटॉप की जगह अपने फोन से ही ऑफिस या कॉलेज का छोटा-मोटा काम निपटाना चाहते हैं।
क्यों लें?
- कम कीमत में आपको मुड़ने वाला वायरलेस कीबोर्ड मिलता है।
- इसमें मोबाइल की तरह रीचार्ज होने वाली बैटरी है।
- छोटे से साइज में भी कर्सर घुमाने के लिए टचपैड दिया गया है।
- ब्लूटूथ चालू करते ही यह आपके फोन या टैबलेट से तुरंत जुड़ जाता है।
किसे लेना चाहिए
- बजट में बढ़िया कीबोर्ड चाहने वालों के लिए।
- फोन से टाइपिंग करने वालों के लिए।
किसके लिए सही नहीं?
- जिन्हें बहुत बड़े साइज का टचपैड इस्तेमाल करने की आदत हो।
03
T TECLUSIVE Slim Leather Foldable Wireless Bluetooth Keyboard
हमारी राय
यह कीबोर्ड उनके लिए है बढ़िया रहेगा, जिन्हें स्टाइलिश कीबोर्ड चाहिए हो। इसके ऊपर लेदर जैसा कवर लगा है, जो इसे बेहद प्रोफेशनल और प्रीमियम लुक देता है। उनके लिए तो यह और भी बढ़िया रहेगा जो क्लाइंट्स से मिलते हैं या कैफे में बैठकर काम करते हैं, क्योंकि इसका डयरी जैसा डिजाइन इसे काफी यूनिक बनाता है।
क्यों लें?
- इसका बाहरी हिस्सा लेदर का है, जो स्क्रैच से बचाता है।
- यह मैग्नेट की मदद से बंद रहता है, जिससे इसके बटन खराब होने का डर नहीं रहता।
- यह आईफोन, आईपैड और मैकबुक के साथ बहुत स्मूथ काम करता है।
- यह इतना स्लिम है कि आपके बैग में बिल्कुल भी जगह नहीं घेरेगा।
किसे लेना चाहिए
- बिजनेस मीटिंग करने वालों के लिए।
- आईपैड या आईफोन यूजर्स के लिए।
किसके लिए सही नहीं?
- हैवी गेमिंग करने वालों के लिए।
04
Portronics Bubble Pro Wireless Keyboard
हमारी राय
अगर आप अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप के लिए एक ऐसा कीबोर्ड ढूंढ रहे हैं जिसके बटन दबाने पर बिल्कुल आवाज ना हो और काम करते समय चाय-कॉफी गिरने का डर भी ना रहे, तो Portronics का यह Keyboard बढ़िया है। आप इसे ऑफिस और घर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह एक भरोसेमंद ब्रांड है यानी आप बिना ज्यादा चिंता किए इस पर पैसा लगा सकते हैं।
क्यों लें?
- इसका डिजाइन ऐसा है कि अगर इस पर थोड़ा-बहुत चाय या पानी गिर जाए, तो यह जल्दी खराब नहीं होता।
- इसके गोल बटन दबाने पर बिल्कुल भी आवाज नहीं करते।
- यह ब्लूटूथ से भी जुड़ता है और इसके साथ मिलने वाले छोटे यूएसबी से भी काम करता है।
- इसके बटन उंगलियों के लिए आरामदायक हैं।
किसे लेना चाहिए
- ऑफिस में काम करने वालों के लिए।
- डेस्क पर चाय या कॉफी पीने वालों के लिए।
किसके लिए सही नहीं?
- जिन्हें बहुत छोटे साइज के गोल बटन पर टाइप करने में दिक्कत होती हो।
05
वायरलेस टचपैड कीबोर्ड के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी कीबोर्ड की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।