जब नई तकनीक और सुरक्षा फीचर्स के साथ आने वाली भरोसेमंद और टिकाऊ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की बात की जाती है, तो Bosch का नाम सबसे ऊपर आता है। जाहिर है यह ब्रांड अपनी मशीनों में AI एक्टिव, एंटी स्टेन और स्टीम एंटी बैक्टीरिया जैसी शानदार तकनीकें पेश करता है। वहीं सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक और ओवरलोड प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल होते हैं। वहीं इन Front Load Washing Machine का आकर्षक डिजाइन आपके वॉशिंग एरिया में चार-चांद लगा सकता है। सर्विस के मामले में भी बॉश काफी आगे है, क्योंकि इनका सर्विस नेटवर्क आसानी से लगभग सभी जगह उपलब्ध होता है और इनकी मेंटेनेंस भी आसान मानी जाती है। आमतौर पर बॉश अपनी वॉशिंग मशीन में 2 साल तक की प्रोडक्ट वारंटी प्रदान करता है। हालांकि, समय के साथ इनकी वारंटी में बदलाव भी हो सकता है। नीचे बॉश की जिन 5 वॉशिंग मशीन के बारे में बताया गया है उनमें मिलने वाले अन्य फीचर्स पर ध्यान दें तो ये सॉफ्ट केयर ड्रम, टेम्परेचर सलेक्शन, हाई स्पिन स्पीड, मल्टीपल वॉश प्रोग्राम्स और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाओं के साथ आती हैं।
बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मिलने वाले खास फीचर्स
बॉश की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एंटी स्टेन, AI एक्टिव वाटर+, एंटी रिंकल्स और इकोसाइलेंस ड्राइव मोटर जैसे खास फीचर्स शामिल होते हैं। ये फीचर्स मशीन में क्या काम करते हैं इसके बारे में नीचे विस्तार से समझाया गया है।
Anti Stain (एंटी स्टेन तकनीक) : बॉश वॉशिंग मशीन में यह एक खास तकनीक होती है, जो कपड़ों पर दाग और धब्बों को हटाने में मदद करती है। बॉश के दावे अनुसार यह तकनीक मिट्टी के दाग, तेल के धब्बे, चाय के निशान और पसीने के दाग को कम करने या पूरी तरह से हटाने में सक्षम होती है।
AI Active Water+ (एआई एक्टिव वाटर प्लस) : यह तकनीक कपड़ों को साफ करने के लिए सेंसर का उपयोग करती है, जिससे वह कपड़ों का भार, फैब्रिक और गंदगी समझकर उसी अनुसार पानी इस्तेमाल करती है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है और कपड़े बेहतर ढंग से साफ हो सकते हैं।
Anti Wrinkle (एंटी रिंकल्स) : यह फीचर बॉश वॉशिंग मशीन में कपड़ों को सुखाने के बाद उनमें होने वाली सिलवटों को भाप के जरिए 50% तक कम करता है। इसका फायदा यह होता है कि बाद में कपड़ों को आयरन करना आसान हो जाता है और कपड़े नए जैसे लग सकते हैं।
EcoSilence Drive Motor (इकोसाइलेंस ड्राइव मोटर) : यह मोटर खासतौर पर बॉश वॉशिंग मशीन में देखी जाती है। यह बिना कार्बन ब्रश वाली मोटर होती है, जो कपड़ों की धुलाई को बेहद शांत तरीके से करती है और इसी के साथ ऊर्जा की खपत भी कम करती है और यह अधिक टिकाऊ भी मानी जाती है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
