हर महिला चाहती है कि उसके बाल हमेशा स्टाइलिश, स्मूद और सुंदर दिखें, लेकिन रोज पार्लर जाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में मल्टीस्टाइलर हेयर टूल्स काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनकी मदद से घर पर ही कई तरह के हेयर स्टाइल बना सकती हैं यानी एक ही मशीन में आपको स्ट्रेटनर, कर्लर, ब्लो ड्रायर, क्रिम्पर और वॉल्यूम ब्रश सब मिलते हैं। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचता है, क्योंकि आपको अलग-अलग टूल्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां हमने जिन 5 हेयर मल्टीस्टाइलर के विकल्प दिए हैं उनमें आपको अलग-अलग हीट सेटिंग्स मिलती हैं ताकि आप अपने बालों के अनुसार सही तापमान को चुन सकें। वहीं कुछ में आपको कूल शॉट फीचर, आयोनिक तकनीक और वॉल्यूम ब्रश जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो बालों को ज्यादा स्मूद और शाइनी लुक देने में मदद करती हैं। नीचे बताए गए इन मल्टीस्टाइलर के बारे में आप अधिक जान सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Urban yog MakeMeeBold 3-in-1 Hot Air Brush
अगर आप घर पर ही पार्लर जैसा हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो यह 3 इन 1 हॉट एयर ब्रश आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह एक साथ हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और वॉल्यूमाइजर का काम करता है, जिससे आपको अलग-अलग मशीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका 1.5 इंच बैरल बालों को स्मूद बनाने के साथ-साथ अच्छा वॉल्यूम भी देता है। वहीं इसमें 1200 वॉट की पावर होती है, जिससे बाल जल्दी सूखते हैं। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें ऑफिस, कॉलेज या किसी फंक्शन के लिए जल्दी तैयार होना होता है। इसका डिजाइन हल्का होता है और यह पकड़ने में आसान है, जिससे इसे इस्तेमाल करते समय हाथों में ज्यादा थकान महसूस नहीं होती।
खूबियां
- इसमें 4 टेम्परेचर कंट्रोल मिलते हैं, जिन्हें आप जरूरत अनुसार सेट कर सकते हैं।
- इसमें ऑटो शट ऑफ तकनीक शामिल है, जो 60 मिनट के बाद अपने आप बंद हो जाता है।
01
Tash Hair 6-in-1 AirStyler with 50% Less Hair Breakage
यह 6 इन 1 एयर स्टाइलर उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो एक ही मशीन से कई तरह की हेयर स्टाइलिंग करना चाहती हैं। इसमें हॉट एयर ब्रश, स्ट्रेटनर ब्रश, कर्लिंग टोंग, ब्लो ड्रायर, कंसंट्रेटर और डिफ्यूजर जैसे कई अटैचमेंट मिलते हैं। यह 1200 वॉट पावर के साथ आता है, जिससे बाल जल्दी ड्राय होते हैं। इसमें 3 हीट सेटिंग्स शामिल होती है, जिन्हें अलग-अलग हेयर टाइप के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह बालों के टूटने को लगभग 50% तक कम करने में मदद करता है, जिससे हेयर स्टाइलिंग के दौरान बाल ज्यादा डैमेज नहीं होते हैं। इसका डिजाइन ऐसा है कि अटैचमेंट बदलना काफी आसान होता है। इसका साइज भी कॉम्पैक्ट होता है, जिससे आप इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं।
खूबियां
- इसमें एयर इनलेट फिल्टर लगा होता है, जिससे साफ एयरफ्लो मिलता है और बाल गंदे नहीं होते हैं।
- इसमें 360 डिग्री एयरफ्लो मिलता है, जिससे चारों तरफ गर्म हवा फैलती है और बाल जल्दी स्टाइल हो सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells 5-in-1 Multi Styling Kit For Multiple Hair Styles
यह 5-in-1 मल्टी स्टाइलिंग किट है, जिसमें स्ट्रेटनर, कर्लर, क्रिम्पर, कॉनिकल कर्लर और वॉल्यूम ब्रश मिलता हैं। इसकी मदद से आप घर पर ही कई तरह के हेयर लुक तैयार कर सकती हैं। यह ब्लू और ब्लैक रंग में आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इस मशीन को पकड़ना आसान है, जिससे हाथों में ज्यादा थकान महसूस नहीं होती है। वहीं इसके अटैचमेंट बदलना भी काफी आसान होता है। यह किट काफी जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे आप बिना ज्यादा इंतजार किए बालों को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें कंपनी की तरफ से 2 साल की गारंटी भी दी गई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यह टिकाऊ रह सकता है। यह सिरेमिक कोटेड होते हैं, जिससे बाल अधिक शाइनी और मुलायम लगते हैं।
खूबियां
- यह हर प्रकार के बालों के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- इसका डिजाइन भी हल्का होता है, जिससे इसे पकड़कर इस्तेमाल करना आसान होता है।
03
Vega 3 in 1 Hair Styler for Women
यह 3-in-1 हेयर स्टाइलर है यानी इस एक की मदद से अलग-अलग हेयर स्टाइल किए जा सकते हैं। इसमें स्ट्रेटनर, कर्लर और क्रिम्पर तीनों मिलते हैं, जिससे इन्हें अलग-अलग लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें क्विक हीट-अप फीचर दिया गया है, जिससे मशीन जल्दी गर्म हो जाती है और बिना ज्यादा इंतजार किए आप अपने बालों को स्टाइल कर सकते हैं। वहीं इसमें लगे प्लेट्स बालों को अच्छी तरह पकड़कर रखने में मदद करती है। यह सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त है। फिर चाहे आपके बाल पतले हों, हल्के वेवी हों या सामान्य स्ट्रेट हों। इसका डिजाइन भी काफी स्टाइलिश है, जिसमें यह गोल्ड और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन के साथ आता है। यह मशीन हल्की होने की वजह से आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है यानी लंबे समय तक हाथ में पकड़ने पर ज्यादा भारी महसूस नहीं होती।
खूबियां
- इसमें पावर इंडिकेटर लगा होता है, जो बताता है कि मशीन चालू है या नहीं।
- इसमें 360 डिग्री Swivel कोर्ड लगा है, जिससे स्टाइलर को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है।
04
Philips Indias No.1 Hair Styling Brand 2-in-1 Airstyler
यह 2 इन 1 एयर स्टाइलर स्ट्रेटनिंग ब्रश और हॉट एयर ब्रश के कॉम्बो के साथ आता है, जिससे बालों को स्मूद लुक और वॉल्यूम दिया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह 3X वॉल्यूम दे सकता है, जिससे बाल ज्यादा फुल और बाउंसी दिखाई दे सकते हैं यानी अगर आपके बाल पतले या चिपके हुए लगते हैं, तो यह मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वहीं इसकी हॉट एयर तकनीक बालों को जल्दी सुखाने और सेट करने में मदद करती है। इस कंपनी के अनुसार यह मशीन बालों के टूटने को लगभग 50% तक कम करने में मदद करता है यानी अगर सही तापमान पर इसका इस्तेमाल किया जाए तो बाल ज्यादा रूखे और डैमेज महसूस नहीं होते हैं। इसमें 3 हीट सेटिंग्स दी गई हैं, जिसे आप अपने हेयर टाइप के अनुसार चुन सकती हैं।
खूबियां
- इसमें कूल शॉट फीचर शामिल है, जो हेयर स्टाइल को लंबे समय तक सेट रखने में मदद करता है।
- यह मशीन पकड़ने में आसान होती है, जिससे हाथों में दर्द महसूस नहीं होता है।
05
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।