झड़ते बालों से हैं परेशान? तो जानें कौन-सा Hair Oil रहेगा बढ़िया, जो करेगा रीग्रोथ में भी मदद!

सुबह कंघी करते वक्त बालों का गुच्छा हाथ में आना और धीरे-धीरे मांग चौड़ी होना, यह एक ऐसा डर है जो आजकल हर दूसरे व्यक्ति को सता रहा है। ऐसे में आप नारियल, अरंडी, भृंगराज, प्याज और रोजमेरी के गुणों से भरपूर हेयर ऑयल्स को चुन सकते हैं, जो आपके बालों की इन समस्या को कम कर सकते हैं।
हेयर फॉल और रीग्रोथ के लिए कौन-सा तेल रहेगा बढ़िया?
हेयर फॉल और रीग्रोथ के लिए कौन-सा तेल रहेगा बढ़िया?

हर बार बाल धोते या कंघा करते समय गिरते बालों को देखकर चिंता होना अब एक आम बात बन चुकी है और इसका सबसे बड़ा कारण तनाव, खराब खान-पान, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हैं। लेकिन एक सही तेल हेयर फॉल और पतले होते बालों की समस्या को खत्म कर सकता है। Hair Oil ना केवल स्कैल्प को पोषण देता है, बल्कि सूखापन दूर करके बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आप भी गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं और अपने बालों की ग्रोथ के लिए एक सही, सुरक्षित और असरदार तेल की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं।

हेयर फॉल और नए बाल उगाने में कैसे मददगार होते हैं तेल? जानें 6 कारण

स्कैल्प और बालों की सेहत को बनाए रखने में तेल बहुत उपयोगी माना जाता है। हालांकि, तेल कोई रातों-रात असर दिखाने वाली दवा नहीं हैं, लेकिन सही तरीके से तेल लगाने से बालों की बनावट और स्कैल्प में सुधार हो सकता है।

  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना: जब आप उंगलियों के से स्कैल्प पर हल्के हाथों से तेल की मालिश करते हैं, तो सिर की त्वचा में रक्त का बहाव बेहतर होता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं, जो नए बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।
  • बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देना: नारियल, बादाम या तिल जैसे तेलों में फैटी एसिड्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व स्कैल्प के अंदर समाकर कमजोर पड़ चुकी जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे बालों का बेवजह टूटना कम हो सकता है।
  • प्रोटीन लॉस को रोकना: बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। प्रदूषण, धूप और केमिकल वाले शैम्पू की वजह से बालों से प्रोटीन कम होने लगता है। ऐसे में Nariyal Tel बालों की गहराई तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकने में सबसे असरदार माना जाता है।
  • स्कैल्प का सूखापन और डैंड्रफ दूर रखना: रूखी स्कैल्प भी हेयर फॉल की एक बड़ी वजह होती है। ऐसे में तेल स्कैल्प पर एक परत बनाता है और नमी को लॉक कर देता है।
  • बालों के टूटने और दोमुंहे बालों से सुरक्षा: तेल बालों की बाहरी परत को स्मूथ और सील कर देता है। इससे बाल आपस में उलझते नहीं हैं और कंघी करते वक्त खींचकर टूटने का जोखिम काफी कम हो जाता है। साथ ही, यह बालों को रूखेपन के कारण दोमुंहे होने से भी बचाता है।
  • नेचुरल कंडीशनिंग: नियमित रूप से तेल लगाने से बाल चमकदार, मुलायम और घने हो सकते हैं।

बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

तेल लगाने का पूरा फायदा तभी मिलता है जब उसे सही तरीके से लगाया जाए। गलत तरीके से तेल लगाने पर बाल मजबूत होने के बजाय कमजोर होकर टूटने लग सकते हैं।

  • तेल को सीधे स्कैल्प पर लगाने के बजाय उसे हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुना तेल स्कैल्प के पोर्स में आसानी से समा जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों की जड़ों को तुरंत राहत और पोषण मिलता है।
  • तेल लगाने से पहले चौड़े दांतों वाली Comb से बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। उलझे हुए बालों में तेल लगाने और मालिश करने से बाल ज्यादा खींचते हैं और टूटने लगते हैं।
  • पूरे हाथ में तेल भरकर सीधे सिर पर थपथपाने की जगह बालों में मांग निकाल-निकाल कर छोटे सेक्शन बनाएं। कॉटन बॉल या अपनी उंगलियों की पोरों की मदद से तेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं।
  • उंगलियों के पोर्स से गोल-गोल घुमाते हुए 5 से 10 मिनट तक बहुत हल्के दबाव के साथ मालिश करें। ध्यान रखें कि मालिश के लिए नाखूनों का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें, इससे स्कैल्प में स्क्रैच या इंफेक्शन हो सकता है।
  • स्कैल्प पर तेल लगाने के बाद बालों की लंबाई और खासकर निचले हिस्सों पर तेल लगाएं। यह बालों को रूखा होने और दोमुंहे होने से बचाता है।
  • तेल को कम से कम 1 से 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें और अगर हो सके तो Oil लगाने के बाद एक तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर और निचोड़कर सिर पर 5 मिनट के लिए लपेटें। इससे तेल जड़ों के अंदर गहराई तक पहुंचता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Indulekha Ayurvedic Hair Growth Oil with Bringha

    हमारा सुझाव:

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से भरपूर यह तेल उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, एक अपने बालों की ग्रोथ के लिए भरोसेमंद तेल ढूंढ रहे हैं। इस Ayurvedic Hair Oil में भृंगराज, आमला और रोजमेरी जैसे प्राकृतिक तत्व हैं। सबसे अच्छी बात इसका सेलफी कॉम्ब एप्लीकेटर है, जिसकी मदद से तेल सीधे स्कैल्प तक आसानी से पहुंचता है और हाथों में चिपचिपाहट नहीं होती।

    कैसे है फायदेमंद?

    • इसमें मौजूद भृंगराज और आमला बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
    • इसका खास कंघी जैसा ढक्कन तेल को सीधे स्कैल्प पर लगाने में मदद करता है।
    • इसमें हानिकारक केमिकल्स या पैराबेंस नहीं हैं, जिससे यह संवेदनशील स्कैल्प के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।
    • रोजमेरी ऑइल स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बालों की ओवरऑल हेल्थ को सुधारता है।
    01
  • Soulflower Rosemary Lavender Amla Hair Oil for Hair Growth

    हमारा सुझाव:

    अगर आप डैंड्रफ, रूखेपन और तनाव के कारण गिरते बालों से परेशान हैं, तो सोलफ्लॉवर का यह कोल्ड-प्रेस्ड ऑइल आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। रोजमेरी और लैवेंडर जैसे एसेंशियल ऑइल्स का यह मिश्रण स्कैल्प को शांत करता है और खुजली दूर रखता है। इस Rosemary Oil का पूरी तरह से नेचुरल और केमिकल-फ्री फॉर्मूला बालों की नमी और चमक बनाए रखने के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

    कैसे है फायदेमंद?

    • रोजमेरी और लैवेंडर का मिश्रण है इसमें जिससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और खुशबू सिरदर्द व तनाव को कम करने में मदद करती है।
    • यह रूखी स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चराइज करके डैंड्रफ की समस्या को दूर रखता है।
    • यह तेल बिना किसी हैवी रिफाइनिंग के बनाया जाता है, जिससे इसके प्राकृतिक पोषक तत्व पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
    • आमला और अन्य नेचुरल ऑइल्स बालों को मजबूत बनाकर उन्हें टूटने से बचाते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pilgrim Spanish Rosemary Anti-Hairfall Hair Oil with Biotin

    हमारा सुझाव:

    पिलग्रिम का यह स्पैनिश रोजमेरी ऑइल बायोटीन और ट्रिपल-ऑइल ब्लेंड के साथ आता है, जो कमजोर और पतले बालों को पोषण देता है। अगर आपके बाल प्रदूषण या हीटिंग प्रोडक्ट्स की वजह से बेजान हो गए हैं, तो यह Hair Fall Control Oil आपके हेयर केयर में मददगार हो सकता है।

    कैसे है फायदेमंद?

    • इसमें शामिल बायोटीन बालों को मजबूती देता है, जिससे कमजोर बाल बीच से जल्दी नहीं टूटते।
    • तीन अलग-अलग पोषण देने वाले तेलों का मिश्रण बालों को बिना ज्यादा चिपचिपा बनाए गहराई से पोषण देता है।
    • यह तेल बालों में भारीपन महसूस नहीं होने देता और आसानी से शैम्पू से साफ हो जाता है।
    • स्पैनिश रोजमेरी एक्सट्रैक्ट स्कैल्प की सेहत में सुधार करके बालों को घना और मजबूत महसूस कराने में मदद करता है।
    03
  • Parachute Advansed Bhringraj & Hibiscus enriched Coconut Hair Oil

    हमारा सुझाव:

    नारियल तेल का पोषण और बजट-फ्रेंडली विकल्प चाहने वालों के लिए पैराशूट का यह एडवांस्ड ऑइल बढ़िया हो सकता है। इसमें Coconut Oil के साथ भृंगराज और गुड़हल के गुण मिलाए गए हैं। यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है और रोजाना या हफ्ते में दो बार स्कैल्प मसाज के लिए बहुत ही हल्का व असरदार नारियल तेल का विकल्प है।

    कैसे है फायदेमंद?

    • नारियल का तेल बालों में गहराई तक समाकर प्रोटीन लॉस को रोकने में सबसे असरदार माना जाता है।
    • गुड़हल बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकदार बनाता है तथा दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है।
    • भृंगराज स्कैल्प को ठंडक देता है और जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
    • 300ml की बड़ी बॉटल में आने के कारण यह पूरे परिवार के इस्तेमाल के लिए एक किफायती विकल्प हो सकता है।
    04
  • Mamaearth Rosemary & Methi Dana Hair Oil

    हमारा सुझाव:

    मेथी दाना और रोजमेरी के गुणों से लैस ममाअर्थ का यह तेल उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जिनके बाल बहुत ज्यादा उलझते और टूटते हैं। मेथी दाना बालों को प्राकृतिक कंडीशनिंग देता है और रूखापन खत्म करता है। वहीं यह Hair Growth Oil आपके स्कैल्प को साफ और पोषित रखने में काफी मदद कर सकता है।

    कैसे है फायदेमंद?

    • मेथी दाना बालों के रूखेपन को खत्म कर उन्हें स्मूथ बनाता है।
    • रोजमेरी ऑइल बालों की जड़ों को बेहतर बनाता है।
    • यह हानिकारक केमिकल से मुक्त है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना सुरक्षित है।
    • यह बालों की बाहरी परत को मुलायम करता है, जिससे कंघी करते वक्त बाल कम खींचते।
    05

नोट - यहां हमने जिन हेयर ऑयल की जानकारी आपको दी है उन्हें बालों के लिए अच्छा माना गया है। हालांकि, हम ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करते हैं कि ये तेल आपके बालों का झड़ना कम करेंगे या नए बाल उगाएंगे। इसलिए अपनी जरूरत व समझ अनुसार सही विकल्प का चयन करें या फिर तेल इस्तेमाल करने से पहले बालों के डॉक्टर से जरूर सलाह करें।

ब्यूटी बास्केट में ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सिर्फ तेल लगाने से झड़े हुए बाल वापस उग सकते हैं?
    +
    नहीं, केवल तेल लगाने से नए बाल उगने की गारंटी नहीं होती। तेल स्कैल्प को पोषण देकर बालों की सेहत सुधारने में मदद करता है।
  • बालों के लिए सबसे हल्का और पोषण देने वाला तेल कौन-सा माना जाता है?
    +
    नारियल तेल और बादाम तेल को काफी हल्का माना जाता है। ये बालों में आसानी से समा जाते हैं और नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल बालों पर कैसे करना चाहिए?
    +
    रोजमेरी एक एसेंशियल ऑयल है, इसलिए इसे कभी भी सीधे स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा नारियल या जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदों में मिलाकर ही स्कैल्प पर मसाज करना चाहिए।
  • हफ्ते में कितनी बार बालों में तेल लगाना चाहिए?
    +
    हफ्ते में 1 से 2 बार तेल लगाना काफी होता है। बालों में बहुत ज्यादा तेल लगाने या उसे कई दिनों तक स्कैल्प पर छोड़े रखने से धूल-मिट्टी जमा हो सकती है और पोर बंद हो सकते हैं।
  • क्या रातभर तेल लगाकर सोना बालों के लिए फायदेमंद है?
    +
    अगर आपकी स्कैल्प नॉर्मल या ड्राई है, तो रातभर तेल लगाना ठीक हो सकता है। लेकिन अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है या डैंड्रफ की समस्या है, तो शैम्पू करने से 1 से 2 घंटे पहले तेल लगाना ही बेहतर माना जाता है।