23 जुलाई 2026 को लॉन्च होगा Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W, जानें क्या है खास

Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W भारत में 23 जुलाई 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 20,000 mAh की बैटरी है, जिसकी वजह से यह काफी खास है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पावर बैंक काफी जल्दी चार्जिंग करता है।
Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W
Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W

हर किसी को एक ऐसे पावर बैंक की जरूरत होती है जिससे आसानी से फोन से लेकर विभिन्न डिवाइस को चार्ज किया जा सके। ऐसे में Xiaomi ब्रांड भारत में 23 जुलाई 2026 को एक दमदार पावर बैंक लॉन्च करने जा रहा है जो 20,000 mAh की बैटरी के साथ आएगा, जिससे आप स्मार्टफोन को कई बार चार्ज कर सकते हैं। यह USB-C केबल सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे एंड्रॉइड और एप्पल दोनों तरह के फोन चार्ज किए जा सकते हैं।

बैटरी लाइफ

  • यह पावर बैंक 20,000 mAh की बैटरी के साथ आता है, जिससे आप आसानी से एक साथ कई फोन चार्ज कर पाएंगे।
  • यह 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से यह कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है। 
  • इसमें USB-C, USB-B, USB-A जैसे विभिन्न पोर्ट्स को सपोर्ट करता है, जिससे आप अलग-अलग तरह के फोन चार्ज कर सकते हैं। 

डिजाइन 

  • इस पावर बैंक को आकार में छोटा और पतला बनाया गया है जो देखने में आकर्षक लगता है। 
  • इसके अलावा इसमें हुक मिलता है जिससे इसे आसानी से टांगा जा सकता है। 
  • इसमें LED डिस्प्ले मिलता है जिससे आप यह आसानी से देख पाएंगे कि कितना चार्ज है। 
  • इस पावर बैंक को 12-लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है जिससे अगर यह गिरता भी है तो जल्दी खराब नहीं होता है।

 अन्य जानकारी

  • बता दें कि Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W की कीमत अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं बताई गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत ₹3,000 से लेकर ₹5,000 तक के बीच में हो सकती है। 
  • इसके अलावा बता दें कि यह पावर बैंक Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसे विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी मिल जाएगा, जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    ऐसे ही लेख के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं। 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W कब लॉन्च होने वाला है?
      +
      Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W कल यानी 23 जुलाई 2026 में लॉन्च होने वाला है।
    • Xiaomi का पावर बैंक 5i 20000 67W कितने में मिलेगा?
      +
      इस पावर बैंक की कीमत अभी नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह 4 हजार रुपये में मिल सकता है।
    • पावर बैंक 5i 20000 67W किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा?
      +
      यह पावर बैंक Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा, जिसे आप खरीद सकते हैं।