घर से काम करने का मतलब यह नहीं कि आपको आराम से समझौता करना पड़े! ₹3000 से कम की बेहतरीन ऑफिस चेयर खोजना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन असंभव नहीं। हमने आपके लिए यह काम आसान बना दिया है। हम आपको अमेजन पर मिलने वाली 5 ऐसी शानदार Office Chairs से परिचित कराएंगे जो कीमत में किफायती होने के साथ-साथ एर्गोनोमिक डिजाइन और बेहतर सपोर्ट भी प्रदान करती हैं। इन्हें घर से अपना बिजनेस चलाने वाले लोगों से लेकर वर्क फ्रॉम होम करने वाले कॉर्पोरेट वर्कर तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ में आरामदायक मेशबैक भी मिलता है, जो लंबे समय तक बैठे रहने पर आराम बनाए रखता है और पसीना आने से भी रोकता है।
कम बजट, ज्यादा आराम: घर के लिए 5 शानदार Office Chair, वो भी ₹3000 के अंदर

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Casa Copenhagen Mesh Mid Back Office Chair
यह आरामदायर कुर्सी होम ऑफिस के लिए परफेक्ट है, जो हाई-डेंसिटी वाले स्पॉन्ज कुशन के साथ आती है। यह कुशन लंबे समय तक बैठे रहने पर ज्यादा थकान का एहसास नहीं होने देता है और साथ ही बेहतर सपोर्ट भी देता है। इसका मिडिल बैक डिजाइन अच्छा लुंबर सपोर्ट देता है, जिसकी वजह से घंटों तक बैठे रहने पर पीठ और कमर दर्द की समस्या कम होती है। यह Casa Copenhagen ऑफिस चेयर गोल किनारों वाले आर्मरेस्ट के साथ आती है, जिससे कुछ लिखते समय या फिर कंप्यूटर पर काम करते वक्त हाथों को रखने के लिए भी आरामदायक जगह मिलती है। इसमें लगे पहिए चारों तरफ घूमते हैं और साथ ही मजबूत मेटल बेस कुर्सी को फर्श पर फिसलने से बचाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Casa Copenhagen
- कलर- डीप ब्लैक और ब्लैक हैंडल
- मटेरियल- प्लास्टिक
- साइज- कंप्यूटर चेयर
- पैटर्न- सॉलिड
01Da URBAN Dysen Office Chair, Mid Back Mesh Ergonomic Home Office Desk Chair
एर्गोनेमिक डिजाइन वाली इस कुर्सी के साथ आपका घंटों काम करने का अनुभव आरामदायक बन सकता है। यह Da URBAN ब्रांड की ऑफिस चेयर है, जो बैठने का बेहतर अनुभव देने के लिए मोटे कुशन और मेशबैक के साथ आती है। इसकी वजह से एक मुलायम एहसास मिलता है और पीठ पर ज्यादा पसीना आने की भी समस्या नहीं होती है। इसका मिड बैक सपोर्ट लंबे समय तक बैठे रहने पर दर्द और थकान का एहसास कम करता है, ताकी आप बिना किसी समस्या के ऑफिस के काम निपटा सकें। इसमें एडजस्टेबल हाइट और टिल्ट मोड भी दिया गया है, ताकी आप अपनी लंबाई या फिर मेज के हिसाब से इसकी ऊंचाई कम-ज्यादा कर सकें। इसके डुअल नायलॉन पहिए कुर्सी को किसी भी दिशा में घुमाने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Da URBAN
- कलर- डायसन ब्लैक मिड बैक
- मटेरियल- मेश
- साइज- मिड बैक
- फ्रेम मटेरियल- नायलॉन
02RATISON Office Chair Visitor Chair with arm Rest
घर से काम करने वालों के लिए इस कुर्सी को आरामदायक बैकरेस्ट और कुशन सीट के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे घंटों बैठे रहने पर भी थकान का एहसास कम होता है। इसमें मॉडर्न स्टाइल और कंफर्टेबल फीचर का परफेक्ट बैलेंस मिलता है। यह Chair For Office मजबूत क्रोम स्टील फ्रेम से बनी है, जो कि लंबे समय तक टिकाऊ तरीके से चलता है और वजन भी आराम से झेल लेता है। इसके एंटी-स्किड शूज फर्श पर कुर्सी को टिकाए रखते हैं और साथ ही खरोंच के निशान आने से भी बचाते हैं। वहीं, सीट और बैकरेस्ट का प्रीमियम क्वालिटी लेदर फैब्रिक इसे सालों-साल इस्तेमाल करने के लिए आदर्श बनाता है। इसे साफ करना भी काफी आसान है, जिसके लिए आप बस एक सूखे या फिर गीले कपड़े से कुर्सी को साफ कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- RATISON
- कलर- ब्लैक
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- बैक स्टाइल- सॉलिड बैक
- फ्रेम मटेरियल- अलॉन स्टील
03F.L New 360 Swivel Revolving Chair
इस ऑफिस चेयर की ऊंचाई को आप अपने आराम और सुविधा के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं, जिसके लिए आसान गैस लिफ्ट फंक्शन मिलता है। यह हाई-क्वालिटी मटेरियल से बनी है, जो लंबे समय तक चलता है और करीब 250 lbs तक का वजन सहन कर सकता है। इसका मॉडर्न, स्टाइलिश और स्लीक डिजाइन इसे होम ऑफिस के लिए परफेक्ट बनाता है। इस एर्गोनेमिक ऑफिस चेयर में मिलने वाला 360 डिग्री स्विवेल फंक्शन इसे किसी भी दिशा में आराम से घुमाने और साथ ही घिसकाने की सुविधा देता है। इसमें आरामदायक मेशबैक के साथ ही पैडेड सीट मिलती है, जो बैठने पर अच्छा सपोर्ट देने के साथ ही शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालती है। यह आर्मरेस्ट के साथ आती है, जिससे आप बैठते वक्त हाथों को भी आराम से अच्छे पॉश्चर में रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Generic
- कलर- ब्लैक
- मटेरियल- मेटल
- साइज- स्टैंडर्ड
- बैक स्टाइल- सॉलिड बैक
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
04Nityam Ergonomic Office Chair for Home Work with Back Support
यह ऑफिस चेयर एर्गोनेमिक बैकरेस्ट के साथ आती है, जो कि कमर और पीठ दर्द के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसपर घंटों बैठे रहना भी आरामदायक लगता है, क्योंकि रिक्लाइनिंग बैकरेस्ट रीढ की हड्डी को अलग-अलग एंगल से बेहतर सपोर्ट प्रदान करता है। इसमें ब्रीदेबल कोरियन मेश का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा के प्रवाह को बनाए रखते हुए अधिक गर्मी लगने या फिर पसीना आने से बचाता है। लंबे वर्किंग सेशन को आसान और आरामदायक बनाने के लिए इस कुर्सी में लुंबर को बेहतर सपोर्ट देने वाला मिड बैक डिजाइन मिलता है। यह ऊपर और नीचे होने वाले आर्मरेस्ट के साथ आती है और साथ ही इसमें कुर्सी को टिल्ट करने की सुविधा भी मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Nityam
- कलर- ब्लैक
- मटेरियल- कोरियन मेश, प्लास्टिक, नाललॉन, मेटल
- साइज- मिड बैक
- बैक स्टाइल- मेश बैक, मिड बैक
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
नोट: लेख में शामिल की गई कुर्सियों की MRP ₹3,000 से अधिक है। मगर, वर्तमान में अमेजन पर ये सभी इसके अंदर ही उपलब्ध हैं। ऐसे में भविष्य में कीमतों में होने वाले किसी भी बदलाव को लेकर हमारी जिम्मेदारी नहीं है। पाठकों को सटीक कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह दी जाती है।
साज-सज्जा पर देखें इसी तरह की अन्य जानकारियां।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या ₹3000 में एक अच्छी एर्गोनोमिक ऑफिस चेयर मिलना संभव है?+हाँ, ₹3000 के बजट में भी आपको अच्छी एर्गोनोमिक सुविधाएँ जैसे लम्बर सपोर्ट, ऊंचाई समायोजन और श्वास योग्य मेश बैक वाली कुर्सियाँ मिल सकती हैं, लेकिन आपको कुछ प्रीमियम सुविधाओं से समझौता करना पड़ सकता है।
- ऑफिस चेयर खरीदते समय किन 3 सबसे महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए?+सबसे महत्वपूर्ण बातें हैं: एर्गोनोमिक सपोर्ट (विशेषकर लम्बर), कुर्सी की सामग्री की गुणवत्ता और स्थायित्व, और आपकी ऊंचाई और वजन के अनुसार समायोजन विकल्प।
- छोटी जगह के लिए किस प्रकार की ऑफिस चेयर सबसे अच्छी होती है?+छोटी जगहों के लिए कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाली, बिना आर्मरेस्ट वाली या फोल्डेबल आर्मरेस्ट वाली कुर्सियाँ सबसे अच्छी होती हैं। मेश बैक वाली कुर्सियाँ अक्सर हल्की और कम भारी दिखती हैं।
- क्या मुझे ₹3000 से कम की कुर्सी में हेडरेस्ट की उम्मीद करनी चाहिए?+₹3000 से कम की अधिकांश कुर्सियों में आमतौर पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट नहीं होता है। कुछ में एक निश्चित हेडरेस्ट हो सकता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता और स्थिति अलग-अलग हो सकती है।
- ऑफिस चेयर के मेश और फैब्रिक मटेरियल में क्या अंतर है?+मेश (जाली) सामग्री अधिक श्वास योग्य होती है और हवा के संचार को बेहतर बनाती है, जो गर्म जलवायु के लिए अच्छी है। फैब्रिक (कपड़ा) सीट अधिक कुशनिंग प्रदान कर सकती है और सर्दियों में गर्म महसूस हो सकती है, लेकिन कम हवादार होती है।
You May Also Like