क्या आपकी त्वचा भी ऑयली है, जिस कारण चेहरे पर मुंहासे की समस्या अक्सर रहती है? तो नियासिनमाइड फेस सीरम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। ये सीरम ऑयली स्किन वालों के लिए इसलिए अच्छी मानी जाती है, क्योंकि ये चेहरे के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करती है और मुंहासे को बढ़ने से रोकती है। नीचे हमने ऑयली स्किन के लिए जिन 5 Niacinamide Serum के बारे में बताया है उनमें 10% से 12% नायसिनामाइड और जिंक शामिल है। ये चेहरे के पोर्स को कम करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी तरह साफ करती है, जिससे चेहरा चमकदार बन सकता है। वहीं ये त्वचा पर मौजूद मुंहासों के दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इन सीरम में सैलिसिलिक एसिड और हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा को अंदर तक पोषण देते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
The Ordinary Niacinamide 10% + Zinc 1% Serum
अगर आपकी त्वचा भी बहुत ज्यादा ऑयली है और आपको बार-बार एक्ने की समस्या होती है, तो यह फेस सीरम आपके लिए बढ़िया हो सकती है। इस Serum for Oily Skin में 10% नायसिनामाइड और 1% जिंक होता है। नायसिनामाइड त्वचा में ऑयल को कंट्रोल करता है, जिससे चेहरे पर चिपचिपापन कम हो सकता है और एक्ने की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसी के साथ इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है और दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं। वहीं जिंक त्वचा की एलर्जी को कम करता है। इसका टेक्सचर काफी हल्का होता है और यह वाटर बेस्ड होता है जिससे यह स्किन में जल्दी समा जाता है और चिपचिपा नहीं लगता है।
इस सीरम को कैसे इस्तेमाल करें?
- आप इसे सुबह और रात दोनों टाइम इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे साफ चेहरे पर 2 से 3 बूंद लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
01
Minimalist 10% Niacinamide Serum with Zinc
यह फेस सीरम चेहरे के बड़े पोर्स, एक्ने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें 10% नायसिनामाइड और जिंक शामिल है, जो त्वचा के अंदर तक जाकर उसे ठीक करने का काम करते हैं। यह सीरम ना केवल ऑयल को कंट्रोल करता है बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों को कम करके उसे साफ बनाने में मदद करता है। वहीं अगर आपके चेहरे पर सूजन या रेडनेस की समस्या रहती है, तो यह Minimalist Serum उसमें भी असरदार हो सकती है। हल्की और नॉन-स्टिकी होने के कारण इसे लगाने पर चेहरा चिपचिपा नहीं लगता है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इसके लगातार इस्तेमाल त्वचा अधिक साफ और मुलायम हो सकती है।
इस सीरम को कैसे इस्तेमाल करें?
- आप इस सीरम को रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी केवल 2 से 3 बूंद लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
The Derma Co 10% Niacinamide Serum with 2% Zinc
यह सीरम ऑयली स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसमें शामिल 10% नायसिनामाइड और 2% जिंक त्वचा को चमकदार बनाने, डार्क स्पॉट्स को हल्का करने और एक्ने के निशान कम करने में मदद करता है। इस सीरम की खासियत है कि यह त्वचा के अंदर तक जाकर उसे पोषण देता है और त्वचा से जुड़ी समस्या को जल्दी कम करने में मदद करता है। यह Serum for Face काफी हल्का होता है, जिससे इसे लगाने पर चेहरे पर चिपचिपाहट नहीं लगती है और यह जल्दी समा जाता है। यह त्वचा को मुलायम और साफ बनाने में मदद करती है। वहीं यह सीरम हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
इस सीरम को कैसे इस्तेमाल करें?
- इस सीरम की आप 3 से 5 बूंद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- ध्यान रहे कि अगर आप दिन में सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करे।
03
Pilgrim 10% Niacinamide Serum 30ml For Acne Marks
इस फेस सीरम में आपको कई तत्व शामिल मिलते हैं, जो त्वचा को अंदर तक पोषण देते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसमें नायसिनामाइड, जिंक, सैलिसिलिक एसिड और हायलूरोनिक एसिड शामिल है। नायसिनामाइड ऑयल कंट्रोल करता है और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है, सैलिसिलिक एसिड पोर्स के अंदर जाकर गंदगी और ऑयल को साफ करता है, हायलूरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसका टेक्सचर काफी हल्का होता है जिससे यह त्वचा में जल्दी समा जाता है। कंपनी का दावा है कि अगर इस सीरम का रोजाना इस्तेमाल किया जाता है, तो यह त्वचा को जल्दी साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
इस सीरम का इस्तेमाल कैसे करें?
- पहले अच्छे फेस वॉश से चेहरे को साफ करें और इस सीरम की 3 से 5 बूंद लेकर चेहरे पर मसाज करें।
04
Foxtale 12% Niacinamide Face Serum with Azelaic Acid for Oil Control
इस फेस सीरम को महिलाएं और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सभी स्किन टाइप के लिए बनी है। इस Foxtale Serum में 12% नायसिनामाइड के साथ एजेलिक एसिड भी होता है, जो ऑयल कंट्रोल करने के साथ-साथ त्वचा को चमकदार भी बनाता है। इसी के साथ यह पोर्स को छोटा दिखाता है और स्किन टेक्सचर को मुलायम भी बनाता है। वहीं यह एक्ने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करती है। इसी के साथ इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है। इसका टेक्सचर हल्का होता है, जिससे यह जल्दी त्वचा में समा जाती है।
इस सीरम को कैसे इस्तेमाल करें?
- अगर आप पहली बार सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले हफ्ते में 2 से 3 दिन ही इसका इस्तेमाल करें।
- इसकी केवल 2 से 3 बूंद ही चेहरे पर लगाएं।
05
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी-बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।