गर्मियों में कैसे करें स्कैल्प की देखभाल? जिससे बाल बनेंगे मुलायम और चमकदार

इस लेख में आपको बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में स्कैल्प की सही देखभाल कैसे कर सकते हैं और इसी के साथ अमेजन पर उपलब्ध 5 ऐसे Hair Care प्रोडक्ट्स के बारे में भी बताएंगे, जिनकी मदद से आप गर्मियों में अपने स्कैल्प को पसीना, डैंड्रफ व हेयर फॉल जैसी समस्याओं से बचा जा सकते हैं।
गर्मियों में स्कैल्प की देखभाल कैसे करें?
गर्मियों में स्कैल्प की देखभाल कैसे करें?

गर्मियों का मौसम बालों और स्कैल्प के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। जाहिर है तेज धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण स्कैल्प अक्सर गर्मियों में ऑयली व चिपचिपी रहती है। इसी कारण बाल झड़ने, डैंड्रफ और खुजली जैसी परेशानियां गर्मियों में आम हो जाती है। लेकिन सवाल यह है कि गर्मियों के इस मौसम में Scalp की देखभाल कैसे करें कि बाल व स्कैल्प दोनों स्वस्थ रहें? इसके लिए आप बाल धोने से पहले हल्का या नॉन-स्टिकी हेयर ऑयल लगा सकते हैं, डीप क्लीनिंग शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं, हाइड्रेटिंग कंडीशनर यूज कर सकते हैं, फ्रिज कंट्रोल करने के लिए सीरम और बालों को पोषण देने के लिए हेयर मास्क लगा सकते हैं। नीचे आप हेयर केयर से जुड़े इन 5 प्रोडक्ट्स को देख सकते हैं।

गर्मियों में स्कैल्प की देखभाल कैसे करें?

यहां हमने बताया है कि गर्मियों में आप स्कैल्प की देखभाल कैसे कर सकते हैं, ताकि गर्मियों के मौसम में बालों में होने वाली समस्या से बचा जा सके।

  • हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैम्पू से स्कैल्प को साफ रखें ताकि पसीना और गंदगी जमा न हो।
  • नॉन-स्टिकी और हल्का ऑयल अपने बालों में लगाएं जो स्कैल्प को पोषण दे लेकिन चिपचिपाहट न बढ़ाए।
  • एक अच्छा कंडीशनर चुनें और इसे सही तरीके से लगाएं। कंडीशनर को केवल बालों की लंबाई पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं, ताकि पोर्स ब्लॉक न हों।
  • हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं क्योंकि यह स्कैल्प को डीप नरीशमेंट देता है और ड्रायनेस कम करता है।
  • बाल धोने के बाद सीरम जरूर लगाएं क्योंकि ये फ्रिज कंट्रोल करता है और बाल स्मूद बनाता है।
  • बाहर जाते समय स्कार्फ या कैप पहनें ताकि स्कैल्प सन डैमेज से सुरक्षित रहे।
  • गर्मियों में टाइट पोनीटेल या बन ना बनाएं क्योंकि इससे स्कैल्प में पसीना बढ़ सकता है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Parachute Advansed Aloe Vera Enriched Coconut Hair Oil Gold

    यह हेयर ऑयल नारियल तेल और एलोवेरा से मिलाकर बनाया गया है। इसमें 5 गुना एलोवेरा के गुण शामिल हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। यह तेल खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो गर्मियों में ड्राय और रूखे बालों से परेशान रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हल्का और नॉन-स्टिकी होता है, जिससे बालों में चिपचिपाहट महसूस नहीं होती। यह तेल स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है और खुजली या ड्रायनेस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत बन सकते हैं। आप इसे हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज कर सकते हैं और कुछ घंटों बाद या रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम करने में भी मददगार है।

    01
  • Indulekha Bringha Ayurvedic Shampoo for Hair Fall Control

    यह एक आयुर्वेदिक शैम्पू है जिसे खासतौर पर बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए बनाया गया है। इसमें भृंगराज, आंवला और शिकाकाई जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। यह शैम्पू पैराबेन-फ्री है, जिससे यह स्कैल्प के लिए सुरक्षित माना जाता है। गर्मियों में पसीने और धूल की वजह से स्कैल्प जल्दी गंदा हो जाता है, ऐसे में यह शैम्पू आपके स्कैल्प को डीप क्लीन करने में मदद कर सकता है। यह स्कैल्प से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर उसे साफ रखता है। वहीं सबसे खास बात यह है कि यह शैम्पू बालों को ड्राय नहीं बनाता, बल्कि उन्हें नेचुरल तरीके से मुलायम बनाए रखता है। इसका टेक्सचर हल्का होता है और थोड़ी मात्रा में भी अच्छी झाग बनाता है। यह पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है और हर हेयर टाइप पर काम करता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • L'OREAL PARIS Fresh Deep Conditioner With Micro-Ceramides

    बालों के लिए कंडीशनर बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप इस कंडीशनर को इस्तेमाल कर सकते हैं, जो खासतौर पर डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने के लिए बनाया गया है। इसमें माइक्रो-सेरामाइड्स मौजूद होते हैं, जो बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। अगर आपके बाल रूखे या बेजान हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस कंडीशनर की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी काम करता है। इसे लगाने के बाद ज्यादा समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होती और यह तुरंत बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है। गर्मियों में यह बालों को लंबे समय तक हाइड्रेशन देने में मदद करता है। इसका टेक्सचर क्रीमी होता है और यह बालों पर आसानी से फैल जाता है।

    03
  • TRESemme Keratin Smooth Mask 300ml With Keratin Protein and Argan Oil

    अगर गर्मियों में आपके बाल भी ड्राय रहते हैं तो आपको एक अच्छे हेयर मास्क की जरूरत है। यह डीप कंडीशनिंग मास्क आपके लिए बढ़िया हो सकता है, जो बालों को स्मूद और शाइनी बनाने में मदद करता है। इसमें केराटिन प्रोटीन और आर्गन ऑयल मौजूद होता है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। यह बालों को डीप नरीशमेंट देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे सिर्फ 3 मिनट के लिए लगाना होता है और यह तुरंत असर दिखा सकता है। इसका टेक्सचर गाढ़ा और क्रीमी होता है, जिससे यह बालों पर अच्छी तरह से कोट हो जाता है। आप इसे शैम्पू के बाद बालों की लंबाई पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें। इससे बाल मुलायम और चमकदार हो सकते हैं।

    04
  • L'Oreal Paris Extraordinary Oil Hair Serum

    यह एक हल्का हेयर सीरम है जो बालों को स्मूद, शाइनी और फ्रिज-फ्री बनाने में मदद करता है। इसमें फ्लोरल ऑयल्स का मिश्रण होता है, जो बालों को पोषण देता है और उन्हें हेल्दी बनाता है। गर्मियों में बाल अक्सर रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में यह सीरम उन्हें तुरंत सॉफ्ट बना सकता है। इसकी खास बात यह है कि यह बालों को UV और हीट से भी प्रोटेक्ट करता है, जिससे धूप और स्टाइलिंग टूल्स का नुकसान बालों पर कम होता है। इसका टेक्सचर बहुत हल्का होता है और यह बालों में चिपचिपाहट नहीं छोड़ता। इसे बाल धोने के बाद या ड्राई हेयर पर भी लगाया जा सकता है। यह सभी हेयर टाइप के लिए उपयुक्त है और आप इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

    05

इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या गर्मी में रोज बाल धोना चाहिए?
    +
    हां, अगर आपकी स्कैल्प तैलीय है और आपको बहुत पसीना आता है, तो रोज या एक दिन छोड़कर माइल्ड शैम्पू से बाल धोना फायदेमंद हो सकता है।
  • गर्मियों में स्कैल्प को ठंडा रखने के लिए क्या करें?
    +
    एलोवेरा जेल, पुदीने का तेल या चंदन पाउडर जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करें और ठंडे पानी से बाल धोएं।
  • गर्मी में स्कैल्प पर खुजली क्यों होती है और इसका इलाज क्या है?
    +
    पसीना, गंदगी और फंगल संक्रमण खुजली का कारण बन सकते हैं। एंटी-फंगल शैम्पू का उपयोग करें और स्कैल्प को साफ रखें।