अगर आप भी साफ, चमकदार और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो विटामिन सी सीरम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। जाहिर है विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को समय से पहले होने वाले एजिंग से बचाने में मदद कर सकता है और त्वचा की रंगत को भी निखारता है। इस सीरम का सबसे बड़ा फायदा होता है कि यह स्किन को चमकदार बनाने के साथ-साथ डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्या से भी राहत देता है। वहीं ये Vitamin C Serum कोलेजन को भी बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा टाइट और यंग नजर आ सकती है। यहां हमने जिन 5 विटामिन सी फेस सीरम के बारे में बताया है उनमें विटामिन सी के अलावा फेरुलिक एसिड, फुलरीन, नियसिनमाइड और सैलिसिलिक एसिड जैसे जरूरी तत्व भी होते हैं, जो त्वचा को अंदर तक पोषण प्रदान करते हैं। इन सीरम की सबसे खास बात यह है कि इन्हें पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं और रोजाना इस्तेमाल से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
