अच्छी और गहरी नींद के लिए सही गद्दे का चुनाव बहुत मायने रखता है। अगर आपको अक्सर कमर या पीठ में दर्द की शिकायत रहती है, तो ऑर्थोपेडिक मैट्रेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प रहेंगे। ये गद्दे न केवल आपके शरीर को सही सपोर्ट देते हैं, बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी एक सही पॉस्चर में रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे सुबह उठने पर शरीर हल्का महसूस होगा। भारतीय बाजार में Sleepwell, Duroflex और The Sleep Company जैसे कई नामी ब्रांड्स के बेहतरीन ऑर्थोपेडिक गद्दे मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने बेड के साइज और अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल और मीडियम-फर्म बनावट के कारण ये गद्दे शरीर के हर मोड़ को सही सहारा देने में मदद करेंगे। इससे दर्द से राहत तो मिलेगी ही, साथ ही बिना किसी बेचैनी के एक सुकूनभरी नींद भी आ सकती है।
देखें भारत में मशहूर 5 बढ़िया विकल्प -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Wakefit ShapeSense Orthopedic Classic Memory Foam Mattress
क्यों रहेगा सही?
- अगर आपके पार्टनर या बच्चे सोते समय बहुत करवटें बदलते हैं और आपकी नींद इससे खराब हो जाती है तो यह गद्दा चुनना सही रहेगा। क्योंकि मेमोरी फोम वाले इस गद्दे की खासियत यह है कि यह झटके या हलचल को एक ही जगह सोख लेता है और इसमें मौजूद जीरो मोशन ट्रांसफर फीचर की वजह से गद्दे के दूसरे हिस्से तक कंपन नहीं पहुंचती हैं जिससे आप आराम से सो सकते हैं।
- Wakefit ब्रांड इस गद्दे पर 10 साल की मैन्युफैक्चर वारंटी दे रहा है। यह इसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन को दर्शाता है, जिससे यह लंबे समय तक चल सकता है और आपको हर 2-3 सालों पर गद्दे बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, 72x72 इंच के साइज़ में आने की वजह से दो वयस्कों और एक छोटे बच्चे के लिए आराम से सोने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Wakefit
- वजन - 21 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 72L x 72W x 6Th सेमी
- टॉप स्टाइल - टाइट टॉप
- लेयर की संख्या - 3
खासियत
- एर्गोनॉमिक डिज़ाइन
- मीडियम-फर्म फील
कमी
- इसकी मोटाई में कमी लग सकती है।
01
Sleepwell Ortho Mattress
क्यों रहेगा सही?
- बहुत अधिक नरम गद्दे में शरीर धंस जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो जाती है और ज्यादा सख्त गद्दे पर सोने से शरीर में अकड़न आ जाती है। सिंगल साइज़ में आने वाला यह मैट्रेस मीडियम फर्म के साथ आता है। जिसकी मदद से यह आपकी रीढ़ की हड्डी को प्राकृतिक आकार में रखने में मदद कर सकता है और पीठ, गर्दन व कमर के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है।
- भारतीय मौसम में गद्दों में धूल के कण, बैक्टीरिया और फंगस जमने का खतरा रहता है। इस Sleepwell Mattress में नीम फ्रेश एंटी-माइक्रोबियल प्रोटेक्शन दी गई है। यानी यह प्राकृतिक नीम के गुणों से लैस है, जो गद्दे को बैक्टीरिया, एलर्जी और बदबू से बचा कर रखता है। यह बच्चों और एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत सुरक्षित माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sleepwell
- वजन - 5 किलोग्राम
- डाईमेंशन - 182.9L x 91.4W x 12.5Th सेमी
- टॉप स्टाइल - टाइट टॉप
- लेयर की संख्या - 2.0
खासियत
- रेसिटेक फोम
- 10 साल की लंबी वारंटी
कमी
- इसका साइज़ थोड़ा छोटा लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sleepyhead Original Designed by Duroflex
क्यों रहेगा सही?
- इस गद्दे में Sleepyhead की पेटेंट BodyIQ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक सोने वाले व्यक्ति के शरीर के वजन, आकार और सोने की स्थिति को खुद समझकर उसी अनुसार ढल जाती है। इससे रीढ़ की हड्डी सही रह सकती है और पीठ या कमर दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
- भारत में ऑर्थोपेडिक जरूरतों के लिए मीडियम फर्म गद्दे सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। यह न तो बहुत अधिक धंसता है और न ही बहुत ज्यादा कठोर महसूस होता है। यह सभी प्रकार के स्लीपर्स यानी पीठ, पेट या करवट लेकर सोने वाले के लिए संतुलित सपोर्ट देने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sleepyhead
- वजन - 18 किलो 400 ग्राम
- डाईमेंशन - 198.1L x 152.4W x 15.2Th सेमी
- टॉप स्टाइल - टाइट टॉप
- लेयर की संख्या - 3
खासियत
- मेमोरी फोम
- हवादार फैब्रिक वाला कवर
कमी
- इस्तेमाल के बाद इसकी क्वालिटी में कमी महसूस हो सकती है।
03
Duroflex Livein Essential - Pressure Relieving, Orthopedic Memory Foam Mattress
क्यों रहेगा सही?
- एडवांस ऑर्थोपेडिक सपोर्ट के साथ आने वाले इस Duroflex के गद्दे में हाई रिजिलिएंस (HR) फोम और ऑर्थोपेडिक सपोर्ट लेयर का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से यह सोते समय रीढ़ की हड्डी को सही बनाए रखने में मदद करता है, जिससे सुबह उठने पर कमर या पीठ में अकड़न की समस्या नहीं होगी।
- गद्दे के ऊपरी कवर में विशेष ट्रिपल एंटी-माइक्रोबियल फ़ैब्रिक तकनीक का उपयोग किया गया है। यह Memory Foam Mattress को बैक्टीरिया, धूल के कणों और फंगस से बचा सकता है, जिससे यह बच्चों के लिए काफी सुरक्षित रहता है। वहीं, 8 इंच की मोटाई भारी से भारी वजन वाले लोगों को भी सही कम्फर्ट और गहराई देने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Duroflex
- वजन - 29 किलो 900 ग्राम
- डाईमेंशन - 198.1L x 152.4W x 20.3Th सेमी
- टॉप स्टाइल - टाइट टॉप
- लेयर की संख्या - 1
खासियत
- मीडियम-फर्म कम्फर्ट
- मोशन आइसोलेशन
कमी
- सफेद रंग के होने की वजह से इसपर कवर लगाना काफी जरूरी है क्योंकि यह बहुत जल्दी गंदा हो जाता है।
04
The Sleep Company Orthopedic GRID Mattress
क्यों रहेगा सही?
- अगर बात करें कि इसे चुनना क्यों सही रहेगा तो बता दें, यह गद्दा साधारण फोम से नहीं बल्कि हाइपर-इलास्टिक पॉलिमर से बनी SmartGRID स्ट्रक्चर पर आधारित है। यह ग्रिड आपकी बॉडी शेप के हिसाब से ढल जाएगी। यानी जहां शरीर को आराम चाहिए वहां यह नरम महसूस होगी और जहां सहारा चाहिए जैसे कमर और रीढ़ की हड्डी, वहां The Sleep Company का यह गद्दा मजबूत सपोर्ट देने में मदद करेगी।
- देखा जाए तो, मेमोरी फोम गद्दों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे शरीर की गर्मी सोख लेते हैं जिससे रात में सोते समय पसीना आता है। लेकिन इस स्मार्टग्रिड में 2500 से ज्यादा एयर चैनल्स दिए गए हैं। इससे हवा का बहाव बना रहता है और गद्दा रात भर ठंडा और हवादार रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - The Sleep Company
- वजन - 17 किलो 400 ग्राम
- डाईमेंशन - 191L x 91W x 15Th सेमी
- टॉप स्टाइल - स्मूथ टॉप
- रंग - सफेद
खासियत
- आर्थोपेडिक सपोर्ट
- जीरो मोशन ट्रांसफर
कमी
- इसका बैक सपोर्ट सही नहीं है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा ऑर्थोपेडिक मैट्रेस रहेगा सही
ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही ऑर्थोपेडिक मैट्रेस चुन सकते हैं -
इन्हें भी पढ़ें
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।