गैस नहीं इन 5 Electric Kettles में फटा-फट गर्म करिए पानी, रोजाना इस्तेमाल के लिए हैं बेहतरीन!

इलेक्ट्रिक केटल के साथ किचन में रोजाना इस्तेमाल के लिए पानी गर्म करने का काम आसान बन जाता है और बार-बार गैस इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है। यह कम समय में पानी को अच्छी तरह से उबालती है और यह हॉस्टल व पीजी में रहने वाले छात्रों के लिए भी काफी उपयोगी होती है।
रोजाना इस्तेमाल करने के लिए इलेक्ट्रिक केटल
रोजाना इस्तेमाल करने के लिए इलेक्ट्रिक केटल

सुबह होते ही लगभग हर रसोईघर में पानी उबलने लगता है, लेकिन गैस के स्थान पर एक अच्छी इलेक्ट्रिक केटल यह काम कम समय में और बेहतर ढंग से करती है। फिर चाहे चाय बनानी हो या कॉफी, नाश्ते की तैयारी करनी हो या बच्चों की बोतल को साफ करना हो, इसकी मदद से सारे कामों के लिए सही तापमान वाला गर्म पानी मिलता है। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाली Electric Kettle बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं करती हैं। ये घर के अलावा हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के भी काफी काम आती हैं, और इनमें अंडे उबालने व मैगी बनाने जैसे काम भी आसानी से हो जाते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Electric Kettle Altro 1250 Watts 1.5 liters

    रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों करे इस पर भरोसा?

    • 1.5 लीटर क्षमता वाली यह केटल पर्याप्त मात्रा में पानी को अच्छी तरह से उबालती है, जिस वजह से सुबह की चाय-कॉफी तैयार करने या बच्चों के टिफिन के लिए खाना बनाते समय समय की बचत होती है।
    • पानी गर्म होने के बाद इसकी पावर सप्लाई ऑटो शट-ऑफ होकर अपने आप बंद हो जाती है और मोटर के खराब होने की चिंता नहीं रहती है।
    • Havells की इस केटल की बॉडी गर्म नहीं होती है, जिस वजह से इस्तेमाल के दौरान हाथ नहीं जलता है।
    01
  • Philips HD9316/06 1.7-Liter Electric Kettle

    • स्टेनलेस स्टील मटीरियल से बनी यह केटल लोकप्रिय ब्रांड Philips की है, जिसे इस्तेमाल करना और साफ करना आसान है। इसकी खासियत है कि रोज़ाना इस्तेमाल करने पर भी इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगती है।
    • 1.7 लीटर क्षमता वाली इस केटल में पानी गर्म होने के बाद लंबे समय तक सही तापमान पर बना रहता है, जिससे उसे बार-बार उबालना नहीं पड़ता।
    • इसका डिज़ाइन ऐसा है कि गर्म पानी निकालते समय वह आसानी से बाहर नहीं गिरता, और इस कारण हाथ सुरक्षित रहते हैं।


    तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Borosil 1.2L Crystal Electric Glass Kettle

    रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों करे इस पर भरोसा?

    • यह इलेक्ट्रिक केटल मजबूत कांच मटेरियल से बनी है जो गर्म पानी के तापमान को आसानी से झेल लेती है और इसके टूटने का खतरा नहीं रहता है।
    • Borosil की यह 1.2 लीटर केटल तेजी से पानी को उबालती है और इसमें लगी मेजरमेंट स्केल की मदद से जरूरत के हिसाब से पानी को गर्म करने की सुविधा मिलती है।
    • इसकी खासियत है कि यह तब तक काम नहीं करेगी, जब तक इसमें पानी भरा नहीं होगा और उसके उबलने पर अपने आप बंद भी हो जाती है, ताकि सुरक्षा से समझौता न हो।
    03
  • Milton Rapid Electric Kettle 1.8L

    रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों करे इस पर भरोसा?

    • 1500 Watts की पावर पर काम करने वाली इस Milton केटल की क्षमता 1.8 लीटर है और इसे घर के अलावा ऑफिस, यात्रा, दुकान या हॉस्टल में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • यह पानी को कम समय में अच्छी तरह से गर्म करने का काम करती है और साथ ही ज्यादा ऊर्जा की खपत भी नहीं करती है, जिस वजह से बिजली का बिल नियंत्रित रहता है।
    • इस Water Kettle की सफाई करना भी काफी आसान है। इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं आती है।
    04
  • AGARO Esteem Electric Multipurpose Kettle 1.2L

    रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों करे इस पर भरोसा?

    • हॉस्टल व पीजी में रहने वाले बच्चों के लिए यह केटल काफी काम की है क्योंकि पानी गर्म करने के साथ-साथ इसमें नूडल्स बनाने, ओट्स तैयार करने, अंडे उबालने और खाना गर्म करने जैसे काम भी आसानी से हो जाते हैं।
    • AGARO की इस इलेक्ट्रिक केटल में चीजें तैयार होने के बाद लंबे समय तक गर्म भी रहती हैं और इसे जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट भी कर सकते हैं।
    • ग्लास लिड की वजह से चीजों के पकते समय उन पर नजर रखने का काम आसानी से हो जाता है और यह सुनिश्चित होता है कि कोई चीज ज्यादा पके या जले न।


    स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स 

    05

जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

बढ़िया क्वालिटी वाली इन 5 इलेक्ट्रिक केटल में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। इनके बीच के अंतर को समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए। 

मॉडल

क्षमता

खासियत

Havells Electric Kettle Altro

1.5 लीटर

ऑटो शट ऑफ

Philips HD9316/06 Electric Kettle

1.7 लीटर

PTC टेक्नोलॉजी

Borosil Crystal Electric Glass Kettle

1.2 लीटर

स्पाउट फिल्टर

Milton Rapid Electric Kettle

1.8 लीटर

कूल टच हैंडल

AGARO Esteem Electric Multipurpose Kettle

1.2 लीटर

एग रैक

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रोजाना इस्तेमाल करने के लिए इलेक्ट्रिक केटल क्यों अच्छी होती है?
    +
    रोजाना इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक केटल बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह गैस की तुलना में बहुत तेजी से पानी उबालती है। इससे समय की बचत होती है और बिजली या गैस की खपत कम होती है। ऑटो-शटऑफ और ड्राई-बॉइल प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स इसे सुरक्षित बनाते हैं।
  • किस मटेरियल से बनी इलेक्ट्रिक केटल सबसे बढ़िया रहती है?
    +
    स्टेनलेस स्टील और बोरोसिलिकेट ग्लास से बनी इलेक्ट्रिक केटल्स सबसे बढ़िया मानी जाती हैं। स्टेनलेस स्टील टिकाऊ और मजबूत होता है, जबकि ग्लास वाली केटल में पानी की शुद्धता दिखती है और स्वाद नहीं बदलता। ये दोनों ही सेहत के लिए सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाले विकल्प हैं।
  • हॉस्टल व पीजी में रहने वाले बच्चों के लिए इसे क्यों सही माना जाता है?
    +
    हॉस्टल और पीजी के छात्रों के लिए इलेक्ट्रिक केटल बेहद उपयोगी है क्योंकि यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल होती है, जिसे छोटे कमरे में आसानी से रखा जा सकता है। इसकी मदद से बिना किसी झंझट के मैगी, ओट्स, सूप, दलिया और चाय-कॉफी मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
  • एक अच्छी केटल किस बजट रेंज में मिलती है?
    +
    एक अच्छी इलेक्ट्रिक केटल आमतौर पर ₹500 से ₹1,500 के बजट में मिल जाती है। इस कीमत में आपको स्टेनलेस स्टील बॉडी, ऑटो-शटऑफ और फास्ट बॉइलिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित और टिकाऊ होते हैं। हालांकि, कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है।
  • एक अच्छी क्वालिटी वाली इलेक्ट्रिक केटल में कौन-से फीचर्स देखने चाहिए?
    +
    इसका चुनाव करते समय ऑटो-शटऑफ और ड्राई-बॉइल प्रोटेक्शन सुरक्षा फीचर्स जरूर देखें। इसके अलावा, 1500 Watts पावर, स्टेनलेस स्टील या ग्लास बॉडी, और आसानी से सफाई के लिए चौड़ा मुंह होना जरूरी है।