इन 7 ट्रेंडिंग ग्रीन आईशैडो के साथ इस सावन और तीज दीजिए अपनी आंखों को आकर्षक लुक!

अगर आप भी सावन और तीज पर अपने लुक में चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो हरे रंग इन आई शैडे की मदद से आकर्षक तरीके से अपनी आंखों का मेकअप कर सकती हैं। इस तरह के ग्रीन आईशैडो इनदिनों काफी ट्रेंड में है।
सावन और तीज लुक के लिए 7 ट्रेंडिंग ग्रीन आईशैडो आइडियाज
सावन और तीज लुक के लिए 7 ट्रेंडिंग ग्रीन आईशैडो आइडियाज

सावन का महीना और तीज का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर महिलाएं ना केवल हरी चूड़ियां पहनती हैं, बल्कि अपने पूरे लुक में हरा रंग शामिल करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तीज और सावन में अपनी आंखों को एक बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो नॉर्मल काजल या लाइनर के अलावा ग्रीन आईशैडो ट्राय करना बेहतरीन विकल्प होगा। आजकल ग्रीन आईशैडो फैशन की दुनिया में काफी ट्रेंड भी कर रहा है और यह हर तरह की इंडियन स्किन टोन पर बेहद आकर्षक लगता है।

नीचे आप हरे रंग की आई शैडो के विकल्पों को देख सकती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • MARS Northern Lights In A Pan Powder Eyeshadow

    अगर आप सावन की पूजा में अपनी आंखों को आकर्षक लुक देना चाहती हैं, यह चमकीला हरे रंग का आईशैडो आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह मीडियम स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है। इससे आप मॉडर्न और ट्रेंडी आई मेकअप लुक आसानी से कर सकती हैं।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसमें दो रंगों की चमक एक साथ मिलती है, जो आंखों को एक यूनिक लुक देती है।
    • एक ही बार उंगली या ब्रश से लगाने पर यह गहरा रंग देती है।
    • इसका पाउडर फॉर्मूला आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
    • छोटी पैकिंग के कारण इसे कैरी करना आसान है।
    01
  • FASHION COLOUR German Eyeshadow

    अगर आप तीज पर बोल्ड आई मेकअप चाहती हैं, तो फॉरेस्ट ग्रीन रंग की यह आईशैडो आपके लिए परफेक्ट रहेगी। यह सांवली इंडियन स्किन टोन पर बहुत ही कमाल की लगती है। सावन के झूले और पूजा के लिए इससे आप झटपट बोल्ड आई मेकअप कर सकती हैं, क्योंकि इसे लगाना आसान होता है।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसे लगाने के लिए किसी ब्रश की जरूरत नहीं है, इसे सीधे पेन की तरह पलकों पर लगाया जा सकता है।
    • यह कई घंटों तक बिना फैले आंखों पर टिकी रहती है।
    • आप इसके रंग को अपनी पसंद के अनुसार हल्का या गहरा कर सकती हैं।
    • इसका क्रीमी टेक्सचर पलकों पर आसानी से फिसलता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Swiss Beauty Cushion Mousse Eyeshadow

    अगर आप सावन 2026 या तीज में हल्का लेकिन आकर्षक आई मेकअप चाहती हैं, तो यह क्रीमी आईशैडो आपकी पहली पसंद बन सकती है। यह हर तरह की इंडियन स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगती है और यह आंखों को चमकदार बनाती है।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसका टेक्सचर काफी मुलायम और हल्का है।
    • इसमें शामिल विटामिन E आंखों की नाजुक त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता।
    • यह पसीने में भी फैलती नहीं है।
    • यह आसानी से ब्लेंड हो जाती है, जिससे खूबसूरत लुक मिलता है।
    03
  • Daily Life Forever52 Star Dust Powder Single Eyeshadow

    तीज पर सेलिब्रिटी जैसा चमकदार और खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो यह शीमरी ग्रीन रंग की डस्ट पाउडर आईशैडो आपके लिए सबसे सही विकल्प रहेगी। यह मीडियम से लेकर फेयर स्किन टोन पर कमाल का ग्लो देती है। इससे आप बोल्ड लुक पा सकती हैं।

    इसे चुनने का कारण?

    • चमकदार होने के कारण आंखों को शाइनी लुक मिलता है।
    • यह एक ऐसा पाउडर शैडो है, जो आंखों की त्वचा को रूखा नहीं बनाता।
    • इसका टेक्सचर काफी हल्का है, जिससे इसे लगाने पर भारीपन नहीं लगता।
    • यह रात की पूजा आदि के लिए शानदार विकल्प है।
    04
  • Loose Shimmer Makeup Foil Pigments Glitter Eyeshadow

    अगर आप सावन या तीज के खास मौके पर थोड़ा हटकर लुक चाहती हैं, तो मेटैलिक और सी-ग्रीन कलर की यह आईशैडो आपको ट्राय करनी चाहिए। यह हर तरह की स्किन टोन, खासकर गौरे लोगों पर बहुत खिलता है। सावन में इससे आप एक आकर्षक स्मोकी लुक पा सकती हैं।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसे आप आईशैडो के अलावा फेस हाइलाइटर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
    • यह पलकों को साधारण चमक के बजाय एक लिक्विड मेटैलिक फिनिश देता है।
    • किफायती कीमत में 3 ग्राम का पैक मिलता है, जो बहुत ज्यादा है।
    • यह काले या भूरे रंग के काजल के साथ मिलकर बहुत बढ़िया लगता है।
    05
  • L.A GIRL Dream Shimmery Glitter Liquid Eyeshadow

    अगर आप बिना किसी झंझट के, बिना फैले एकदम साफ और बोल्ड ग्लिटर लुक चाहती हैं, तो यह लिक्विड आईशैडो आपके लिए बढ़िया रहेगी। यह हर तरह की स्किन टोन पर बेहद आकर्षक लगती है। सावन और तीज के त्योहार पर इससे आप अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

    इसे चुनने का कारण?

    • लिक्विड होने के कारण इसके ग्लिटर चेहरे पर झड़कर गिरते नहीं हैं।
    • इसका हरा रंग बेहद चमकीला और बोल्ड है, जो आंखों को आकर्षक दिखाता है।
    • यह लगाने के बाद कुछ ही सेकेंड्स में सूखकर सेट हो जाता है।
    • इसके साथ मिलने वाले ब्रश एप्लीकेटर से इसे लाइनर की तरह लगाना बेहद आसान है।
    06
  • Stars Cosmetics Eyeshadow Pigment Powder

    अगर आप तीज 2026 के व्रत वाले दिन एक ऐसा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, जो सुबह से रात तक बिना फीका पड़े टिका रहे, तो यह आईशैडो आपके लिए बढ़िया रहेगी। यह खास तौर पर सांवली स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत दिखती है। अगर आप ग्रीन रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो उस पर यह काफी खूबसूरती से मैच होगी।

    इसे चुनने का कारण?

    • इसका गहरा हरा रंग आंखों को शानदार फिनिश देता है।
    • यह वाटर-रेसिस्टेंट है, जिससे यह लंबे समय तक बना रहता है।
    • इसमें बिना किसी मिलावट के शुद्ध हरा रंग मिला है, जो सुरक्षित होता है।
    • पाउडर होने के बावजूद यह बहुत आसानी से स्किन में समा जाता है।
    07

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इस साल सावन कब से शुरू हो रहा है और कब खत्म होगा?
    +
    इस साल सावन का पवित्र महीना 30 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है और यह 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा।
  • हरियाली तीज 2026 में कब है?
    +
    इस साल सुहागिन महिलाओं का त्योहार हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
  • हरियाली तीज का व्रत क्यों रखा जाता है?
    +
    हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए रखती हैं।
  • सावन और तीज के त्योहारों में हरे रंग को इतना खास क्यों माना जाता है?
    +
    हरा रंग खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इन त्योहारों में हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां और मेकअप करना बेहद शुभ होता है।
  • हरियाली तीज और कजरी तीज में क्या अंतर होता है?
    +
    हरियाली तीज सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है, जबकि कजरी तीज भादों के महीने में कृष्ण पक्ष की तृतीया को आती है।