अक्सर जब बाजार से एक-एक करके नेल पॉलिश लेने जाते हैं, तो वो महंगी भी पड़ती है और हमें मनपसंद रंग भी नहीं मिल पाते। इसलिए हमने यहां नेल पॉलिश सेट के कुछ विकल्प आपको दिए हैं। इस तरह के सेट को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आपको एक ही डिब्बे में 4 से लेकर 8 या उससे भी ज्यादा खूबसूरत रंगों का पूरा कलेक्शन मिल जाता है। इस Nail Polish में शादी-पार्टी में लगाने वाले चटक रंग भी होते हैं और रोजाना घर या काम पर लगाने वाले हल्के रंग भी होते हैं। सबसे बड़ी बात इनमें Elle 18 और MARS जैसे टॉप ब्यूटी ब्रांड्स के नेल पॉलिश हमने शामिल किए हैं, जो लॉन्ग-लास्टिंग होने के साथ ग्लॉसी फिनिश और जल्दी सूखने वाले फॉर्मूला की सुविधा के साथ आते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Elle 18 Matte Finish & Elle18 Nail Pops Nail Color 163 Combo
हमने इस सेट को इसलिए चुना है क्योंकि यह भारत का सबसे पुराना, जाना-माना और हर लड़की का पसंदीदा ब्रांड है। इस सेट में हमें मैट फिनिश और रेगुलर नेल पॉलिश दोनों का कॉम्बो मिल जाता है। सबसे अच्छी बात है कि कम पैसों में आने के बाद भी इसके रंग बहुत चटक और सुंदर हैं, जो हाथों पर लगते ही बहुत प्यारे लगते हैं।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उन कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बढ़िया है जो कम बजट में ब्रांडेड और अच्छी चीज चाहती हैं। अगर आपको रोजाना लगाने के लिए या सहेलियों को गिफ्ट देने के लिए एक सस्ती और बढ़िया नेल पॉलिश चाहिए, तो इसे चुनें।
01
SUGAR POP 4 In 1 Nail Lacquer Kit
हमने इस किट को इसके नूड कलर्स के कारण चुना है। इस एक ही सेट में आपको 4 अलग-अलग नेल पॉलिश मिलती हैं, जिनका लुक एकदम मैट यानी बिना चमक वाला और बहुत ही प्रोफेशनल आता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि यह जल्दी ड्राय हो जाती है, जिससे इसे खराब होने डर नहीं रहता है।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उन कामकाजी महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है जो ऑफिस, बैंक या किसी कंपनी में काम करती हैं और जिन्हें बहुत ज्यादा तड़क-भड़क वाले रंग पसंद नहीं हैं। जो महिलाएं अपने हाथों को सिंपल लुक देना चाहती हैं, उन्हें यह सेट लेना चाहिए।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DeBelle French Cheer Chrome Nail Polish Combo
हमने इस सेट को इसलिए चुना है क्योंकि इसके रंग बिल्कुल अलग और मेटालिक हैं। इसमें 6 बड़े साइज की पॉलिश मिलती हैं और सबसे खास बात यह है कि इसमें सीवीड मिली हुई है, जो आपके नाखूनों को पीला होने से बचाती है और उन्हें मजबूत रखती है। इसे सुखाने के लिए किसी मशीन की जरूरत भी नहीं पड़ती।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जिन्हें शादी, ब्याह, पार्टी या त्योहारों में अक्सर जाना पड़ता है और जो चाहती हैं कि उनके नाखून दूर से ही चमकें। वहीं जिनके नाखून कमजोर हैं और जल्दी टूट जाते हैं उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है।
03
RENEE Gloss Touch Nail Paint Set of 4
हमने इस सेट को इसकी दो सबसे बड़ी खासियतों की वजह से चुना है, एक तो यह बहुत जल्दी सूख जाती है और यह ग्लॉसी फिनिश देते हैं। इसमें 4 डिब्बियों का सेट मिलता है और यह ऐसी नेल पॉलिश है जो पानी में काम करने के बाद भी जल्दी छूटती या उखड़ती नहीं है।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उनके लिए सबसे बेहतरीन है जिनके पास समय की कमी होती है और जो चाहती हैं कि नेल पॉलिश लगाते ही तुरंत सूख जाए ताकि काम शुरू किया जा सके। वहीं जिन्हें पार्लर जैसा महंगा जेल मैनीक्योर लुक घर पर ही चाहिए, उन्हें यह सेट आंख बंद करके चुनना चाहिए।
04
FACES CANADA Ultime Pro Splash Mini Nail Enamel Combo Kit
हमने इस मिनी सेट को इसके बेहद खूबसूरत और प्यारे गुलाबी रंगों के कलेक्शन की वजह से चुना है। इस पैक में 4 छोटी और प्यारी नेल पॉलिश मिलती हैं। इस Nail Paint Set की सबसे खास बात है कि यह बहुत ज्यादा चमक देती है और नाखूनों पर एक बार लगाने के बाद कई दिनों तक वैसी की वैसी ही बनी रहती है।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उन लड़कियों और नई नवेली दुल्हनों के लिए सबसे बढ़िया है जिन्हें गुलाबी रंग से बहुत प्यार है। अगर आप सफर में या शादी-पार्टी में अपने पर्स में रखकर ले जाने के लिए छोटी और बढ़िया क्वालिटी की नेल पॉलिश ढूंढ रही हैं, तो यह आपके लिए ही बनी है।
05
Blue Heaven Color Shine Nail Polish Set for Women
हमने इस सेट को इसके 9 टू 5 वाले भरोसे और बजट की वजह से चुना है। ब्लू हेवन एक ऐसा नाम है जिस पर सालों से हर भारतीय महिला भरोसा करती है। इसमें 5 सुंदर रंगों का सेट मिलता है जो बहुत जल्दी सूख जाते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह लंबे समय तक टिकती है और इसमें से बहुत तेज केमिकल की बदबू नहीं आती।
किसे चुनना चाहिए?
घर पर रहने वाली और नौकरीपेशा महिलाओं के लिए यह सबसे बढ़िया है जो सुबह से शाम तक घर और बाहर के कामों में व्यस्त रहती हैं। अगर आप चाहती हैं कि बर्तन धोने या कपड़े धोने के बाद भी नेल पॉलिश खराब न हो और चमक बनी रहे, तो आपको इसे चुनना चाहिए।
06
MARS EURO Nail Lacquer Glossy Gel Finish Long Lasting Nail Polish
हमने इस सेट को इसके गाढ़े रंग के कारण चुना है। मतलब है कि इसे सिर्फ एक बार ब्रश से लगाने पर ही नाखूनों पर गहरा रंग मिलता है यानी बार-बार पोतने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें 3 नेल पॉलिश का सेट है। यह जेल जैसी मोटी और चमकदार परत बनाती हैं, जिससे नाखून बहुत मजबूत दिखते हैं।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उनके लिए सबसे अच्छा है जिन्हें फटाफट तैयार होना पसंद है और जो चाहती हैं कि एक ही कोट में एकदम गहरा और गाढ़ा रंग मिल जाए। अगर आपको गहरे रंग वाले नेल पॉलिश लगाना पसंद है, तो आपके लिए यह अच्छी चॉइस हो सकती है।
07
BAD COMPANY Nail Polish Set
हमने इस सेट को इसलिए चुना है क्योंकि यह नो टॉक्सिन है यानी इसमें कोई भी नुकसानदेह केमिकल या जहर जैसी चीज नहीं मिली है जो नाखूनों को खराब करे। इसमें 2 बड़ी नेल पॉलिश मिलती है, जिसके रंग बेहद चमकदार और चटक हैं। यह नाखूनों पर एक ढाल की तरह काम करती है यानी इसे लगाने पर नाखून सुरक्षित रहते हैं।
किसे चुनना चाहिए?
यह सेट उन महिलाओं और लड़कियों के लिए सबसे अच्छा रहेगा जिनके नाखून बहुत नाजुक हैं और केमिकल वाली चीजें लगाने से खराब हो जाते हैं। अगर आप अपने नाखूनों से समझौता किए बिना उन्हें आकर्षक व खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो आपको यह सेट जरूर चुनना चाहिए।
08
ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट को आपको ब्यूटी बास्केट कैटेगरी पर देख सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।